Thursday, 11 July 2019

Maha Ramayan

अपनी बात 

प्रभु श्रीराम की कथा से तो सभी परिचित हैं। राम की अमृतमयी कथा के लिए, बाल्मीकि कृत 'रामायण' अथवा तुलसी दास रचित 'रामचरित मानस' दोनों ही ग्रंथों का पाठ कितनी ही बार करें, कम है। श्रीराम चरित्र को बार बार पढ़कर भी मन को पूर्ण संतुष्टि नहीं मिल पाती, क्योंकि प्रभु राम का चरित्र एक अथाह सागर है, गुणों का धाम है और दुर्गुणों का निवारक है। 'रामायण' का अर्थ है 'राम की यात्रा' और 'रामचरित मानस' का अर्थ 'राम के चरित्र का सरोवर' जो मानव जाति के लिए कल्याणकारी, चरित्र निर्माणकारी, दुष्ट दलनकारी, दुर्गुणहारी, कष्ट निवारक, आनंददायक और मोक्ष प्रदायक है। रामायण के विभिन्न चरित्र आदर्श पुत्र, माता, भ्राता, भक्त, सेवक, पति, पत्नी, मित्र, वीर, राजा, कृपालु, दयालु, भक्तवत्सल आदि होने का सन्देश के साथ तेजस्वी, विद्वान, बुद्धिमान, धैर्यवान, जितेन्द्रिय, पराक्रमी, संस्कारी, दुष्टों का दमन करने वाला, बुराईयों के विरुद्ध लड़ने वाला, नीतिकुशल, धर्मात्मा, भक्तवत्सल, दयालु, शरणागत को शरण देने वाला, शास्त्रों के ज्ञाता, भक्त, आज्ञाकारी आदि होने की शिक्षा देता है।

तुलसीदास कृत 'रामचरित मानस' भक्ति रस से सराबोर है; जिसमें बार बार डूबने का, अपितु डूबे रहने का मन होता है। रामचरित मानस, एक अत्यंत वृहत ग्रन्थ होने के कारण, बहुत से लोग कई बार यह सोचकर कि पूरा पढ़ने में बहुत अधिक समय लगेगा, 'रामचरित मानस' का पाठन आरम्भ तक नहीं करते।आजकल के व्यस्त जीवन में समयाभाव के कारण, महर्षि बाल्मीकि रचित 'रामायण' व तुलसीदास कृत 'रामचरित मानस' का सम्पूर्ण पाठ, संभव नहीं हो पाता, यद्यपि श्रीराम की कथा बार बार सुनने जानने की जिज्ञासा अवश्य उत्पन्न होती है। अतः मैंने प्रभु राम की कथा को संक्षिप्त करके तीन पादों या तिपाईयों यानि कि तीन पंक्तियों के छंदों में प्रस्तुत करने की सोचा।

पहले मैंने हाइकु छंदों के द्वारा रामायण का संक्षिप्त दर्शन कराने का प्रयत्न किया, परन्तु हाइकु-छंद के अतुकांत होने के कारण, श्रीराम की महिमा के सरस रसपान आनंद नहीं मिलता। काव्य के लयवद्ध होने से ही आनंद की प्राप्ति हो पाती है। हिंदी काव्य में अनेक प्रकार के छंद हैं, किन्तु किसी भी छंद में पूरी रामायण लिख पाना अत्यंत चुनौती भरा कार्य है। मैंने अपने हाइकु और पंजाब में प्रचलित आंचलिक काव्य-विधा माहिया का सहारा लिया तथा श्रीराम की कथा को इन तीन पंक्तियों के छंदों में लिखने का निर्णय लिया। वैसे हाइकु में सत्रह वर्ण होते हैं और माहिया में चौंतीस मात्रा-भार; मैंने इस पुस्तक में सैंतीस मात्रा-भार के छंदों का निर्माण किया। प्रभु राम की कृपा से यह ग्रन्थ सहज ही पूर्ण हो गया। इन छंदों के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के चरित्र का संक्षिप्त अवलोकन सरलता से किया जा सकता है। संभवतः श्रीराम  के आदेश से ही मैं यह कार्य करने को उद्यत हुआ और प्रभु ने सहज ही सफलता भी प्रदान किया। यह रचना अत्यंत संक्षिप्त है, किन्तु मुझे विश्वास है कि पाठक को श्रीराम की कथा से अवगत कराने में सक्षम है। 

श्रीराम चरित्र, मन को आनंद से भर देने वाला तथा भव से पार लगाने वाला है। श्रीराम के सम्पूर्ण  चरित्र का विस्तार पूर्वक आनंद, महर्षि बाल्मीकि और संत तुलसीदास की उपरोक्त  कृतियों के द्वारा लिया जा सकता है। यह रचना प्रभु श्रीराम के स्मरण और उनका संक्षिप्त दर्शन कराने के ध्येय से की गयी है। राम की महिमा अपार है, जिसका न कोई आदि है न अंत। राम की महिमा का वर्णन युगों से होता आ रहा है, परन्तु अभी तक कोई पार नहीं पा सका। यदि आध्यात्मिक पहलू को छोड़कर भी देखें तो 'राम' शब्द की शक्ति सोच से भी परे है। राम-नाम की शक्ति कितनी विशाल है, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि करोड़ों अरबों लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग श्रीराम-नाम में निवेश है। राम की पूजा-अर्चना, राम का भजन, राम का कीर्तन, राम का मनन, राम का स्मरण, राम का जाप, रामचरित्र का पाठ, राम मंदिरों के दर्शन, राम-लीलाओं के अवलोकन आदि के द्वारा विश्व की एक बड़ी जनसंख्या अपने जीवन की संतुष्टि और प्रसन्नता ढूंढती है। करोड़ों लोग 'राम' का नाम लेते राम की पवित्र नगरी अयोध्या जाते हैं और 'राम' नाम में डूब जाते हैं। कितने ही फूल और दीये 'राम' का नाम लिए, पावन सरयू तथा अन्य नदियों में बहाये जाते हैं। जहाँ राम, भगवान हैं; वहीं राम का नाम हमारे लिए एक अनमोल निधि है, जो अनेक कष्टों का निवारण करता है तथा मन को परम आनंद प्रदान करता है। संत तुलसीदास के अनुसार, कलियुग में प्रभु राम को बस 'राम' के नाम से ही पाया जा सकता है। कलियुग में तो राम का नाम अमृत समान है।  इस पुस्तक में सभी काण्ड और भजन आदि मिलाकर, परम पावन शब्द 'राम' का बार बार प्रयोग किया गया है, जिससे कि यह पुस्तक पढ़ने से राम-नाम जपने का भी लाभ मिले। जिन्हें भगवान श्रीराम के चरित्र का ज्ञान है, वे इस संक्षिप्त पुस्तक को पढ़कर, राम की पूरी जीवन गाथा का स्मरण कर पाएंगे और उसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे। जिन्हें राम की कथा का ज्ञान नहीं है; वैसे तो यह पुस्तक, उनकी कथा से अवगत करा देगी, इसके  अतिरिक्त राम के विषय में और अधिक जानने के लिए जिज्ञासा उत्पन्न करेगी तथा श्रीराम का चरित्र विस्तार से जानने हेतु प्रेरित करेगी, ऐसा मुझे विश्वास है। चाहे किसी भी प्रकार हो प्रभु राम के नाम का स्मरण अनेकों प्रकार से लाभ और सुख-शांति दिलाने वाला है। 

सत्य देव तिवारी 





सूची - क्रम

श्रीराम कथा 

बाल काण्ड

अयोध्या काण्ड

अरण्य काण्ड

किष्किन्धा काण्ड

सुन्दर काण्ड

लंका काण्ड

उत्तर काण्ड

रामायण सार 

भजन 




तर्क से परे
अगणित अपार
श्रीराम कथा

कष्ट निवार
करे भव से पार
श्रीराम कथा

मिलती मुक्ति
कर लेने से श्रुति 
श्रीराम कथा 

जीवन मन्त्र
बाधा मुक्तक यंत्र
श्रीराम कथा

मन भावन
करती है पावन
श्रीराम कथा

मंगलमय 
हरती सब भय 
श्रीराम कथा

संत समाज 
भजता दिन रात 
श्रीराम कथा

कष्ट व खल  
सुन दूर सकल 
श्रीराम कथा

वेद विज्ञान
भरे शास्त्रों का ज्ञान 
श्रीराम कथा

प्रकृति संग 
चारित्रिक प्रसंग 
श्रीराम कथा

मन ले हर
ज्ञान का सरवर
श्रीराम कथा


मनोवांछित
कराती कार्य सिद्ध 
श्रीराम कथा


मिटाती भ्रम 
इन्द्रियों पे संयम 
श्रीराम कथा

धर्म व भक्ति 
देती नैतिक शक्ति 
श्रीराम कथा


सुखदायक 
जीवन सुधा रस 
श्रीराम कथा

पापों से मुक्त 
सुन के श्रद्धायुक्त 
श्रीराम कथा

श्रेय की वृद्धि 
करे कार्य की सिद्धि 
श्रीराम कथा

संत सत्संग 
समाजिक सम्बन्ध 
श्रीराम कथा

बाल्मीकि कृत 
जीवन का अमृत 
श्रीराम कथा

तुलसी दास 
कर दिए कृतार्थ 
श्रीराम कथा

करे प्रदान
गुरु सा गूढ़ ज्ञान
श्रीराम कथा


दम्भ पाखंड
जला करती भस्म
श्रीराम कथा

संत संगत
हर ले कुसंगत
श्रीराम कथा 

सरि की भांति
राम सिंधु ले जाती
श्रीराम कथा 


बाल काण्ड




दिलाता है सत्संग;
मनुष्य को बुद्धि, विवेक,
जगत में परमानन्द।

मिल जाय यदि सत्संग,
शठ, खल भी सुधर जाते;
सीखकर अच्छे ढंग।

औषधि, वायु, जल, वस्त्र,
सुसंग पा भले जगत में;
बुरा, कुसंग से हश्र।

पानी बुझाता प्यास;
ओला की प्रकृति विलग,
फसल का करता नाश।

कालिख, पा के कुसंग;
धुआं बन जाये स्याही,
लिख डालता है ग्रन्थ।

बिना गुरुवर के ज्ञान,
मनुष्य को मिलता नहीं;
ज्ञान बिना सम्मान।

जीव, जंतु व पदार्थ;
किसी ना किसी रूप में,
सभी मनुष्य के अर्थ।

कृतज्ञ होवो पाकर;
करना धर्म हर वस्तु की
मर्यादा का आदर।

ईश्वर सृष्टि में एक;
जीव, पदार्थ, कृति सभी
हैं उसी प्रभु की देन।

कभी ना करना गर्व,
न्यून या अधिक पाकर;
प्रभु ने दिया सर्वस्व।

हटाता कपट, कुतर्क,
कुमार्ग और कुचाल को;
राम चरित्र सर्वस्व।


शिव जी से पार्वती, 
अनुरोध कीं सुनने का, 
शुभ कथा रघुनाथ की;

अवतार से रावण वध,
कहें लीलाएं उनकी;
बनने तक भूप अवध।

राम के सभी रहस्य;
समाया है जो उनमें,
भक्ति, ज्ञान और तत्व।

शिव बोले, पार्वती!
काकभुशुण्डि ने कही,
कथा सुनो श्रीराम की -

राम कथा अति पावन;
शोक, मोह, भ्रम दूर हो,
लगती है मन भावन।

राम के गुण का गान,
देने वाला परम सुख,
कल्पवृक्ष के समान।

ज्ञान व गुणों के धाम;
जीव, माया जगत में,
सभी के स्वामी राम।

आदि ना उनका अंत;
राम का स्वरूप अथाह,
पार न पाँय मुनि, संत।

करने से नित वर्णन,
अघाते न वेद, पंडित;
माया दशरथनन्दन।

काकभुशुण्डि ने कहा,
गरुण ने जिसे था सुना;
हे  देवी! सुनो कथा।

हित करने के कारण
भक्तों के ही भगवान;
शरीर करते धारण।

था पवित्र औ निर्मल;
महर्षि पुलस्त्य का कुल,
संतानें दुष्ट सकल।

पूर्व शाप के कारण;
हुआ पुलस्त्य के यहाँ,
उत्पन्न पुत्र रावण।

ब्रह्मा से माँगा वर;
रावण न मरे किसी से,
सिवाय नर या वानर।

इतना रहे आहार,
कुम्भकर्ण को वर मिला;
जगत का करे उजाड़।

सुत सौतेला विभीषण;
माँगा था प्रभु का प्रेम,
कमल चरणों में शरण।

मय ने दे दी पुत्री;
जान होगा वह राजा,
रावण को मंदोदरी।

पुष्पक विमान लाया,
हरा कुबेर को रावण;
अपनी शक्ति बढ़ाया।

ब्रह्मा द्वारा निर्मित
दुर्ग, त्रिकूट पर्वत पर;
स्वर्ण, मणियों से जड़ित। 

रावण बने किला पर,
जमाया स्वयं अधिकार;
योद्धा सभी हराकर।

दैत्यों को भड़काता;
रावण देवताओं को,
अपना शत्रु बताता।

बड़ाई, बल, संपत्ति;
बढ़ती नित रावण की,
राज-पाट औ संतति।

सुत ज्येष्ठ रावण का;
मेघनाद एक योद्धा,
सबसे बड़ा जगत का।

देवताओं से छीन;
छल बल से किया राज्य,
सबका अपने अधीन।

कभी न भोग से तृप्त, 
व्यसन के वश था रावण;
रहता पाप में लिप्त।

बेटे, पौत्र अधर्मी;
परिवार में रावण के  
हो गए सब कुकर्मी।

राक्षस थे अभिमानी;
विमुख हो धर्म, दया से,
करते सब मनमानी।

असुर उठाकर लाते,
बल से देव कन्यायें;
भार्या उन्हें बनाते।

बुरे सब कार्य कलाप;
अत्याधिक बढ़ गया था,
राक्षसों का उत्पात ।

दुःखी थी अति  धरती;
बढ़ती जा रही पल पल,
राक्षसों की शक्ती।  

पड़ी बड़ी लाचारी;
बढ़ गया था पाप विकट,
वसुंधरा पर भारी।

पृथ्वी को था लगता,
पापों का सिर पर भार;
पहाड़ों से भी बड़ा।

ब्रम्हा के पास गयी,
गाय का धर के शरीर;
व्याकुल हो के मही।

सुनाई जा के धरनी,
विपत्ति सकल ब्रम्हा से;
राक्षसों की करनी।

दैव का करो स्मरण,
बोले धरा से ब्रह्मा -
वही करेगा निवारण।

हरि का करने लगी,
स्मरण संग देवों के,
वापस आकर पृथ्वी।

हुई आकाशवाणी,
करूँगा निश्चित उद्धार,
सुन ले तू, हे प्राणी !

