Monday, 25 May 2015

KUNDALIYAN

चोट गहरा कर जाता, गलत बात का तीर।
रक्त के बहाये बिना, देता दिल को चीर।
देता दिल को चीर, करता बहुतेरा दर्द।
बड़े काल के लिये, बन जाता भीतर मर्ज।
तोल मोल के बोल, न होवे बात में खोट।
खुद का दिल बेदाग, औरों को लगे न चोट।  


फूली सरसों देख कर, खिला किसान का मन।
ऋतु महंत बसंत अंत, भरेगा घर में अन्न।
भरेगा घर में अन्न, और झूमेंगी खुशियां।
नये परिधान पहन,  मेला जाएगी मुनिया।
बढ़ी पेंग स्वप्न की, कुटुंब की गगन छू ली।
अच्छी फसल की आस, लिये मन सरसों फूली।


परोस रहे गीतों को, विकृत मति के लोग।
गीत की छवि बिगाड़ कर, धारे धन का लोभ।
धारे धन का लोभ, जो हैं अपनी धरोहर।
संस्कृति में हैं अमर, उन्हें तोड़ मरोड़ कर।
कई गीत संगीत तो, मूल रूप में अनमोल।
मित्रों करो ना नष्ट, कर विकृत रूप परोस।


कानून की सबके लिए, सजा की एक किताब।
पर प्रभावी लोगों का, होता अलग हिसाब।
होता अलग हिसाब, चलता केस दसियों वर्ष।
रहें सजा से मुक्त, निकले बिन कोई निष्कर्ष।
निर्धन, निरपराध भी, सुखाता जेल में खून।
तब कहीं वर्षों बाद, निर्दोष कहता कानून।


वोट की खातिर नेता, खोलने लगे चूल।
पुर्जा पुर्जा हो बेशक, समाज यह समूल।
समाज यह समूल, बांटते जाति धर्म में।
उन्हें यही आसान, भरोसा नहीँ कर्म में।
फैला रहे नेता, कौन निकालेगा खोट।
दूषित करें समाज, हथिया लेने  को वोट।   


देश था सोने का खग, कहें पुराने लोग।
नोच कर बेहाल किया, अंग्रेजों का लोभ।
अंग्रेजों का लोभ, आज भी वही दशा है।
सोने का खग तो है, पंख जकड़ा पड़ा है।
धर रखे बहेलिये, नोच ले जाते विदेश।
पंख छुड़ा ले उनसे, उड़ेगा पुनः यह देश।


असली सिपाही रण में, रिपु की गोली खाय।
नकल करता अभिनेता, पर नायक कहलाय ।
पर नायक कहलाय, भीख पाय न भिक्षु असल।
होते मालामाल, दिखाय परदे पर नकल।
बलिदानों के बदले, औरों की दुनिया बदली।
घोर कष्ट में जीवन, बितायें गांधी असली। 

जिंदगी जीते थोड़े, उम्र जिए हर कोय।
खुश रहें, खुशियां बांटें, जीवन उसका होय।
जीवन उसका होय,  जो करते सबको प्यार।
कर्त्तव्य निष्ठां में, मानते कभी ना हार।
औरों की मदद में, दिखाते जो संजीदगी।
सुन्दर, सफल व्यतीत, होती उनकी जिंदगी।


- एस० डी० तिवारी


जो होना, होता वही, कित्ता लगा लो जोर।
योजना बनाते कुछ, हो जाता कुछ और।
हो जाता कुछ और, सब ईश्वर ही करता।
राजा होता रंक, भिक्षुक तिजोरी भरता।
करना अपने काम, ईश्वर को मन में संजो।
कामना होती पूर्ण, ध्यान उसका रखते जो।


क्रोध होता है जैसे, रखा पात्र में आग।
जिस बर्तन में रखा, वह बर्तन होता खाक।
वह बर्तन होता खाक, क्रोध है ऐसी आंधी।
जान सकें बाद में, हुई कितनी बर्बादी।
क्रोध से पहले ही, हो जाये इसका बोध।
कह एसडी कविराय, करे ना कोई क्रोध। 


झांकने की चाह रखें, औरों के घर लोग।
छुप छुप के झरोंखो से, जब भी पायें योग।
जब भी पायें योग, खोल दो जब दरवाजा।
झांक सकें वे लोग, रखे जो मन जिज्ञासा।
फिर लगते हैं दूर, स्वयं ही लोग भागने।
ताकते रहो राह, आय न कोई झांकने।


बनाया है इंसान ने, यातायात तमाम।
प्रभु तक पहुंचने में, कोय न आया काम।
कोय न आया काम, वहां पैदल ही जाना।
बन जायं तीव्रतम, चाहे राकेट नाना।
धनवान व बलवान, सबने ही कष्ट उठाया।
वहां तक जाने की, नहीं जो राह बनाया।