इक दिन मैं बन के नर;
प्रकट होउंगा भू पर,
राजा दशरथ के घर।

जोहने लग गए पथ,
होकर आश्वस्त सभी;
हरि के आने की सब।
५० 


रघुकुल की अवध पुरी,
सरयू के तट पर बसी, 
रमणीय एक नगरी। 

सरयू में बहता जल, 
निराला बहुत मनोहर,
स्वच्छ, पावन, निर्मल।   

तट पर सुन्दर उद्यान;
विहँसते फूल सुगन्धित,  
खगों के कलरव गान।  

थी पहले से सदैव,
पूरे तीनों लोक में,
अयोध्या पुरी अजेय।

सर्व गुणों के अधिपति,
इक्ष्वाकु वंश प्रतापी
अज के पुत्र अवधपति।

दसरथ का महान रथ,
दस की दसों दिशाओं में
कहीं भी आता विचर।

थे सुखी और संपन्न,
अयोध्या के सब वासी,
सदाचारी व प्रसन्न।

पति रानियों के तीन,
अवध के राजा दशरथ; 
प्रजा पालन में लीन।    

दशरथ को थीं प्यारी, 
उनकी तीनों रानियां;
अवध कि राजदुलारी। 

रानी बड़ी कौसल्या, 
कैकेयी और सुमित्रा, 
तीनों पावन पवित्रा। 

ग्लानि से रहते त्रस्त, 
रह के संतान विहीन;  
भूप अयोध्या दशरथ। 

नगरी वसिष्ठ आये,   
कराने पुत्रेष्ठि यज्ञ;
श्रृंगी ऋषि को लाये।   

दशरथ यज्ञ कराये,   
संतान लब्धि के हेतु; 
अर्चना विधि निभाए।  

यज्ञ होने पश्चात; 
पाईं तीनों रानियां,
यज्ञ का मधुर प्रसाद। 

हुए दशरथ को प्राप्त,
होनहार चार सुपुत्र;
पुत्रेष्ठि यज्ञ पश्चात। 

अवध की धरती धन्य;  
नवमी, चैत्र शुक्ल पक्ष,
जन्म लिए रामचंद्र।

धन्य हुई महतारी;
कौसल्या की गोद में 
गूंज उठी किलकारी।  

देवता हो के प्रसन्न, 
नभ से फूल बरसाए; 
आच्छादित हुआ गगन।  

माँ कौसल्या की गोद;
खिला दिया श्रीराम ने, 
भरे अनुपम आमोद।  

राम ने ली अवतार,
गौ, ब्राह्मण, संतों हेतु
मानव रूप को धार।

मायें दौड़ी आयीं;
प्रासाद में दशरथ के,
शिशु की सुनीं रूलाई।

दशरथ अतीव प्रसन्न
घर में आये राम स्वयं,
मिल गया परमानन्द।

धर हुए रूप श्रीराम,  
बजा बधावा अवध में 
प्रकट स्वयं भगवान। 

राजमहल में आयीं,
स्त्रियां झुण्ड की झुण्ड;
मंगलगान वो गायीं।

घर घर बजा बधावा;
शिशु के आ चरणों पर,
सबने शीश नवाया।

दशरथ ने लुटाया धन,
किसी को कपड़ा, सोना, 
किसी को गायें, रत्न। 

दिव्य राम किलकारी,  
गुंजा के रख दिया था 
पुरी अयोध्या सारी। 

मिला प्रसाद दो बार, 
कौसल्या, कैकयी एक, 
सुमित्रा के दो लाल।  

कैकेयी की लक्ष्मण, 
जन्मे सुमित्रा की गोद, 
पुत्र भरत व शत्रुघन।   

जो आनंद के धाम,
रख दिए जेष्ठ पुत्र का
वसिष्ठ नाम श्री 'राम'।  

जिसके शुभ थे लक्षण;
श्रीराम के जो प्यारे,
उनका नाम 'लक्ष्मण'।

'भरत' से जग का भरण,
नाम से शत्रु का नाश,
रख दिया नाम 'शत्रुघन'।

रखे चारों के नाम,
राम, लखन, भरत, शत्रुघ्न;
सब थे गुणों के धाम। 

सदैव दौड़ लगाते,  
बालक राम खिलखिलाते; 
माँ को खूब रिझाते। 

चलते ठुमक कर राम;
रूनझुन करती पैजनी, 
झनकता आंगन, धाम।  

नन्हां बालक बन कर, 
भर दिए राम आनंद; 
राजा दशरथ के घर।  

डुला प्यार से पलना,
डोरी धरे कौसल्या;
कहती' राम को ललना।

चलते पहनकर झुल्ला; 
भाते कौसल्या को, 
बकईयाँ राम लल्ला। 

पूजा सामग्री, फल, 
माँ ने था जो चढ़ाया; 
लील गए राम सकल।   

माता थी देख चकित,
श्रीराम को दिव्य हुए; 
हों ज्यों हरि आमंत्रित।  

माता लगी मनाने,
बालपन में ही रहना;
राम लगे मुस्काने।

सुबह से लेकर शाम,  
दशरथ और कौसल्या; 
बुलाते रहते 'राम'। 

भागते जब ठुमक कर, 
दौड़ पड़ती कौसल्या; 
पकड़ने हठपूर्वक। 

शिशु के तोतले बोल; 
बखानी जाय न रूप,  
लट उलझी' उठे कपोल। 

दर्शन से न अघाता, 
दिव्य रूप प्रभु राम का; 
उधर जो कोइ आता।  

तत्पल दशरथ का घर,
राम राम के बोल से,
पूर्णतः गया था भर। 

जब पुत्र हुये कुमार;
दशरथ ने किया उत्तम,
उपनयन संस्कार।

वेद पुराण के' ज्ञाता;
सभी करते अनुपालन,
मातु पिता आज्ञा का।

मारिच, सुबाहु दैत्य,
करते रहते उपद्रव;
मुनी जब करते यज्ञ।

विश्वामित्र ने' सोचा;
राम लक्ष्मण के बिना,
यज्ञ निर्वाध न होगा।

गए दशरथ के पास;
विश्वामित्र ने माँगा, 
राम लछमन का साथ।  

सुन विचलित थे दशरथ;
क्रूर दैत्यों का सामना,
कैसे करेंगे बालक।

विश्वामित्र की बात,
दशरथ टाल ना पाए;
भेजे सुतों को साथ।

विश्वामित्र की रक्षा;
साथ ही हो जाएगी,
सुकुमारों की शिक्षा।

चले राम ले निश्चय;
करेंगे ऋषि मुनियों को 
राक्षसों से निर्भय।  


आयी असुर ताड़का; 
राम ने तुरत चलाया,  
शिकार बनी बाण का।   

राह पड़ी एक शिला;   
राम के  चरणों को छू,  
नारी बनी अहिल्या। 

रामचंद्र ने तारी;
शाप से ग्रसित अहिल्या, 
पाहन से हुइ नारी। 

करने को ज्ञान ग्रहण,  
विश्वामित्र ले लाये  
आश्रम, राम लक्ष्मण।  

ज्ञान ग्रहण किये राम,  
गुरुवर विश्वामित्र से;
स्वयं गुणों के धाम। 

सिखाने के पश्चात;
विश्वामित्र ने राम को
भेंट किये दिव्यास्त्र।

ऋषि, मुनि थे त्रस्त, 
राक्षस आ आश्रम में 
भंग किया करते तप। 

आ उत्पात मचाया,
पहुंचते ही मारीच;
राम ने' बाण चलाया।

छोड़े राम तत्काल,
एक ही बाण से उसे,
भेजे समुन्दर पार।

सुबाहु को फिर मारा;
लखन ने बाण चलाकर,
सेना को संहारा।

भयमुक्त तप में लीन; 
ऋषियों हेतु किये राम, 
क्षेत्र को असुर विहीन। 

गुरु जी को पता चला,
नृप जनक ने पुत्री का
पुर में स्वयंवर रचा।

राम लखन को लेकर, 
निकल पड़े विश्वामित्र; 
जनकपुर की डगर।  

सप्रेम किया सत्कार,
ऋषिवर विश्वामित्र का;
जनक ने अपने द्वार।

जनक ने' मुनि से पूछा,
राम लछमन का परिचय;
मुग्ध देख थे शोभा।

मुनि से परिचय पाकर,
अतिथि गृह  में ठहराये;
जनक उन्हें ले जाकर।

दोनों जग में न्यारे,
हैं दामाद के लायक;
मन ही मन वे' विचारे।

बाद में राम लक्ष्मण
आज्ञा लेकर निकले,
करने को नगर भ्रमण।

जनकपुरी अभिराम; 
मनोहर छटा विलोक, 
मोहित थे बड़े राम। 

देख राम थे विस्मित;
जनकपुर की सुंदरता,
भवन रत्नों से जड़ित।

सुन्दर जल के तड़ाग,
रंग बिरंग फूल खिले, 
भरे सुगंध से बाग। 

पुर के सब नर नारी,
मोहित देख दोनों का,
रूप विस्मयकारी।

देखे न ऐसे किशोर;
श्रीराम का रूप देख,
स्त्रियां भाव विभोर।

दर्शन से हि मनातीं,
आत्मिक सुख वो मन में;
बखान फिर बतियातीं।

पहुंचे पुष्प वाटिका
घूमते हुए राम लखन,
खोये देख सुंदरता।

नाना फूल सुगन्धित;
लता मंडपों से होती,
छटा बाग की मंडित।

फूल तोड़ने आयीं, 
पुष्प वाटिका में सिया;  
रूप निराली पायीं। 


बाग में श्रीराम पर,
लोचन पड़े सीता के;
मुग्ध छवि अभिराम पर।    


मिल गए नेह से नेह,
सिया और श्रीराम के;
पनपा अद्भुत स्नेह। 

पलक दोनों की अचल, 
अटकी रहीं कुछ काल; 
हृदय भाव से विह्वल।  

श्रीराम का वह चित्र;
छप सा गया था किंचित, 
देवि सीता  के चित्त। 

मन में लिया वर मांग,
माँ गौरी से आशीष;
सीता को भाये राम।  

छवि जानकी की लिये,
वापस आये श्रीराम;
छापे प्रतिबिम्ब हिये। 

प्रसन्न राम का हृदय,
मुनि से लिए आशीष
होते ही सूर्योदय।

अति विशेष अम्बर था;
जनकपुर में चहल पहल,
सिया का स्वयंवर था।

विचारे राम लक्ष्मण;
चलो चलें देख आएं,
सिय करतीं किसे वरण।

सीता के विवाह को 
जनक ने रखा सामने;   
प्रण एक निर्वाह को। 

कसेगा जो प्रत्यंचा,
शंकर के पिनाका पर;  
वरण करेगी सीता।  

अनेक राजा आये;