सफलता व असफलता; जगह न देना खास।
एक मन में घमंड भरे, दूजा करे उदास।
दूजा करे उदास, चींटी ना चिंता करती।
गिर के फिर उठ जाय, लक्ष्य को पाने बढ़ती।
पाकर लक्ष्य पतंगा, ऐंठ में धरे चपलता।
जाय काल के गाल, ले उसकी ही सफलता।    

सावन बीता जा रहा, साजन नहीं है संग।
विशाल मन के पृष्ठ पर, कौन भरेगा रंग।
कौन भरेगा रंग, श्वेत, सादा सा लगता।
बरसे रंग, भिगोये, नित्य बेकल मन करता।
समझाऊँ किस भांति, दीवाना कर देता घन।
तुम बिना ऐ साजन, जेठ सा लगता सावन।


गर्मी में चाहते लोग, वातानुकूल यन्त्र।
श्रमिक, किसान का होता, मात्र काम ही मंत्र।
मात्र काम ही मंत्र, काम से ना कतराते।
उन्हीं के श्रम के बल, धनवान मौज उड़ाते।
मौसम जाता हार, समक्ष उनकी हठधर्मी।
काम पर डंटे रहें, चाहे हो कितनी गर्मी।


क्यों चाहेंगे? देश में चल पाये गणतंत्र।
जो चाहते कर लेते, उनका है स्व-तंत्र।
उनका है स्व-तंत्र, जैसे चाहें चलाते।
बने हैं शुभ चिंतक, जन के, वे जताते।
दूसरे दर्जे के हुए, बाकी नागरिक यों।
जन हित में त्यागे ठाट, चाहे सिकंदर क्यों ?


पारा चढ़ा पिला रहा, तरह तरह के पेय।
लस्सी, शर्बत, जल जीरा, शीतलता है ध्येय।
शीतलता है ध्येय, पीते आम का पन्ना।
पीते बादाम का शरबत ले सेठ धन्ना।
फलों का रस मित्रों, देता है बड़ा सहारा।
शीतल जल भी करे, कुछ तो नियंत्रित पारा।



माली व्याकुल हो रहा, क्यों न बिकते फूल।
फूल उगा कर है किया, क्या वह कोई  भूल।
क्या वह कोई भूल, मना रहा कोई न जश्न।
भूखों की बस्ती क्या! ह्रदय में उठते प्रश्न।
रह जाएगी उसकी जश्न बिना जेब खाली।
हो रही खुशहाली ख़त्म व्याकुल है माली ?




भ्रष्टाचार मिटाने को, जनता ने दी जीत।
सबको भ्रष्ट कहने की, लेकर आये नीति।
जनता ने दी जीत, मंत्री लिए फर्जी डिग्री।
पा गए सिंहासन, जो भी थे मित्र जिगरी।
हटा रही आयोग, बचाने मित्र, सरकार।
लाना था आयोग, हटाने को  भ्रष्टाचार।


वर्चस्व की लड़ाई में, जुटी पड़ी सरकार।
लोक समस्याओं से अब, रहा ना सरोकार।
रहा ना सरोकार, बिजली पानी को त्रस्त।
दशा स्वास्थ, शिक्षा की कहती कहानी पस्त ।
लगाओ सुधार में,  पटरी, गली के सर्वस्व।
लोक हित की सुध लो; छोड़, संघर्ष पाने को वर्चस्व।



टी वी धारावाहिकेँ, चलें कइ कई वर्ष।
आँख लगाये नारियां, देखें बिन निष्कर्ष।
देखें बिन निष्कर्ष, रबर सी बढ़ती जाती।
जोड़ नित की बातें, कहानी खिंचती जाती।
कह एस डी कविराय, रहे प्रसंग छोटी सी।
खींच दीर्घ दिखाते, धारावाहिकेँ  टी वी।   


धारावाहिक चलाते, चैनल अनेकों वर्ष।
आँख लगाये नारियां, देखें बिन निष्कर्ष।
देखें बिन निष्कर्ष, रबर सी बढ़ती जाती।
जोड़ नित की बातें, कहानी खिंचती जाती।
कह एस डी कविराय, छोटा प्रसंग स्वभाविक।
दीर्घ खींच दिखाते, टी वी पे धारावाहिक।



चीलम भरते थे कभी, अब भर रहे गिलास।
हुक्का बुझा काका का, बोतल आई रास।
बोतल आई रास, खुलती हरेक दिन शाम।
चौधरी काका अब, पीकर पाते आराम।
बदला समय के संग, अब चौपाल का सिस्टम।
पुरातत्व की वस्तु, बन चुके हुक्का चीलम।