जानकी की सुन्दरता,
सुनकर ही मोहाये।

कई तो अभिमानी थे;
धनु को समझे खिलौना,
जड़ और अज्ञानी थे।

बहु भांति बल लगाया;
उनमें से कोई भूप
धनुष हिला ना पाया।

सब थे नरेश निराश,
स्वयंवर में जो आये;  
हेकड़ी रख दी ताक।    

जनक हो रहे चिंतित; 
धनुष को हिला न पाते,  
बैठते नृप लज्जित।  

चला फिर रावण विकल; 
शक्ति युक्ति लगाया पर, 
हो नहीं पाया सफल।  

लक्ष्मण भर आवेश; 
बोले धनु तोडूं अभी,  
राम का हो आदेश। 

जाओ राम अब आप; 
मुनि ने दिया तब आज्ञा,  
हरो जनक संताप। 

गुरु की आज्ञा पाकर; 
स्वयं चले रामचंद्र,  
जीतने सिय स्वयंवर।  

विहँस पड़े सब राजा; 
बालक चला चढ़ाने, 
प्रत्यंचा धनु पिनाका।

राम ने धनु उठाया;
इक हाथ धर के मोड़ा,
अन्य से चाप चढ़ाया।

अति अभेद्य वो लक्ष्य;
शिव के धनुष को राम,  
तोड़ दिए बड़े सहज। 

गूंज उठा ब्रह्माण्ड,
मधुर मंगल गान और
बोल से 'जय श्रीराम'। 

गाने लगे सब किन्नर;
मिल बरसाये देवता,
भरा पुष्प से अम्बर ।

धनुष पिनाका टूटा;
सुन कर परशुराम का 
क्रोध भयंकर फूटा।

बहुत ही किया बवाल;
देने लगे धमकी परशु,
करेंगे बड़ा विनाश।

बोला चढ़ उपर माथ,
परशुराम का क्रोध जब,
लखन से हुआ विवाद।

शील हो बोले राम; 
क्षमा करें बालक को, 
बच्चा अभी अज्ञान।  

श्रेष्ठ आप परशुराम; 
धीर और ज्ञानी मुनि 
ब्राह्मणों में महान। 

देख हुए परशुराम,
कुछ ही देर में शांत;
जब दिव्य हुए श्रीराम।  

जनक हर्ष से झूमे; 
हुआ प्रण उनका पूरा,  
हाथ राम के चूमे। 

सीता ने झट डाला;
रामचंद्र के गले में,  
जीवन की वरमाला। 

पहले ही लिए थे हर, 
हिया को रामचंद्र ने; 
हो चले, सिया का वर। 

बड़ा ही हुआ प्रसन्न,
राम को पाय दामाद,
महीपति जनक का मन। 

आरम्भ मंगल गान;
देखते ही बनती थी,
नारियों की मुस्कान।

भेजा जनक ने दूत;
दशरथ को बुलवा लिया,
शीघ्र अति उसी मुहूर्त।

सजाये अपना रथ; 
लिए बारात संग में, 
आये राजा दशरथ। 

मंडप सुन्दर छाया;
जनक ने बीचों बीच,
शुभ चौका पुरवाया।

जुटे जनक के धाम,  
सब स्वागत बारात में;  
दुलहा थे प्रभु राम। 

चारों ओर अति मंगल;
हाथी, ऊँट से सज्जित,
दिव्य विवाह का स्थल।

बजे नगाड़े व ढोल;
स्वागत किया जनक ने
बारात का मन खोल।

देख के सुन्दर लगन,
विवाह का रखा मुहूर्त;
हेमंत, मास अगहन।

भेजा गया न्यौता;
व्याह का साक्षी बनने, 
पधारे सब देवता। 

निभाकर वैदिक रीति,
विवाह हुआ संपन्न;
स्त्रियों ने गाया गीत।

जानकी की मांग में; 
चुटकी से लाल सिंदूर,
भर दिया श्रीराम ने। 


देखी न ऐसी जोड़ी,
वर कन्या ने भांवर ली 
विधिपूर्वक गठजोड़ी। 

वैवाहिक संस्कार, 
निभाकर हुआ विवाह; 
गाये मंगलाचार। 


बनकर समधी भाई,
दशरथ जनकपुरी में 
गाली भी थी खाई। 

राम के न्यौछावर,
पा नाई, भाँट, बारी;
हर्षित शीश नवाकर।

गुरु की आज्ञा पाये;
जनक माण्डवी, श्रुतकीर्ति,
उर्मिला को' संग लाये।

उसी विधि के अनुसार;
व्याहे गए तीनों से,
दशरथ के अन्य कुमार।

मांडवी तो भरत से,
शत्रुघ्न से श्रुतिकीर्ति,
उर्मिल व्याही लखन से।

एक ही मंडप व्याह;
जनक की सभी सुतायें,
चलीं अपने ससुराल।

नाता जोड़ सम्बन्धी,
दोनों बहुत थे गर्वित;
दशरथ और जनक जी।

देकर बहुत सी सीख,
विदा कीं माँ सुनयना;
पुत्रियों को आशीष।

नगर ने अश्रु बहाई
जनक, सुनयना संग;  
सिय की हुई विदाई। 

जनकपुर था बेहाल,
बेटियों की विदाई से;
नगरी अवध निहाल।

शहनाई, दुंदुभि बजी,
दुल्हनों के आने पर;
अयोध्या पूरी सजी। 

गूंजा मंगलगीत;
हो रही थी अयोध्या, 
स्वर्ग नगरी प्रतीत। 

चौखट पे नई दुल्हन;
मातायें करने लगीं,
आरती और परछन। 

देख ऐसा उत्साह,
सीता थी मन में मगन
और सुन्दर ससुराल। 

पड़े सीता के पांव,
जी भर हर्ष मनाई,
अब कौसल्या ठाँव। 

मायें हर्ष से फूलीं;
वधुओं के स्वागत में
बाकी सब कुछ भूलीं।


१६० 





अयोध्या कांड

















अवध में शोभायमान, 
सृष्टि कि श्रेष्ठ दम्पति;
सीता और श्रीराम।   

अयोध्या में नित नित,
शुभ पड़े सिया के पांव,  
मंगल सदा ही घटित। 

अयोध्या के वासी;
रामचंद्र राजा बनें, 
सब के सब अभिलाषी। 

दशरथ ने सब विचार,
गुरु वसिष्ठ से पूछा;
क्या राम हों युवराज ?

बताये शुभ मुनिराज;
अयोध्या के है हित में
यदि राम हों युवराज।

छाया हर्ष चहुँ ओर;
युवराज बनेंगे राम,
कौसल्या के किशोर।

आरम्भ हुई तैयारी,
राम राज्याभिषेक की;
जन जन के सुखकारी।

नहीं सकते थे देख,
सुखी अयोध्या पुरी को;
कलुष मन कुचक्र देव। 

राजमहल की दासी; 
कुचक्र चलाकर भ्रमित,  
की बुद्धि मंथरा की। 

मंथरा होते सुनी, 
राम तिलक की चर्चा; 
जाल कुचक्र का बुनी। 

जा कैकेयी के पास,
आग लगाई दासी; 
रानी घर में उदास। 

कैकेयी मन भायी;
राम नहीं, सुत को राज,
दासी की सिखलाई।   

नीच बड़ी वो कुबड़ी;
कैकेयी के मन में   
भर दी घर की फोड़ी। 

दुष्ट मंथरा ताई;
उसी थाल में छेद की, 
जिसमें थी वो खाई। 

बिना लगाम दासी,
छूटी पूरी स्वतन्त्र; 
घर में आग लगा दी। 

दुष्ट सेविका की सुन;
कैकेयी ने लिया मन,
अति गहन पाप को बुन।  

नीच की पायी संग
कुसंगति से कैकेयी
कुटुंब पर हुई कलंक।

ये दसरथ का था प्रण,
देंगे वो कैकयी को;  
माँगा उसने दो वर। 

मनवाने को मन की;
कैकयी जा के लेटी, 
भू पर कोपभवन की। 

कोपभवन की बात; 
पहुंचते ही दशरथ को 
गहरा लगा आघात।  

ज्यूँ ही दशरथ आये;
रानी को रूठी देख,
मन में अति अकुलाये।

वह याद दिलाई प्रण;
पूछे जब कैकेयी से
रूठने का नृप कारण।

क्रूर द्रृष्टि से देखी; 
जैसे कि कोई नागिन, 
मुंह से विष को फेंकी।  

मांगी पुत्र को राज,
रूठी रानी राजा से; 
प्रभु राम को वनवास। 

मांग ली सुत को राज;
स्वार्थ भरी कैकेयी, 
घोल के पी गयी लाज।  

राजा दशरथ सुनकर,
हो गए विवेक शून्य;
रह गए माथ धुनकर। 

नागिन ने डंसा हो; 
या नाग ने दशरथ को   
अपने पाश कसा हो।  


दशरथ लाख मनाये;
भूपति की कोई बात,
कैकयी को न भाये। 

कैकयी एक न मानी;
दशरथ से उनका प्रण,
मनवाने की ठानी।

हुई थी घोर निर्दयी;
कुटुम्ब के भी हित की
सोची नहीं कैकयी।

लगी हृदय पर चोट,
मूर्छित हो गए दशरथ;
रानी के वचन कठोर।

हुआ राम को ज्ञात;
पहुंचे पिता से मिलने,
जब वनवास की बात।

मूर्छा से वो जागे;
आना जान के दशरथ,
राम की ओर ताके।

होकर दशरथ विह्वल,
राम को गले लगाए;
बह चले अश्रु निर्झर।

दशरथ ने मनाया -
बदल दें राम निर्णय,
ब्रह्मा रच दें माया।

तोड़ दें राम प्रण को;
नर्क जाऊं या बैकुंठ,
सह लूंगा अपयश को।

पुत्र स्नेह को छोड़ें;
तब राम ने समझाया,
प्रेम के वश ना सोचें।

मुझे दें आशीर्वाद;
आपका प्रण हो पूरा,
सफल मेरा वनवास।

कह राम चले वहां से,
हेतु वन की तैयारी;  
लेने आशीष माँ से।

माँगा नवाकर शीश, 
शोकाकुल कौसिल्या से 
राम ने शुभ आशीष।  

माता सुन हुई विकल;
आंसुओं की एक नदी,
आँखों से पड़ी निकल।

रोकने के सब प्रयत्न,
माँ के भी हुए विफल;
राम को जाने से वन।

राम को वन पठाई,
कुबड़ी दासी मंथरा  
ऐसी आग लगाई। 

सुन राम को वनवास, 
शोक में थी अयोध्या;  
नर नारि सभी उदास।   

होता नहीं विस्वास,
हर एक सुनकर विस्मित,
प्रभु राम को वनवास !

बस यही राम के मन;    
हर स्थिति में सर्वोपरि, 
पितृ आज्ञा का पालन।  

साधु का धर के वेश,   
श्रीराम किये प्रस्थान;
अवधपति हुए अचेत।

कैकेयी की इच्छा;
चौदह वर्ष हेतु चले, 
छोड़ राम अयोध्या। 

सीता ने ठाना हठ,
जाएँगी साथ वन को,
सह लेंगी सब संकट। 

चली जानकी जंगल,
पति श्रीराम के संग; 
कोमल कली हो विह्वल। 

सीता को समझायीं,
श्रेष्ठ स्त्रियां भी सभी
उन्हें रोक न पायीं।

जीवन संगिनी बनी, 
घनघोर वन को सीता 
संग रामचंद्र चलीं। 

जंगल हैं अति दुःसह; 
मदद को साथ चलूँगा, 
किया लखन ने आग्रह। 

गयी अश्रु में पूरी, 
वन को चले रामचंद्र,
डूब अयोध्या पुरी। 

अवध में बड़ा विषाद,
शोक ग्रस्त नर नारि सब,
पुरी में आर्तनाद।

तीनों वन के मार्ग,
कहते सब एक स्वर में
अवध के फूटे भाग।

उठे मूर्छा से दशरथ;
बोले, सुमंत्र छोड़ दो
तीनों को लेकर रथ।

छा गया अवध में तम; 
जीव, पशु, पक्षी व्याकुल,
घेरा ज्यों हो अधर्म। 

बैठ सुमंत्र के रथ पर;
गमन राम का वन को, 
अवध को सिर नवाकर।  

प्रजा भी चल दी साथ,
लौटाए लौटे नहीं; 
पड़े दुविधा रघुनाथ।  

पहुंचने पर रघुवीर; 
विश्राम के लिए रुके, 
तमसा नदी के तीर।  

थक कर सो गए कई; 
देवताओं की माया से, 
बेसुध हो गए कई। 

अवसर निशि में पाकर, 
आगे ले चले सुमंत्र, 
गंगा तट रथ लेकर।   

मच गया हा-हा-कार; 
राम, राम होने लगी,
प्रातः होते पुकार।

मन में घोर संताप,
थक हार वापस आये, 
सब ही करते विलाप। 

गंगा के ले गया तट; 
राम, लखन और सीता,  
सबको सुमंत्र का रथ। 

गंगा में कर स्नान;
श्रीराम सहित सभी ने 
मिटाया वहीं थकान। 

बहुत ही कर के युगत;
निषादराज ने राम का 
किया बड़ा आव-भगत। 

समझा बुझा लौटाया; 
सुमन्त्र को प्रभु राम ने,
वापस अवध पठाया।   

पुनः समझाए राम;
वन का वास कठिन बहुत,
सिया तुम जाओ धाम।

कहीं सिय, मुझे न दुःख;
सह लूंगी वन के कष्ट,
राम चरण मेरा सुख।

चलने को उद्यत राम;
सरि गंगा के उस पार,
चित्रकूट पावन धाम।

रामचंद्र ने माँगा
तट पर केवट से नाव;
जाने को पार गंगा। 

बिठाने अपनी नाव;
केवट पहले पखारा,
प्रभु श्रीराम के पांव। 

पांव छू, स्त्री पाहन;
कहाँ ये काठ की नाव,
इसी से मेरा पालन।

प्रभु राम ने बढ़ाई;
केवट की ओर मुद्रिका
गंगा पार उतराई।

राम! आप के दर्शन,
केवट ने बोला यही;  
है उतराई वेतन। 

सभी को देता तार;
केवट ने है उतारा
उन्हीं राम को पार। 

किये त्रिवेणी दर्शन, 
राम लखन सीता गए , 
भारद्वाज के आश्रम।  

भारद्वाज कराये, 
भोजन स्वादिष्ट हरी को; 
सुयश जगत में पाये। 


कैसे भी मिल जाय,
प्रभु श्रीराम के दर्शन;
उमड़ा सारा प्रयाग। 

प्रभु श्रीराम के पांव,
तीर्थ स्थल हो जाता;   
जिस किसी पड़ते ठाँव।

देखते चारु सरवर,
कानन के मोहक फूल;
मंडराते हुए भ्रमर -

पहुंच गए श्रीराम,
बाल्मीकि के आश्रम;
सोचे करें विश्राम। 

बाल्मीकि थे गदगद;
पड़े उनके आश्रम में
प्रभु रामचंद्र के पद।

राम ने किया प्रणाम;
बाल्मिकी से पूछा,
रहने का उचित स्थान।

वैसे तो सुन्दर घर,
आपके लिए, हे राम!
मेरा यह मन मंदिर।

चरणों आपके चित्त,
स्वामी, सखा, गुरु आप;
प्रभु के हृदय निमित्त।

रहिये इस कुटिया में;
यद्यपि बता रहा स्थान,
लगता जो बढ़िया, मैं।

निवास कीजै सुन्दर
समीप मन्दाकिनी के;
चित्रकूट पर्वत पर।

श्रेष्ठ मुनि अत्रि आदि, 
उस स्थल करते निवास; 
पशु, पक्षियों के साथ। 

प्रभु रामचंद्र पधारे;
हो गया चित्रकूट भी, 
पावन, संत सुखारे। 

लौटकर के अयोध्या,  
सुमन्त्र ने विस्तार से  
हाल रोकर बताया । 

होकर के अति चिंतित;
पुत्र राम की याद में 
दशरथ हुए मूर्छित। 


राम का मांग वनवास;  
कैकेयी ने पति का,
मांग लिया स्वर्गवास।   

बनकर आया काल, 
राम वियोग दशरथ का; 
त्यागे प्राण तत्काल। 

अभागिन, पापिन हुई;
कैकेयी स्वार्थ के वश,
सुहाग आपन खोई। 

ननिहाल से लौटे; 
भरत, शत्रुघन सुनकर, 
तात शोक में डूबे। 

देखीं माँ कौसल्या,
करते विलाप भरत को;
छाती से लगा लिया।

क्रोध में भरे शत्रुघन, 
मारे कुबड़ी को लात;
दिया करनी का दंड। 

भ्रात जा लिए वन में;
पिता सिधारे बैकुंठ,  
भरत थे दुःखी मन में। 

दुष्ट कह के पुकारा,
कैकेयी को भरत ने; 
माँ को अति धिक्कारा। 

कैकेयी समझाई; 
सुत! हेतु तुम्हारे हित, 
सभी प्रपंच रचाई।  

ठुकरा दिए थे भरत,
अयोध्या का राजतिलक;
माँ का आग्रह गलत। 

स्वार्थ कौन से आप, 
पूछे भरत कैकेयी से, 
बोईं बड़ा ये पाप?

भरत को उर लगायी;
कहकर निति की बातें  
कौसल्या समझायी।  

भरत को ना सुहाई;
बिना राम के राज की
सम्मति नहीं जताई। 

बीत जाने पश्चात् 
पिता की अंतिम क्रिया; 
वसिष्ठ कहे, हे तात!

याद करो - कहे वचन;   
पिता की जो है आज्ञा, 
करो उसी का पालन।   

त्यागो शोक युवराज;
शास्त्र सम्मत है ग्रहण,
पिता दे जिसको राज।

समझाए कई भांति;
भरत के मन ना उतरी,
किसी की कोई बात।

राजनीति का पालन;
नहीं है मेरे योग्य,
रामचंद्र सिंहासन।

मेरा निहित कल्याण,
श्रीराम के चरणों में;
बसा उन्हीं में प्राण।

भ्राता को लाऊंगा,   
भरत ने ठाना मन में;
सिंहासन बिठाऊंगा।   

कहूंगा - श्रेष्ठ, हे तात! 
मैं आपका अपराधी, 
कर दें क्षमा सब पाप। 

मत भरत का सराहा;
राम का दर्शन पाने,  
सबने चलना चाहा। 

श्रीराम को मनाने, 
चले प्रजा संग भरत; 
वापस अवध बुलाने। 

किये दल बल के साथ;
भरत, शत्रुघ्न, वसिष्ठ सब,    
चित्रकूट प्रस्थान।  

देखा पथ में निषाद, 
भरत को सेना समेत; 
बड़ा ही हुआ विषाद।  


सोचा राम को मार,
भरत चाहते अवध पर,
सहज निष्कंटक राज।

जाकर मिला भरत को;
सत्य को जान गया जब,
निषाद चला मदद को।

शंका में लक्ष्मण भी; 
सोचे आया है भरत, 
मन लिए आक्रमण की। 

भरत को शत्रु जाना; 
लछमन ने उनकी ओर, 
लक्ष्य कर तीर ताना।  

जैसे समीप आये;
भ्राता भरत को राम,
मिल उर कंठ लगाये।  

किया भरत ने विनती, 
वापस चलें अयोध्या; 
सहित लछमन जानकी।   

किये बड़े ही उपाय,
ताकि भरत संग, राम
लौट अयोध्या जांय।

राम तुरत ठुकराए,
लौटने के आग्रह को;  
अधर्म उसे बताये।    

सबसे बड़ा है धर्म 
पिता का आज्ञा पालन;
हरेक पुत्र का कर्म। 

लिये राम से अनुमति 
भरत घूमे चित्रकूट; 
मनभायी अतिशः छवि।   

देख पर्वत, वन हरे,
चित्रकूट के मुग्ध भरत,
रुचिर पशु, पक्षी भरे।

तीर्थस्थल चित्रकूट;
भरत से अत्रि स्थापित,
करवाए भरतकूप।

पुनः किया प्रार्थना;
भरत ने राम से चलें,
देखें राज्य अपना।

समझा बुझा के सबको
विदा किया श्रीराम ने;
वापस धाम अवध को।

मांगे शीश झुकाकर,
राम की चरण पादुका;
लिए भरत सिर पर धर।

पादुका ले राम की, 
भरत, शत्रुघन घर गए,  
शुभाशीष निधान की।

संग लौटे सब स्वजन;
जहाँ से जो आया था,
अपने सभी निकेतन।

कानन के पशु पक्षी,
भरत, शत्रुघन गमन से
उदास हुए अति  सभी।

विदा किये थे प्रियजन;
वट की छाँव में बैठे,
दुःखी सिय, राम, लखन।

भरत अयोध्या आकर;
राम का रखे खड़ाऊँ,
सिंहासन पे सजाकर

प्रभु की चरण पादुका,
सिंहासन पर रख भरत;   
काम करते राज का।  

अपने लिए छवाये,
नन्दिग्राम में पर्णकुटी;
आसन कुश का बिछाए।

छोड़, भरत भव्य सदन; 
राम का करते सुमिरन, 
पर्ण कुटिया में मगन।  

राम से प्रेम अगाध; 
बीता भरत का जीवन,
कर प्रभु भजन निर्वाध।  


143  










अरण्य काण्ड














रह के राम के साथ,

सहीं अरण्य के सीता; 
अनेकों दुःख विषाद। 

तज राजमहल के सुख, 
राम शरण रहीं सीता; 
सह वन के असह दुःख।   

राम बनाये चुनकर; 
प्रेम से पहनीं सीता, 
फूलों के आभूषण। 

जयंत मार के चोंच; 
कौवा बना सीता के,
जांघों पर किया चोट।  

कौवे पे छोड़े बाण,
राम ने सरकंडे का;
बचाने भागा प्राण। 

देखा संकट भीषण;
श्रीराम के ही कौवा, 
अंत में आया शरण। 

माँगा दया की भीख;
दिये कृपालु श्रीराम,
कौवे को उत्तम सीख।   

थे हरि स्तुति में लीन;
महर्षि अत्रि के आश्रम,
पहुंचे राम तल्लीन। 

अनसूइया दी सीख, 
सीता सीखीं लगन से, 
सारे धरम की नीति।    

आने पे संकट काल;  *
धैर्य, धर्म, मित्र, स्त्री 
सभी ये परखे जात। 

होय सिमित हित धारक,
मातु, पिता और भाई;
पति असीम सुख कारक।

किये पति का अपमान;
स्त्री को प्राप्त होती,
मात्र दुखों की खान।

रह अत्रि पास प्रसन्न,
राम ने मांगी आज्ञा
जाने को दूजे वन।

आया दैत्य विराध,
पंचवटी की राह में
मार डाले रघुनाथ।

अस्थियों का था ढेर,
पड़ा मार्ग में आगे;  
व्यथित राम थे देख।  

बतायी अपनी व्यथा,
साथ चल रहे ऋषि-मुनि;
हड्डियों की सब कथा।

प्रभु! खा गये हैं मार,
ऋषि, मुनियों को राक्षस;
अस्थियों का अम्बार। 

कर राक्षसों का वध, 
करेंगे धरा को रिक्त; 
प्रभु राम हुए प्रतिवद्ध। *

राम पहुँच के आश्रम;
तप में लीन अगस्त्य  
मुनि के पाये दर्शन। 

सुतीक्ष्ण ने बताये,   
गुरु अगस्त्य मुनि को; 
राम लखन हैं आये।

अगस्त्य तप से जागे;
सारे काम को छोड़,
राम से मिलने भागे।     

मुनि बोले - स्थल उत्तम,
निवास हेतु पंचवटी;  
राम! यहीं जाओ रम। 

पावन हुई पंचवटी; 
बन गयी वहां पर जब, 
प्रभु रामजी की कुटी।  

हर्ष में वन में राम;
पल पल नित्य बसे रहे, 
सीता के मन में राम।  

खाकर जिए फल फूल, 
राम, लक्ष्मण, सीता,
अरण्य के कंद-मूल।  

सूर्पणखा बन सुंदरी,  
आयी राम समक्ष; 
विचित्र प्रस्ताव धरी। 

सूर्पणखा प्रस्ताव; 
राम से, 'कर लो आज - 
तुम मेरे संग विवाह'।    

दुर्व्यवहार, दुराग्रह, 
सूर्पणखा की राम से; 
परिणाम अति भयावह।  

दिखाई जब ढिठाई, 
सूर्पणखा ने राम से, 
अपनी नाक कटाई।  

बताई सारा हाल,
नकटी जा जंगल में 
खर दूषण के पास। 


सेना ले खर, दूषण;
बहन के प्रतिशोध में 
करने चले आक्रमण।  

छोड़े बाण पे बाण; 
राम से लड़ खर-दूषण,  
अपने गंवाए प्राण। 

करते फिर वो विलाप,
पहुंच गई सूर्पणखा;
भ्रात रावण के पास।  

देखा बहन का हाल;
रावण, मुख पर रुधिर, 
हुआ क्रोध से लाल। 

मन में भरकर क्रोध;
रावण बोला बहन का,
लूंगा मैं प्रतिशोध।

सताने लगी चिंता;
खर दूषण को मारे,
ईश्वर के कौन सिवा।

मन में करके विचार;
परम गति ही पायेगा,
यदि हरि लिए अवतार।

गया मामा के पास;  
रावण ने मारीच को, 
कहा देने को साथ। 

वध के भय से दे दी,
मारीच ने कपट की, 
रावण को स्वीकृति। 

स्थिति भांप राम ने 
कहा देवी सीता से; 
तब तक रहो अग्नि में। 

मुझे करनी है अभी, 
मानव रूप में लीला;
अद्भुत एक अनोखी।  

रख कर अपनी छाया,  
सीता समायीं भीतर; 
स्वयं अग्नि की ज्वाला। 

मृग बन मारीच आया; 
राम के हाथों मर कर, 
मोक्ष उसने चाहा। 

मुग्ध हो गयीं देख, 
सीता स्वर्णिम मृग को;
मांगीं छाला विशेष।  

उठाये धनुष व बाण,
राम तो भागा मृग वो;   
बचाने अपने प्राण।

राम ने चलाया सर, 
मारीच स्वर्ग सिधारा; 
सीधे लगा लक्ष्य पर।  

मारीच कह पुकारा -
लक्ष्मण! हा लक्ष्मण!
धोखे में वह डाला। 

आवाज राम की सुन,
मदद हेतु पुकारते;
हुई  सिया अति व्याकुल।

शीघ्र सिया ने भेजा, 
लक्ष्मण चले मदद को
खींच लक्ष्मण रेखा। 

साधु वेश में रावण,
आया सिया को छलने; 
स्त्री होने के कारण। 

माँगा सिय से भिक्षा; 
साधु देख भ्रमित हुईं,  
चलीं भीख ले सीता। 

सीता ने धैर्य छोड़ा,
हरण का बना कारण; 
लक्ष्मण रेखा तोड़ा। 

कपटी बन के रावण,
रचा धूर्त ने माया; 
किया सीता का हरण। 

कर के जानकी हरण,
दिया काल को न्योता;
अपने ही खुद रावण। 

गगनमार्ग से चला, 
रावण लिए लंका को; 
जान सिया को अबला।

करे जा रहीं विलाप; 
लक्ष्मण की ना मानी,
मन लिए सिय संताप।    

राह में सुना विलाप;
सहायता हेतु शीघ्र,
पहुंचा गिद्ध जटायु। 

जटायु ने छुड़ा लिया; 
पर आहत कर रावण,   
सीता को उठा लिया।  
किया जटायु ने युद्ध; 
पंख गिद्ध के काट दिया 
होकर लंकेश क्रुद्ध। 


करते सिया की खोज,  
पहुंचे राम जटायु तक;  
कहा वृतांत धर कोप।   

किया न्यौछावर प्राण; 
करने में गिद्ध जटायु 
देवि सीता का त्राण।  

पाया राम चरण में, 
जटायु मोक्ष की गति; 
मनाया सुख मरण में। 

पूछत चले श्रीराम,
पशु, पक्षी, मृग, पेड़ से;
सिया का पता ठिकान। 

पहुंचे प्रेम में मग्न,
सीता को ढूंढते राम; 
सबरी के फिर आश्रम। 

हृदय सबरी के राम, 
दिन रात भजना नाम; 
और ना दूजा काम। 

घर में मिला परस दी;
खाने को श्रीराम को
पड़े बेर चख कर दी।

भक्ति का ऐसा श्रेय;
खाया था श्रीराम ने,
भीलनी के जूठे बेर। 

पम्पा सुग्रीव का धाम;
सबरी ने उन्हें सुझाया,
पहुंचें मदद को राम। 

कपि सुग्रीव अति वीर; 
सीता को ढूंढने में,
मदद लेवें रघुवीर! 