स्विस बैंक में खाता क्यों, रक्खे भारतवासी।
बसेंगे जाकर विदेश, होकर के प्रवासी।
होकर के प्रवासी, कहीं जब फंसे देश में।
काली कमाई तब, देगी मौज विदेश में।
पतंग के जैसे वे, उड़ायेंगे डॉलर फ्रैंक।
बरसायेगा वहां, कृपा कुबेर स्विस बैंक।


जीवन जीना भी मित्रों,  होता ना आसान।
किये बिना संघर्ष के, पूरे ना हो काम।
पूरे ना हो काम, मेहनत करना सीखो।
थोड़े में संतोष और खुश रहना सीखो।
जो होता है प्राप्त, उसी में रहकर प्रसन्न।
करते रहें प्रयत्न, उन्हीं का सुन्दर जीवन।


रात दुखदायी जिसकी, सोना नहीं होता।
भला जश्न की रात में, कहाँ कोई सोता।
कहाँ कोई सोता, रात भर मनाता जश्न।
और भी रहें सुखी, इसकी ना करता यत्न।
औरों की सोच हो, दिखाए बिन नाहक ठाट।
चैन भरी नींद में, कट जाये सबकी रात।



योग  विद्या का जग का, गुरु रहा है भारत।
बना अग्रणी सदियों से, रखे स्वयं महारत।
रखे स्वयं महारत, जाना रखना संतुलन।      
सुचारु चलने हेतु, तन, मन, बुद्धि औ जीवन।  
वृद्धि आत्मिक शक्ति में, तन-मन रखे निरोग।
बड़ा निराला यन्त्र, आत्म नियंत्रण का, योग।



प्यार होती है ताकत, नम्रता व त्याग की।
बालक के सामने नत, तात और मात भी।
तात और मात भी, देखने, बच्चों को हँसते।
निस्वार्थ होकर के, सर्वस्व ही अर्पण करते।
दे, बच्चों का प्यार, निश्छल, मृदुल व्यवहार।
प्रेमी करते त्याग, पा जाते परस्पर प्यार।


नासमझ हैं, कहते जो, शेर, वन का राजा।
रक्षा तो करता नहीं, लूट प्रजा को खाता।
लूट प्रजा को खाता, वह है जंगल का डाकू।
चाहे कितना निडर, या बहुत बड़ा लड़ाकू।
अंत संग न कोई, देती उसे भूख पटक।
अति कष्ट में भूखा, तड़प कर मरे नासमझ।


पोता करता गोद में, दादा से तकरार।
ऐनक खींचे बार बार, पढ़न न दे अखबार।
पढ़न ने दे अखबार, चश्मे पे हाथ पटकता।
एक पकड़ लेते तो, दूजे मारे झपट्टा।
गोदी में बैठकर, बुढ़ापे में बचपन बोता।
अति सुख की अनुभूति, करा देता है पोता।

(नोट : पोता में पोती भी सम्मिलित)



जन धन को लूटने के, होते कई प्रकार।
कोई लूट के घर भरे, कोई ख्याति प्रचार।
कोई ख्याति प्रचार, रिझाय मीडिया ऐसे।
विज्ञापन के द्वार, पहुँचाय उनको पैसे।
होते रूप हजार, करन के भ्रष्ट आचरण।
कुछ की स्वार्थ सिद्धि, साधन वंचित आम जन।


अहम और वहम दोनों, रिश्ते देते मार।
घनिष्ठ संबंधों का भी, तोड़ के रखें तार।
तोड़ के रखें तार, मित्र न आते फिर पास।
विश्वास में करे, इन दोनों का विष, वास।
मन के भीतर बैठ, डसता रहता डंक, वहम।
विवेक के सूर्य को, ढक लेता बादल अहम।


नारद बन कर मीडिया, करे इधर की उधर।
तनिक किये बिन चिंता, बात जा रही किधर।
बात जा रही किधर, बजे किसी का नगाड़ा।
अपनी रोटी सिके, और हो जाय कबाड़ा।
तिल का कर दे ताड, भिड़ाती किये विशारद।
चटपटा परोसती, न्यूज़, मिडिया बन नारद।


बाबा कई बना रखे, धर्म को भी व्यापार।
चलायं बना के संगठन, ठग्गी का बाजार।
ठग्गी का बाजार, खेलें आस्था से मन की।
मुंह में लेकर राम, टटोलें झोली जन की।
धरम की आड़ चले, विलासी अद्भुत ढाबा।
राजनीति की डोर, पकड़ उड़ते हैं बाबा।

राजनीतिक गंठजोड़, बड़े कर देते बाबा।
  
                  - एस० डी० तिवारी


पुत्र मोह के फेर ने, जकड़ लिया है राष्ट्र।
पुत्र स्थापित करने में,  हो जांय धृतराष्ट्र।
हो जायँ धृतराष्ट्र, नेता, अभिनेता अब के।
दिला सकें सिंहासन, चाहे योग्य ना उसके।
वरिष्ठ नेता का तो, होता बस एक ही सूत्र।
कैसे भी सत्ता में, स्थापित कर दें वे पुत्र।


दाल व सब्जी के भाव, चढ़े चले आकाश।
आम आदमी है विवश, करने को उपवास।
करने को उपवास, कीमतें हुईं यूरोपी।
आय अब भी देशी, खाय क्या नमक सु रोटी?
मंहगाई की मार, होती जनता बेहाल।
कैसे पाले बच्चे, खाये सब्जी और दाल?


सीमा पे घुसपैठ हो, दिखलाते हम धीर
पार्किंग के सवाल पर,  हो जाते हैं वीर।
हो जाते हैं वीर, तनिक नहीं रखते धैर्य
यहीं बंधेगी भैंस, जिद्द में कर लेते वैर।  
गोली तक चल जाय, शिष्टता का ना जिम्मा
लाँघ जाते स्वार्थ में, दुर्व्यवहार की सीमा।

                   - एस० डी० तिवारी 



दहेज के बाजार में, रिश्तों का व्यापार।
लोग खरीदते दूल्हे, ले कर कर्ज उधार।
लेकर कर्ज उधार, करें दिखावे में खर्च।
दूल्हे मांगें गाड़ी, ससुरे पर चाहे कर्ज।
दूल्हा पाये नींद, जब दुल्हन लाये सेज।
एक का मने उत्सव, दूजे का  दर्द दहेज।


धन की होती तीन गति, दान, उपभोग, नाश।
सदुपयोग ना करे तो, होता सत्यानाश।
होता सत्यानाश, करो न धन एकत्रित।
मधुमक्खियों का मधु, करता चोर आमंत्रित।
उपभोग से बचाय, करता है दान जो जन।
पाता पुण्य, प्रताप, सत्कर्म में लगता धन।



मरना ही यदि है तुझे, छत पर तू क्यों नार।
बना रखी कानून है, तेरे लिए सरकार।
तेरे लिए सरकार, बैठी महिला आयोग।
दहेज़ के केस में, फंसेंगे घर के लोग।
जा सड़क पर भेड़िये, तू सामने बस पड़ना।
कूदने की न सोच, अगर सचमुच है मरना। 

                       

      एस० डी० तिवारी 




मिलता नहीं है जग में, बगैर गुरु के ज्ञान।
जिंदगी में बढ़ने का, गुरु प्रमुख सोपान।
गुरु प्रमुख सोपान, गुरु मस्तिष्क का दर्पण।
जीवन को गति मिले, आकर गुरु की ही शरण।
गुरु के सींचे बिना, ज्ञान पुष्प नहीं खिलता।
गुरु की सेवा बिना, धर्म कर्म नहीं मिलता।



नरसिंह भगवान् का तन, बना मनुष्य व शेर।
आदम का भी हो गया मशीन मिश्रित देह।
मशीन मिश्रित देह, लिये इस्पात का हाड़।
नकली पुतली लिये,  निहारतीं ऑंखें फ़ाड़।
दिल धड़के प्लास्टिक का, मशीन कहें या नर।
आधा नर आधा यन्त्र, भल नाम रोबोनर। 




शिक्षा है संविधान में, सबका ही अधिकार।
कुछ लोगों के हाथ कापर शिक्षा व्यापार।
पर शिक्षा व्यापार, निर्धन कैसे पढ़ पाए।
हरेक कहाँ समान, पढ़ने का अवसर पाए।
गरीब के आता हाथ, हो जैसे कि भिक्षा। 
सरकार का पर जिम्मा, सबको मुफ्त में शिक्षा।

खोल दिए हैं शिक्षा की बड़ी बड़ी दुकान। 
आम आदमी का धरा, रह जाता अरमान। 
रह जाता अरमान, भला कैसे पढ़ पाता। 
नहीं पाकर अवसर, सम, न आगे बढ़ पाता। 
ऊपर से ट्यूशन का, होता है भारी बोझ।  
मिले सबको सम अवसर, तक़दीर सके खोल।  
 
  
मेडिकल जाँच
 
मरीज से पहले आय, फिर पूछें बीमारी। 
जेब कतरने की शुरू, तुरत ही तैयारी। 
तुरत ही तैयारी, कराओ महँगी जाँच।
पैसे के लिए अस्पताल नचाते नाच।
थोड़ी दवाई में ही, हो जाता है ठीक।
अपनी जेब को खाली, होते देख मरीज।

 

No comments:

Post a Comment