है पम्पा एक सरोवर;
वहीँ सुग्रीव का वास,
ऋष्यमूक पर्वत पर। 

सुझाया जो सबरी ने, 
पहुँच गए राम लखन; 
सुग्रीव की नगरी में। 

सुन्दर बहुत मनोहर; 
देखकर मोहित राम,
वन में चारु सरोवर।  




७२ 




किष्किन्धा
कांड








सुन्दर श्रेष्ठ कानन;
हुआ प्रभु श्रीराम का 
ऋष्यमूक पे आगमन। 

दिव्य देखकर कानन;
ऋष्यमूक में खो गया,
राम लक्ष्मण का मन। 

वन में पम्पा सरवर, 
लगे निहारने राम;
देख चकित छवि मनहर।   

लगता स्वयं सजाया, 
वनों की देवी ने स्थल; 
चरम पे छवि पहुँचाया।  

सहसा देखे सुग्रीव; 
विद्यमान कुमारों को,
पम्पा के अति समीप।  

सुग्रीव विलोक विचलित;
ऋष्यमूक के पास में,  
मनुष्य दो अपरिचित।  

सुग्रीव ने हनुमान को 
भेजा, कौन? पता करो;     
आया इस स्थान को।  

धारे धनुष तलवार; 
आये क्या दो वीर ये,
हम पर करने प्रहार!

जाओ हे अंजनी पूत;
पता करो न हों कहीं,
बालि के भेजे दूत।

गए धर ब्राह्मण वेश;
मन प्रसन्न हनुमान,
देखे शेष, अवधेश।

पूछा - हे महावीर!
हनुमान ने, कौन आप?
श्यामल, गौर शरीर।

सुकोमल, सुन्दर अंग;
अत्यंत दुःसह वन में
आये क्या ले प्रसंग।

कहे राम, अकुलाये,
हर ली गयी हैं सीता,
उन्हें खोजते आये।

हनुमान ने पहचाना;
करके दंडवत साष्टांग,
चरित अपना बखाना।

विलोक रहा मैं नाथ,
इस सन्यासी वेश में
आपको वर्षों बाद।

आपके सेवक सुग्रीव,
रहते ऋष्यमूक पर;
बलशाली हैं अतीव।

लायेंगे निकालकर,
चाहे कहीं हों सीता;
सुग्रीव के सब वानर।

आये लिए हनुमान,
सुग्रीव के दरबार में;    
श्रीराम को ससम्मान। 

चढ़ हनुमान के कंधे
राम लक्ष्मण दो भाई; 
ऋष्यमूक श्रृंग चले।  

ज्यों ही सुग्रीव मिले; 
राम लक्ष्मण ने उन्हें, 
लगाया सप्रेम गले। 

मिलाये थे हनुमान;
रामचंद्र और सुग्रीव, 
जगत के मित्र महान। 

ले जा रहा निज धाम, 
सुग्रीव बताये 'रावण'; 
सीता रट रहीं 'राम'। 

लिए जा रहा रावण,
बिठा विमान में लंका; 
सीता का किये हरण। 

अपना चिन्ह गिराया,  
विमान से जानकी ने; 
रक्षक उठा के लाया।  

लेकर सुग्रीव आया, 
सिय के परिधान मिले;
श्रीराम को दिखाया। 

सुग्रीव सुनाया कथा 
त्रस्त बहुत था बालि से; 
राम को अपनी व्यथा। 

सुग्रीव कहा राम से,    
बालि ने भार्या हर के; 
निकाल दिया धाम से।

है एक बार की बात; 
मायावी महादैत्य, 
ललकारा एक रात।  

थी कुछ दूर इक गुफा;
जब चला युद्ध को बालि, 
जा भाग दानव घुसा। 

खड़ा कर मुझे मुहाने,
गया बालि भी भीतर; 
लगाने उसे ठिकाने।   

वहीं रहा मैं ठाढ़े, 
बालि की प्रतीक्षा में, 
पूरे दो पखवाड़े। 
  
माह गया यूँ बीत;
रुधिर की धार से हुआ,
मुझे बालि मरा प्रतीत।

गुफा छोड़ मैं आया;
तबसे किष्किंधा राज,
मुझसे बैर लगाया।

उसी बालि से डर कर,
हेतु शरण मैं आ गया,
ऋष्यमूक पर्वत पर।

सुग्रीव को दिए वचन;
न्याय करेंगे  प्रभु राम,
कर के बालि का अंत।

सुग्रीव ने ललकारा; 
उलटे भागा तेज जब, 
बालि ने घूंसा मारा। 

दोनों भाई इक रूप; 
राम न चलाये तीर, 
होये कहीं ना चूक।   

फूलों की एक माला; 
राम साधे लक्ष्य तब,  
गले सुग्रीव के डाला।  

बालि को था वरदान;  
आधी शक्ति ले लेता, 
सामने जो बलवान।  

पेड़ सात थे ताड़ के; 
राम ने वेधा बालि को, 
उन वृक्ष की आड़ से।  

चला के तीक्ष्ण बाण;
रामचंद्र ने हर लिया,
दुष्ट बालि के प्राण। 

पुराना बालि का भय; 
मार कर दिया राम ने,
कपि सुग्रीव को निर्भय। 


भेज दिए प्रभु राम;
वह माँगा हरि की शरण,
तब बालि को परम धाम। 

बालि वध का कारण,
बना उसका पाप किया;  
पर भार्या का हरण। 

तारा धरे अति पीर, 
बालि निधन से व्याकुल;
ढाढ़स दिए रघुवीर।  

मांग ली राम से वर,  
प्रभु चरणों में भक्ति; 
तारा पाकर अवसर।  

मिला सुग्रीव को राज,
किष्किंधा प्रदेश का;
अंगद हुआ युवराज।

ऋतु वर्षा कि बिताये, 
राम मनोरम देश में; 
पम्पा में सुख पाये। 

गरजती घुमड़ती घटा, 
मन लुभाती हरियाली;
राम को भायी छटा। 

बीतते ही बरसात;
लक्ष्मण याद दिलाये,   
सीता खोज की बात।  

अविलम्ब सुग्रीव ने 
सजाई वानर सेना; 
जानकी को ढूंढने।   

सिय खोज के काम को; 
सुग्रीव, सबसे सक्षम 
सौंप दिए हनुमान को।  

सहस्रों वानर संग; 
हनुमान की सेना में, 
चले अंगद, जामवंत। 

व्याकुल सब प्यास से;
हनुमान को दिखी गुफा, 
ढूंढते जल पहाड़ से।  

पहुंचे सब गुफा में; 
प्यास बुझाई उनकी, 
जल दे स्वयंप्रभा ने।  

फल देकर स्वयंप्रभा,
राम की कृपा पाकर,   
चली आश्रम बद्रिका। 

था गुफा के उस पार,
कपि समूह के सामने; 
सागर अत्यंत विशाल। 

अति चिंता में वानर;
योजन कोस चौड़ा यह,
कौन करे पार सागर!

सम्पाति देख बाहर,
गुफा से, हुआ प्रसन्न;
भोज को ढेर वानर!

दुबके वानर डरकर;
किये जटायु की बात, 
चकित सम्पाति सुनकर।

सुन वानरों की चर्चा;
समझ गया सम्पाती, 
ये राम के अभिकर्ता। 

सम्पाती देख लिया; 
अशोक वाटिका में थीं, 
वहीं से बैठी सिया।  

लंका में सागर पार,
है इक अशोक वाटिका;
रही हैं सिया विराज।  

लाता उनको इस दम,
मगर हूँ पंख बिना मैं;
उड़ पाने में अक्षम।

सूर्य छूने चले थे,
साहसी गिद्ध, सम्पाति; 
राह में पंख जले थे। 

लाँघ पायेगा कौन?  
सौ योजन का समुद्र;
सोच कर सब थे मौन।   

पार जाने की सभी,
लगे लगाने में युगत;
भांति भांति के कई।

बल का करते वर्णन; 
कहता कूद लूंगा दस, 
तो कोई तीस योजन।   

बोला तब जाम्बवान; 
करेंगे कार्य पूरा, 
हनुमान अति बलवान।  


लगा रहे थे अनुमान,
अपनी शक्ति का सभी;
सहसा बोले हनुमान -  

लांघूँगा मैं सागर; 
कहा जब हनुमान ने,
हर्षित हुए सब वानर। 

रावण को हि मारकर;
कहो तो लाऊँ पर्वत,  
त्रिकूट को उखाड़कर।   

तब जांबवान ने कहा;
जाओ लंका से लाओ,
देवि जानकी का पता। 

है किसमें तुम सा बल!
कपि का उत्साह बढ़ाया,
जांबवान ने कहकर।


७२ 










सुन्दर काण्ड














चले हनुमान कहकर;
शीघ्र लौट आऊंगा,
सिय का पता लगाकर। 

कूच करने को तत्पर;
शीघ्रता से हनुमान,
चढ़े उच्च पर्वत पर।

मैनाक पर्वत आया,
हनुमान करें विश्राम;
वापस उसे पठाया।

बदन अति विशाल किया,
सिंधु लांघने को कपीश;
सबने जयकार किया।

हाथ से गिरि दबाया; 
टूटने लगीं चट्टानें, 
सुमेरू डगमगाया। 

लगाये तीव्र छलांग; 
लंका जाने के लिए,  
अम्बर में हनुमान। 

लगा आया भूकंप;
शिलायें टूट कर गिरीं,   
प्राणियों में हड़कंप।  

जीव जंतु सब तत्पल,
छुपने लगे इधर उधर;  
मचा तीव्र कोलाहल।  

लंका मैं जाऊंगा
बोले कपि - न मिलीं सिया;
रावण बांध लाऊंगा।

वधाएं थीं अनेक;  
राह के पार कर गए, 
हनुमान जैसे मेघ।  

नभ में दिखते हनुमत;
मानो कि पंख लगाये,
उडता कोई पर्वत।

राह रोक ना पाई,
सुरसा भी हनुमान की;
मुंह फैलाये आयी।  

जीव उधर से जाता;
ब्रह्मा के वरदान से, 
मुख सुरसा के समाता।  

सुरसा ने मुंह फैलाया;
कपि आकार बढाकर,
सूक्ष्म किये फिर काया।

आकार नन्हां धरकर; 
भीतर घुसकर लौटे,  
सुरसा मुख से कपिवर।  

तुरंत मार छुड़ाया;
जब सिंहिका ने ग्रही, 
हनुमान की छाया। 

अपने प्राण गंवायी;  
हनुमान को रोकने, 
राह सिंहिका आयी।  

कपीश कभी उतराते;
कभी चन्द्रमा जैसे,
बादल में छुप जाते।

सभी बाधाएं पार;  
कर पवनसुत जा पहुंचे, 
समुंदर के उस पार।   

उड़ते गये हनुमान;
जा पहुंचे लंका पुरी,
विशाल सिंधु को लाँघ। 


धर मच्छर का रूप;
देख न पायी लंकिनी,  
कपि घुसे लंका के पुर।  

जैसे कोई तूफान, 
देख घबराई लंकिनी;
लंका में हनुमान। 

बड़ा ही सुख मनाई;
पवनपुत्र के दर्शन,
लंकिनी घर में पायी। 

ललकारी वह कपि को;
जा न सकता लंका में,
मेरी ना अनुमति हो। 

मुक्के का खा प्रहार,
हनुमान के बलशाली; 
लंकिनी गयी सिधार।

लगे देखने चढ़कर; 
कपीश, कहाँ हैं सीता?
पर्वत के उच्च शिखर।

रह गए हक्का बक्का;
देखा जब हनुमान ने 
लंका की सुंदरता। 

दीवारें रत्न जड़ित;
वैभव संपन्न थी लंका,
विश्वकर्मा से निर्मित। 

लंका, स्त्री सा सुन्दर;
मोहक अट्टालिकाएं,
बाग, तड़ाग के अंदर।

वीर व पराक्रमी थे;
देखे कपीश राक्षस,
तेजस्वी, उद्यमी थे ।

देखे अंजनी-नंदन,
सोते हुए रावण को;
सिय के ना पर दर्शन।

स्वर्ण महल सज्जित था;
शूल, खड्ग लिए दानव,
पूर्णतया रक्षित था।

महल में दिव्य विमान;
जिसका विश्वकर्मा ने,
किया था स्वयं निर्माण।

जपते हुए दिव्य मन्त्र,
दैत्यों को देखा कपि ने;
सिद्ध करते हुए तंत्र। 

चकित हुए कपि सुनकर;
विभीषण को लंका में,
राम-नाम करते जप।  

जा विभीषण के पास,
बड़े आदर से पूछे;
कपि सीता का निवास।

सीता का पूछ पता   
पहुँच गए हनुमान,
शीघ्र अशोक वाटिका। 

रहतीं शोक संतप्त,   
अशोक वाटिका में सिय;
यातनाओं से त्रस्त। 

लोभ देता हुआ दिखा,
लंकेश नाना रत्न का;
अविचलित थीं सीता। 

त्रास में बैठीं जानकी,
राक्षसियों से घिरीं;
याद लिए श्रीराम की। 

गए अशोक वाटिका,
डाल से नीचे हनुमत,
गिराए राम मुद्रिका। 

सीता दुःख का अंत,
अति शीघ्र करेंगे राम; 
ढांढस दिए हनुमंत।  

भूखे कपीश उस पल;
खाने लगे उद्यान के
स्वादिष्ट रसीले फल। 

अक्षय आकर टोका;
हनुमान का खाना फल,
आदेश दे के रोका। 

न मानने पर अक्षय;
करके कपि पर आक्रमण,
दिलाया क्रोध कतिपय।

अक्षय ने फिर खाया,
हनुमान का एक मुक्का;
समक्ष अँधेरा छाया। 

पकड़ कर के घसीटा;
अक्षय के साथ आये,
राक्षसों को पीटा।

सुनकर इंद्रजीत भी
धरने चला कपीश को; 
था बहुत भयभीत भी।  

रावणसुत  ने बांधा,
ब्रह्मास्त्र से पवनसुत; 
जिसने सागर लांघा। 

कपि को डोर से बांध;
रावण के दरबार में 
लिए चला मेघनाद। 

बल्कल रस्सी से बंधे,
चल रहे थे हनुमान; 
पीछे दानव बच्चे। 

महल जा के पवनसुत,
समझाए लंकेश को 
आया मैं रामदूत। 

बोले राक्षस राज से 
लौटा दो जानकी को;
बचना यदि विनाश से। 

तेरा हठ अनैतिक;
लंका पुर का विध्वंस,
करा देगा निश्चित।

बात सुन हनुमान की, 
लंकेश होकर क्रोधित;
ठाना लेने प्राण की। 

विभीषण ने बताया;
उचित नहीं है दूत की, 
हत्या वो समझाया। 

पूंछ उसकी  प्यारी,
होती अति वानर को;
जला, सजा दो न्यारी।

रावण की आज्ञा से;
कपड़ा लपेट राक्षस,
कपि की पूंछ जलाये।

पूंछ में आग दहका, 
उछलने लगे राक्षस;
लपटों में शीघ्र लंका। 

पश्चात् किये प्रस्थान,
पूँछ की आग बुझाने;
सुमंदर को हनुमान। 

गये अशोक उद्यान,
ढाणस फिर से बंधाने;
जानकी को हनुमान।

चूड़ामणि को निकाल,
चिन्ह दिया सीता ने;
कपि ले आये संभाल। 

लंका से वापस आये;
सीता का कुशल क्षेम  
कपि सबको बतलाये।

हर्षित हुए अवधेश;
पाये प्रिय सीता के,
कुशलता का सन्देश।

सीता को खोज पाई;
हनुमान ने खेमे में 
सबसे बड़ी बड़ाई। 

दैत्य त्रास के कारण;
कपि बोले सिय माह भर,
प्राण करेंगी धारण। 

लिया राम ने शपथ,
सिय को शीघ्र लाऊंगा;
सहना नहीं अब विरत।

सुरक्षा की व्यवस्था,
समझे ठीक से राम;
बना राखी जो लंका।

लेकर के सब विवरण,
हनुमान  से श्रीराम;
किये पूर्ण विश्लेषण।

आज्ञा दी सुग्रीव को 
राम ने आक्रमण का;
छुड़ाने हेतु सिय को। 

राम के काम बटोरे,
कपीश वानरी सेना;
लंकेश दर्प जो तोड़े।

हनुमान पटके पूंछ;
लेकर अपनी सेना, 
किये लंका को कूच। 


लिए उन्माद लंका,
चली हनुमान वाहिनी;
बजाने विजय डंका। 

कपि करते उछल कूद,
करोड़ों की संख्या में;
लंका को किये कूच।

सेना करी प्रस्थान;
नभ को गुंजाने वाला,
हुंकार भरे हनुमान। 

चले सेना के साथ;
हनुमान के कन्धों पर,
कृपालु श्री रघुनाथ। 

उदित शुक्र भृगुनन्दन;
सफल मनोरथ के सब,
प्रकट हो रहे लक्षण।

पहुंचे सब सागर तट;
समुद्र पार करने की 
समक्ष समस्या विकट।

सिंधु तट पड़ा पड़ाव;
सोचने लगे बैठ सभी,
जाने का पार उपाय। 

विनती  किये प्रभु राम;
मार्ग उचित दे दे जलधि,
जाने को लंका धाम।

हल नहीं पाये राम;
सुखाने हेतु समुद्र को 
उठाये धनुष व बाण। 

राम का भय सताया;
सिंधु, जाने का मार्ग
व्याकुल हो के बताया। 

तैरती जल पर शिला,
नल नील के स्पर्श से;
उनको वरदान मिला। 

सेतु बना दें भ्राता; 
जिससे नष्ट नहीं हो,
समुद्र की मर्यादा। 

लगाते जीवन पार;
उन राम को चाहिए,
सेतु जाने को पार।

लंका को जाने हेतु,
राम बोले बनाने को
जितना शीघ्र हो सेतु।

जामवंत ने बुलाया, 
नल नील भ्राताओं को;
सेतु के काम लगाया। 

वानर भालू ला के,
बनाने सेतु शिलायें,
नल नील को थमाते।

तैरतीं शिला सारी;
नल नील के स्पर्श से,
हुआ अचम्भा भारी। 

वानर ला चट्टानें, 
नल नील को छुआकर,
लग गए सेतु बनाने।

नल, नील दोनों भाई,
पत्थर छू लंका तक; 
सिंधु पर सेतु बनाई। 

परखे कपियों का काम;
कितना सुदृढ़ है बना,
सेतु पर चल कर राम। 

मिला सेना को त्राण;
नल व नील की मदद से  
हो गया सेतु निर्माण।

शिव की कर स्थापना;
समुन्दर के उस तट पर,
राम किये उपासना। 

रामेश्वरम में स्थापित,
विधिपूर्वक शिवलिंग; 
राम द्वारा पूजित। 

चले करोड़ों वानर;
बने उस पुल के द्वारा  
हो गए पार सागर।

लंका में छाया भय;
वानरी सेना पहुंची,
करते राम की जय। 

भरे लंका में वानर; 
होने लगी प्रतीत इक 
वानरों का वो सागर।

विभीषण ने दी राय,
संधि की लंकेश को;  
हुआ न उसको मान्य। 

रावण को देना राय;
नशे में दर्प के अँधा,
सुझाना उसको राह। 
  
बता कर निति की बात,
रावण अभिमानी को;, 
विभीषण खाया लात। 

जा पहुंचा विभीषण,
छोड़ के लंका नगरी;
श्रीरामचंद्र की शरण। 

कृपावत्सल प्रभु राम;
होते हेतु शरणागत, 
कृपा के सदा निधान। 

राम ने गले लगाया,
मित्र की भाँति सादर;
विभीषण को अपनाया।

लंका के भेजे दूत,
आये राम शिविर में;
पकड़े गए जासूस। 

रावण को दे सन्देश;
लौटाए राम कृपालु,
दूतों को उनके देश। 



१०५ 
















लंका काण्ड












जलचर पाकर अवसर;
राम का दर्शन पाने,
आ गए जल के ऊपर। 

पड़ा राम का डेरा;
समुद्र पार लंका में,
संकट का मेघ घेरा। 

भय से व्याकुल लंका;
सर्वनाश होने में,
तनिक नहीं अब शंका ;

सीता को लौटा दो;
मंदोदरी समझायी,
लंका अब भी बचा लो। 

 हैं वो कृपा के धाम;
जानकी को लौटा दो,
क्षमा कर देंगे राम।

जानते राम का बल! 
जला दिया था लंका, 
उनका भेजा वानर। 

सीता को लौटाकर,
यश ही पाएंगे आप; 
मित्रता राम से कर। 

दी कोई भी सन्मत,
रावण को ना भाई;
वह पड़ा काल के वश। 

कदापि रावण न सुना,
पत्नी की नैतिक बात; 
काल ही उसने चुना। 

ले संधि का सन्देश;
राम दूत बनकर गए,
अंगद, पास लंकेश।  

जाकर अंगद, दरबार; 
रावण को दिया सन्देश,
संधि का करो विचार।

मानो राम की बात; 
सीता को लौटाकर, 
मांगो क्षमा तत्काल।  

काल को गले लगाया; 
मैत्री के सन्देश को 
रावण ने ठुकराया। 

गर्व से बोला रावण; 
साहस भला है किसमें,
कर सकता मुझसे रण।  

रावण! बड़े नादान; 
चाहे तुम हो रखते, 
बीस नेत्र और कान।  

कौन यहाँ पर योद्धा, 
अंगद बोले ललकार; 
दे मेरे पांव उठा। 

प्रयोग करके असफल ;
लंका के वीर योद्धा,
बैठे निराश होकर।  

चला मेघनाद ऐंठा; 
हिला तक सका न पैर,
लज्जित होकर बैठा। 

रामचंद्र की माया;
जकड़े पांव अंगद के,
उठा न कोई पाया। 

किसी से नहीं उठा,
अंगद का कोई पैर; 
उठाने रावण झुका। 
पकड़ पांव, प्रभु राम के;
अंगद कहा रावण से, 
क्षमा मांग तू पाप के।   

कुम्भकर्ण ने भी कही, 
लौटा दो सीता को; 
रावण न माना सही।  
  
नीति की कोई बात,
रावण के न बुद्धि घुसी;   
चुना अपना प्रतिघात। 

रावण ने अपनी बुनी;
मंदोदरी की भी राय, 
सिरे से की अनसुनी। 

नहीं किसी की मानी; 
दर्प में  दुष्ट दशानन,  
राम से रण की ठानी। 

मिल कर सभी विचारे,
लंकेश के मंत्रीगण;
राम को कैसे मारें।

किया पुनः रावण छल;
सिय से कहा राम मरा,
मायावी सिर लेकर।

सीता ने दुत्कारा;
तुमसा दुष्ट से राम,
नहीं जा सकते मारा।

कुछ ही काल उपरांत,
मस्तक हो गया ओझल;
समाप्त हुई भ्रान्ति।

तब सरमा ने बताया;
राम का नकली मस्तक,
माया से बनाया।

प्रभु पद से हो विमुख;
राम महिमा ना जाना,  
रावण काल के सम्मुख। 

राम बल से अनभिज्ञ; 
रण हेतु तत्पर रावण,
होते हुए भी विज्ञ। 

विभाजित हुए वानर,
तत्काल चार दलों में; 
हुआ युद्ध का आगर। 

मचा लंका में तत्पल;
मारो, काटो, भागो का
चहुँ ओर कोलाहल।

वानर ले के टूट पड़े, 
राक्षसों को मारने, 
पर्वतों के टूक बड़े।  

युद्ध करने को आयीं;
मारो धर वानरों को  
पिशाचिनियां चिल्लाईं। 

बहादुर वानर खड़े; 
दानवों से रक्षा में  
विटप उखाड़ कर बड़े। 

दैत्यों का संहार;
बह चली रुधिर की सरि,
लंका में हा हा कार।

राम के बल को पाकर; 
किये जा रहे विदीर्ण,
निशाचरों को वानर। 

सह न पाये आक्रमण,
वानरों के जोरों का; 
दैत्य भागे छोड़ रण।  

दैत्यों के आहत तन;
देखकर होने लगा, 
व्याकुल रावण का मन। 

आगे बढ़े हनुमान; 
धूम्राक्ष, अकम्पन को 
पहुंचा दिया सुरधाम।  

युद्ध करने को चला,
इंद्रजीत सेना  लिए; 
वानरों में भय पला।  

मेघनाद करता बढ़ा,  
वानरों को विदीर्ण; 
लछमन को क्रोध चढ़ा।  

छिड़ा युद्ध भयंकर; 
छोड़े हुए अस्त्रों से 
वातावरण प्रलयंकर। 

नभ हुआ आच्छादित, 
दोनों के बाणों से; 
मेघ न था मर्यादित।  

छुप के चलाया मेघ,
वीरघातिनी शक्ति; 
शेष हो गए अचेत। 

देख लखन को मूर्छित,
सेना में छाया शोक;
राम हुए अति चिंतित।

उठा लाये हनुमान;
शीघ्र जाकर लंका से,
वैद्य सुषेन महान। 

सुषेन कहा कर जाँच; 
हिमालय पर इक औषधि  
वही खोलेगी आँख।  

औषधि बड़ी वो दिव्य;
सूर्योदय होते ही,
हो जाती है अदृश्य।  

पहले ही सूर्योदय से,
संजीवनी मंगा लो;
गिरिराज हिमालय से।

बोल पड़े जांबवान;
यह महान कार्य बस,
कर सकेंगे हनुमान।

उड़े उत्तर दिशा में,
कपि लाने संजीवनी;
अंधियारी निशा में।

चला रावण नई चाल;
कालनेमि से बोला,
बुनने को माया जाल।

व्यवधान राह में रोप;
हनुमान को हिमालय,
तुम जाने से लो रोक।

रचकर तत्पल माया; 
कालनेमि ने मार्ग में, 
अवरोध एक लगाया।  

बनाकर एक मंदिर;
राम राम जपने लगा,
कालनेमि जा अंदर।

पहले प्यास बुझाऊँ,
सोचे कपि आश्रम में;
तब आगे मैं जाऊं। 

जलाशय में नहाओ,
दिखा बोला कालनेमि;
जल पीने तब आओ।

वहां जाते ही, मगर,
कपीश का पकड़ा पांव,
इक माया रुपी मकर।

कपि धर पूंछ घुमाया; 
कालनेमि का छद्म,
कोई काम न आया। 

परलोक को उड़ चली; 
कहते एक अप्सरा, 
शाप से मकरी बनी।

ढूंढने के क्रम में, 
पर्वत पर संजीवनी; 
पड़े हनुमान भ्रम में। 

जानकर, लेने आया,
औषधियां हुईं अदृश्य;
हनुमान को न भाया। 

मूल से लिए उखाड़;
लेकर वापस चल दिए,  
कपि सम्पूर्ण पहाड़।

उड़ते आये अवध पे,
लगा बाण हनुमान को;  
छोड़ा जिसे भरत ने। 

गिरे कपि लेते नाम; 
अयोध्या में उस  काल,
कहते जय श्रीराम। 

करनी पर पछताए;
होकर के भरत उदास, 
पास कपीश के आये। 

बोले - बैठो बाण पर;
पहुंचा दूंगा मैं तुम्हें, 
शीघ्र अति लंका नगर।  

फिर से उड़े हनुमान;
मना कर दिया भरत को,
पहुंचे गंतव्य स्थान। 

पिला संजीवनी रस;
लक्ष्मण के प्राण बचा, 
सुषेन ने पाया यश। 

फिर से युद्ध आरम्भ; 
दोनों ओर के योद्धा, 
दिखाने लगे पराक्रम।  


भ्राता कुम्भकरण को,
जगा नींद से गहरी;
रावण भेजा रण को।  

बिता लेता था पिशाच;    
छः माह सोते हुए,  
कुम्भकरण दिन रात।  

नहाता न धोता था; 
महीनों बिन भोजन के, 
कुम्भकर्ण सोता था। 

रथ को भली सजाया;
भैंसा, सुअर आदि उसे,
जी भर के खिलाया।

चल दिया भर हुंकार;
कुम्भकरण ज्यों आया,
मच गया हाहाकार।

देखे कुम्भकरण को; 
डर के मारे वानर,   
छोड़ के भागे रण को।  

बढ़ चला पर्वताकार;
करता हुआ कुम्भकर्ण,
वानरों का संहार।

भुजाओं में लपेट;
खा जाता वानर, भालू, 
फटता न उसका पेट।

कर दिया वह घायल,
नल, नील व अंगद को;
बढ़ता ज्यूँ दावानल।

सेना को इस प्रकार,
रौंदते देख राम ने
धनु का किया टंकार।

घायल किया चलाकर, 
दनादन राम ने बाण;  
भू पर गिरा निशाचर।  

कुचल गए तब दब कर; 
गिरने से कुम्भकरण के 
नीचे अनेक वानर। 


लिए श्रीराम के बाण, 
इस प्रकार रणभूमि में 
कुम्भकर्ण के प्राण। 

लंका में हा हा कार;
रावण ने किया विलाप,
कर हाथी सा चिंघाड़।

युद्ध के लिए आये,
सौतेले सभी भाई;
लंकेश के पठाये।

दिए गए मार सभी,
अंगद, हनुमान द्वारा;
अन्य लंकेश सुत भी।

आज्ञा पाकर वानर,  
जलाने लगे भवन सब;   
लिए मशाल जलाकर। 

कुम्भ निकुम्भ आये; 
कुम्भकर्ण पुत्रों को,   
श्रीराम स्वर्ग पठाये। 

रावण सुत अतिकाय, 
आकर लक्ष्मण से लड़ा; 
गया परलोक सिधार। 

भेजा लंका भूप ने 
इंद्रजीत को लड़ने; 
अंत योद्धा रूप में।  

आया पुनः मेघनाद,
लड़ने हेतु लक्ष्मण से; 
विजय का ले उन्माद। 

मेघ बाणों की बौछार,
किया ज्यूँ बरस रही हों
नभ से जल की धार।

दोनों श्रेष्ठ धनुर्धर,
चलाये चले जा रहे;
घातक बाण परस्पर।

लक्ष्मण ने चलाया,
तब मेघ पर इन्द्रास्त्र;
सिर को काट गिराया।

लक्ष्मण के बाणों ने, 
इंद्रजीत पर घात किया; 
देह छोड़ा प्राणों ने।  

इंद्रदेव प्रसन्न हुए,
इंद्रलोक उल्लासित;  
वानर सब मग्न हुए। 

रावण प्रयोग में लाया;
अंतिम अस्त्र बनाकर, 
अहिरावण की माया।

किया धारि अहिरावण,
विभीषण का तब भेष;
राम लखन का अपहरण।

गया ले पाताल लोक,
राम का बलि देने को;
वानर सेना में शोक।

पता लगते तत्काल;
लेकर के गदा हनुमान,
जा पहुंचे पाताल।

गदा से मार गिराया;
राम लखन को दैत्य से
हनुमान ने छुड़ाया।

बचा न एक भी वीर;
बचे खुचे योद्धा लिए,
हो रावण चला अधीर।

पाये कर के एक एक, 
हनुमान के हाथों गति; 
दैत्य सैनिक अनेक। 

गति को हो गए प्राप्त,
लंका के सभी योद्धा;
था रावण अति हताश।  

स्वर्ण रथ पर आरूढ़; 
रावण सेना के साथ, 
लेकर चला आयुध। 

लंकेश क्रुद्ध होकर,  
लड़ने चला राम से; 
छेड़ा युद्ध भयंकर।

प्रत्यंचा की टंकार;
दोनों के ही धनुष की, 
गुंजाई धरा आकाश। 

भयंकर देख के युद्ध;
नभ, धरा और  पाताल,
सब के सब थे क्षुब्ध।

देखते ही राम ने,
मार गिराया सहस्रों;
राक्षस गिरे सामने।

राम का किया प्रहार
लगा दिया रणभूमि में
दैत्य शव का अम्बार।

रावण छोड़ा राम पर,
उत्तम धरे बाणों को;
आये नहीं काम पर।

काटे राम निकालकर,
रावण के छोड़े अस्त्र;
अपने तूणीर से सर।

राम ने काटा मस्तक,
तीर से रावण का एक;
फिर हो आया प्रकट।

राम ने काट गिराए,
दसों मस्तक रावण के;
फिर से सब उग आये।

जब भी काट गिराते; 
रावण के भंग अंग, 
तुरंत फिर उग आते। 

राम के छोड़े बाण,
हो जाते थे व्यर्थ सब; 
लक्ष्य रावण पर साध। 

राम हो रहे चिंतित;
मारे बालि, खर, दूषण,
बाण विफल हैं किंचित।

छोड़े तब बाण तीस;
काटा रावण के साथ,
बीसों हाथ, दस शीश।

रावण फिर जस का तस;
राम को देख विभीषण,
लंकेश के आगे विवश।

रावण धरे, बताया, 
नाभि के भीतर अमृत;
अमरत्व को है पाया।  

प्रत्यंचा को चढ़ा कर;  
छोड़े राम इक्तिस बाण 
लक्ष्य साध रावण पर।

काटा दसों ही शीश,
साथ में बीस भुजाएं;
सुखाया इक से अमृत। 

घोर अँधेरा छाया,
रावण गिरा धरती पर; 
जैसे प्रलय हो आया। 

कांप उठी वसुंधरा;  
दब गए अनेक वानर,
रावण जब नीचे गिरा।  

रावण ने छोड़ा प्राण;
परम गति को वह पाया, 
खाकर इक्तीस बाण।  

पाप की उसकी चाह,
लेकर गई रावण को;
खींचे काल की राह। 

निज स्वार्थ के कारण;
पूरे कुटुंब को स्वाह।
करवाया था रावण। 

धर्म के विरुद्ध करनी, 
रावण की पाप भरी; 
पड़ी अंततः भरनी। 

विभीषण ने फिर किया,
विधि विधान के द्वारा;  
रावण की अंत क्रिया। 

रामचंद्र की भक्ती,
विभीषण को दिला दी;
लंका की राजगद्दी। 

श्रीराम के हाथों से; 
विभीषण का राजतिलक,
हुआ धर्म संस्कारों से।  

दैत्यों पर राम विजय;
गूंज उठे धरा, गगन,
श्रीरामचंद्र की जय।

करने लगे बखान, 
देवता हो के प्रसन्न;  
श्रीराम का गुणगान। 

फूलों की वर्षा की, 
नभ से देवताओं ने;
दसों दिशा हर्षायी।  

समाया हर्ष विशेष;
प्रभु राम के विजय का,  
सीता पाईं सन्देश। 

पालकी में हो विराज,
पहुंचीं देवी जानकी; 
प्रभु श्रीराम के पास। 

दे के पुष्टि कीं सीता, 
रमा राम में मन था; 
तत्पल अग्नि परीक्षा।  

दाह से उन्हें बचाया; 
अग्नि देव ने राम को, 
सिय सकुशल लौटाया। 

आया पुष्पक विमान;
अयोध्या चले श्रीराम, 
होकर के विराजमान। 

बांटे वस्त्र आभूषण, 
लाकर के वानरों को; 
लंका नरेश विभीषण।  


करने लगे जयकार,
एकत्रित सभी वानर; 
उड़ा विमान आकाश।   

राह में प्रमुख स्थान;
दर्शन करने के लिए,
राम का रूका विमान।

रुक अगस्त्य आश्रम; 
कराया जनकसुता को,
चित्रकूट के दर्शन। 

इनसे मिली सफलता;
राम ने हनुमान की,
मुनि से किया प्रशंसा।

पाकर राम की आज्ञा;
कुशल क्षेम लाने गए, 
हनुमान उड़ अयोध्या।

कुशल लाये हनुमान,
श्रीराम को बतलाये;
अयोध्या चला विमान।



१४९ 

















उत्तर काण्ड














अब तो रह गया शेष;
कल आएंगे प्रभु राम, 
दिवस मात्र बस एक। 

शुभ शकुन होने लगे; 
भरत बड़े थे आतुर,
अब तो राम मिलेंगे। 

फड़क रही बार बार,
भरत की दाहिनी आंख;
शकुन शुभ, हर्ष अपार।

सन्देश ले पहले ही, 
आये अवध हनुमान;
श्रीराम के आने की। 

भरत से कहे कपीश; 
जिनके विरह में आप,  
वो आ रहे जगदीश। 

लगा लिए भरत गले;
तुम्हें देख लगता है,
मुझे राम स्वयं मिले।

महल में जा बताये;
श्रीराम के स्वागत में,
सबको भरत लगाए।

सजी अयोध्या सुन्दर; 
नर नारी बहुत प्रसन्न, 
राम आगमन सुनकर।  

बंध गए वंदनवार; 
सजाने हेतु अयोध्या, 
नगर वासियों द्वार। 

डूबी हर्ष में पूरी, 
वनवास से हैं लौटे, 
राम अयोध्या पुरी। 

उतरा जैसे विमान;
आरम्भ हुआ नगर में,
स्त्रियों का मंगल गान।

राम का दर्शन पाने,
जुटे सभी नर नारी;
पुष्प उन पर बरसाने।

द्वार तो कोई छत पर;
पुष्प लिए स्वागत में,
खड़े मस्तक नत कर।

आते गले लगाये, 
श्रद्धालु भरत को राम; 
अनुभूति सुख की पाए।  

हर्ष में डूबे भरत; 
लक्ष्मण से लग गले,  
सीता चरणों में नत।  


लगा कोई अमृत रस, 
प्यासे भरत के समक्ष, 
रहा हो जैसे बरस।  

सोचते दिवस व रात;
भरत जिसके विषय में, 
समक्ष खड़ा है आज। 

आरती सब उतारीं,  
राम, लखन, संग सिय की,
मिल  तीनों महतारी।

नवा चरणों में शीश;
लिए श्रीराम उसी क्षण,
माताओं से आशीष।

घर घर में दीप जले;
राम, लखन, सिय संग,
अयोध्या पांव धरे। 

विजयोत्सव में सजी; 
दीपमाला की लौ से, 
नगरी जगमगा उठी।  

पेड़, पौधे लिए उमंग;
खिले फूल कानन के,
कार्तिक छाया बसंत।

उदास निश्चल रहता;
उन्माद में बह रहा,
जल सरयू का मचलता।

प्रभु राम ने बताया,
अयोध्या की पावनता,
वानरों ने सुख पाया।

कैकयी को समझाए, 
बिसारो बीती बात; 
राम शुभाशीष पाए।   

हुए प्रेम में विह्वल,
प्रभु राम ने भरत से,
पूछा प्रजा का कुशल। 

कौसल्या सोच चकित; 
कैसे मारा रावण को,
राम अति कोमल, ललित।   

मिले वसिष्ठ से राम;
शीश झुकाकर के किया, 
कुल गुरू को प्रणाम। 

ब्राह्मणों को बुलाया;
राजतिलक का मुहूर्त, 
वसिष्ठ ने जंचवाया।  

हुआ राज्याभिषेक,
निवासियों का अनुग्रह,
हुए राम अवध नरेश।

मिला राम को राज;
पधारे देवता गण, 
देने आशीर्वाद। 

मन्त्रों का उच्चारण,
करके संपन्न कराये,
राज्याभिषेक ब्राह्मण।

गन्धर्व, किन्नर गाये;
नगाड़ों की धुन गूंजी,  
कीं नृत्य अप्सरायें। 

ब्राह्मणों को दे दान;
विदा किया प्रभु राम ने,
दिया बहुत सम्मान।

लौटे सभी देवगण;
अपने अपने स्थल को,
पाय राम के दर्शन।

धरा से मिटा दशानन;  
श्रीरामचंद्र विराजे,
अयोध्या के सिंहासन। 

मुनि व कलाकारों को,
प्रभु राम ने भेंट  दिया,
देवी,  देवताओं को।

अंगद, सुग्रीवादि को;
प्रभु राम ने विदा किया,
दे के भेंट निषाद को।

सूरज अस्त विरह का;  
उर्मिल हर्ष से फूली, 
इतिश्री दुःख दुसह का। 

करवाने सिद्ध बनी,
पति लक्ष्मण के तप को;  
उर्मिला खुद तपस्विनी। 

जली थी चौदह वरष; 
झोंक विरह की अग्नि में, 
उर्मिला जीवन के रस। 

मन में लिये अँधेरा,
उर्मिला के चौदह वर्ष;
हुआ है अब सवेरा।

हो रहीं हर्षित  सुन,
शिव जी से पार्वती; 
श्रीराम के अनुपम गुण। 

होता न कोई विषाद,
राम के शासन काल, 
अयोध्या में व्याप्त। 

बड़े सुख पूर्वक  प्रजा,
रहती राम राज्य में,
कहुँ न दुःख, दरिद्रता। 

वृक्ष, मांगने से फल,
मांगने से ही मेघ,
बरसा देते जल।

उद्यान भरे रहते,
सुन्दर अति फूलों से;
पंछी चहकते रहते।

घरों में राम के चित्र; 
गाती रहती थी प्रजा,
सदा श्रीराम चरित्र।

सरयू घाट मनोहर;
स्नान करते साधु, संत,
स्वच्छ हृदय को कर।

भाइयों से अति प्रेम;
प्रजा का रहता ध्यान,
लेते राम कुशल क्षेम।

भरत, शत्रुघ्न और शेष;
भाइयों को राम ने,
दिया उत्तम उपदेश।

कुल्हाड़ी भांति असंत;
है चन्दन जैसा संत,
कट कर भी दे सुगंध।

ना के बराबर दुष्ट,
सतयुग और त्रेता में;
कलियुग झुण्ड के झुण्ड।

नहीं है कोई धर्म,
परोपकार से बढ़कर;
भलाई सर्वोत्तम।

मातु, पिता, गुरु, विप्र;
सेवा, सम्मान इनका,
उत्तम करते चरित्र।

लोभ का ऐसा जाल;
खींच ले जाता है नित,
पाप के गहरे ताल।

स्वार्थ परायण कृति;
पुण्य से परे पटकती,
पाप की देती प्रवृत्ति।

वचन अति सार गर्भित;
राम के मुंह से सुनकर,
भाई हुए सब हर्षित।

नगरवासियों से कहे;
मैं सदैव उसके साथ,
मुझसे जो प्रेम करे।

मिटे दुःख हर प्रकार;
भक्त पाता मेरी कृपा,
वो भवसागर से पार।

संतोष से हो संतृप्त;
मैं उसके साथ, जो न
भोग विलास में लिप्त।

पाले न पाप का रोग;
मेरा प्रिय होता वही,
त्यागे विषय व भोग।

करता जो जैसा करम;
अच्छे का उत्तम फल,
बुरे का देता अधम।

सबसे सरल है मार्ग,
मुझे पाने की भक्ति;
कपट, कुटिलता त्याग।

करना मुझसे अनुरक्ति,
ममता, मद, मोह रहित;
सभी सुखों की शक्ति।

परोपकार से भारी,
जप, तप, व्रत आदि भी;
न कोई कर्म सुखारी।

होता है धर्म का सार,
जग में सबसे ही बड़ा;
किया है जो उपकार।

यह मनुष्य का देह,
मिला बड़े ही भाग्य से;
रखना लगाकर स्नेह।

तन की प्राप्ति का फल,
मूर्ख समझ भोग विषय;
कर देते सुधा, गरल।

भक्ति सबसे पथ सरल;
मुझ तक पहुँच पाने का
योग, जप, तप  से विरल।

अमिय वचन सुन राम के;
पकड़े सब हितकारी,
चरण कृपानिधान के।

वसिष्ठ ने किया बखान;
प्रभु श्रीराम का चरित्र,
सुख जीवन का महान।

करके राम की भक्ति;
मिल जाती प्राणी को,
अनेक पापों से मुक्ति।

वेद, मन्त्र या पुराण;
मिल जाता सब ज्ञान,
लेने से प्रभु का नाम।

शिव जी बोले, गिरिजा!
कह दिया मैं राम का,
बुद्धि से अपनी कथा।

सब कुछ उनके हाथ;
देते कर्मों के अनुसार,
फल सबको रघुनाथ।

जग का यथार्थ उनसे;
जीव जंतु  हरेक और
है हर पदार्थ उनसे।

विस्वास बिना न भक्ति,
भक्ति बिना प्रभु नहीं,
प्रभु के बिना ना  शांति।

पतितों को भी पावन;
कर देता करने से,
श्रीरामजी का भजन।

देवताओं को शक्ति,
देने वाला वही है;
और भक्तों को भक्ति।

राम की महिमा अथाह;
मूक हो जाय वाचाल,
अंधे को दिखा दे राह।

सुख का भंडार वही;
गुणों का सागर है वह,
जीवन का सार वही। 

कह डाली मैंने कथा, 
प्रभु श्रीरामचंद्र की;
हरती जो सब व्यथा।

जीव सदा परतंत्र है;
सृष्टि में केवल एक,
ईश्वर ही स्वतंत्र है। 

जीव माया के वश में,
ईश्वर पर न प्रभाव, 
माया प्रभु के वश में। 

जीव जग में अनेक;
हर जीव, वनस्पति का, 
ईश्वर मगर है एक।  

नाम बड़ा सुखदायी,
कहते नारद राम का;
भजो अन्तः से भाई। 

वैभव ना महलों में,
जीवन का है सुख परम,
प्रभु कमल चरणों में।








भजन


प्रसन्न हो वे मन में बसते, जो भजते श्रीराम।  
सफल मनोरथ होते उनके, जो भजते श्रीराम।  


बनाने को बिगड़ी, काफी है नाम; जय श्रीराम।  
पाप मन के, प्रभु दूर करते, जो भजते श्रीराम। 

लेने से नाम, होते पूरे काम; जय श्रीराम।  

मन विकार, उन सबके हरते, जो भजते श्रीराम।  

बस तेरे ही चरण हैं सुख के धाम; जय श्रीराम। 
प्रभु की शरण, वे ही पाते, जो भजते श्रीराम। 

पड़ी भंवर में नइया, आकर थाम; जय श्रीराम। 
भव से बेडा, पार लगाते, जो भजते श्रीराम। 

जीवन अमृत रस को पीते, जो भजते श्रीराम। 
सद्गति को निश्चित पा जाते, जो भजते श्रीराम।  

भज ले प्यारे, कौड़ी लगे न दाम; जय श्रीराम
सुख का भंडार उनके भरते, जो भजते श्रीराम। 

जग में सबसे पावन, है मन भावन; जय श्रीराम।  
श्रीराम, श्रीराम, श्रीराम, जो भजते श्रीराम। 





रामायण सार 

जनम लिए दशरथ के घर, राम उतारने पाप धरा से।
शिव का तोड़े धनुष जनकपुर, व्याह रचाये जनकसुता से।
सेवा किये गुरु का देकर, दुष्ट दानवों से छुटकारा।
शाप के कारण बनी पाहन, देवि अहिल्या को है तारा।

कुटिल विचार धरे मंथरा, कैकेयी को कलह पढ़ाई।
नीच की सीख से वर मांगी, राम को वन की राह पठाई।
राम चले वनवास सखे, आज्ञा पिता की सिर पर धारे।
धर्म की रक्षा करने हेतु, दैत्य दानवों को संहारे।

राम को करना पार नदी, जग का है जो खेवनहारा।
पांव पखार बिठाया नाव, केवट गंगा पार उतारा।
करके ढिठाई सूर्पणखा, प्रभु से, अपनी नाक कटाई।
बिलखती हुई लंका जाके, भाई रावण को भड़कायी।

लोभ के वश आ के  मांगी, सीता स्वर्णिम मृग की छाला।
लक्ष्मण रेखा तोड़ीं जानकी, रावण ने हरण कर डाला।
भक्त के वत्सल राम सदा, सबरी के जूठे बेर को खाया।
कृपा के सिंधु हैं भक्तों के, हनुमान को गले लगाया।  

सुग्रीव की बालि से रक्षा कर, मित्र अपना परम बनाया।
सुग्रीव वानरी सेना भेजा, देवि सिया का पता लगाया।
नल व नील की ले के मदद, सागर पर सुन्दर सेतु बना।
उछल कूद करते उस पुल से, लंका पहुंची वानर सेना।

नीति की बात कही सब ही की, रावण ने तत्पल ठुकराया।  
दर्प, दुष्टता के कारण ही, स्वयं अपना काल बुलाया। 
दुष्ट को सीख दिया विभीषण, गया निकाला अपने घर से।   
घर का भेद दिया राम को, नाभि का अमृत सुखाये सर से।   

दुष्टदलन की नीति राम की, लंकापति पर विजय दिलाई।  
धैर्य, धर्म, विवेक, वीरता से, राक्षसों से मुक्ति पायी।   
रावण के साथ मरे लाखों, पुत्र, मित्र व सगे सम्बन्धी।  
बुरे का साथ देता है जो, जग में पाता आचार वही।  


२७४ शब्द 



































Tuesday, 9 July 2019

Kati patang


नाचती रही
पूरे शहर पर
कटी पतंग

काट दो चार
दिखा कर कमाल
कटी पतंग

तोड़ दी दम 
काटों में फंसकर
कटी पतंग

लपेट रहा
चरखी पर डोर
कटी पतंग

फटी पतंग
काँटों में उलझ के
कटी पतंग

नन्हां लाडला 
सोया गहरी नींद
पतंग दबा

लूटने दौड़े
देख गली के बच्चे
कटी पतंग

ख़ुशी मनाया
लूट कर ले आया
कटी पतंग

पेंच लड़ाया
मुन्ना ज्यूँ ही उड़ाया
कटी पतंग

छत पे मेरी
पड़ी थी अधमरी
कटी पतंग 

Sunday, 30 June 2019

kanoon


हम माननीय हैं
हमारा ही छौना है
क्या कर लेगा हमारा
कानून बौना है


कानून क्या कर लेगा
नाम हटाने की फीस

जाँच

फटे हाल मुवक्किल तो, केस का सर्वनाश।
खाली हाथ आन पड़ा, वकील जी के पास।
न्याय क्या मुफ्त मिलेगा।

कुछ दिन और रह ले तू, जेल में ही बेटा।
अगली तारीख पर ही, अब लिखेगा लेखा
जज साहब छुट्टी पर भागे ।

प्रतीक्षा अतिशय किया, बुरे हुए अब हाल
तारीख हि पड़ती रही, बीते सालों साल
फैसला कब आएगा

रखे सरोकार न क्या, मुवक्किल की व्यथा
कह डाले कचहरी में, दुनिया भर की  कथा
बड़ा वकील वही है

लोकतंत्र में है बुना, कानूनों का जाल
उलझे रहते उसी में मिलता ना है न्याय
वादी की लाचारी 



Wednesday, 19 June 2019

Europe dekha

मैंने यूरोप देखा
ठाट करते लोग देखा 

मैंने यूरोप देखा।। 
  
 
भवन आलीशान देखा। 
मकान एक समान देखा।।
बर्फ से ढके पहाड़ देखा
ठंड, कंपाती हाड़ देखा।।
हरे भरे खेत देखा। 
धूल ना रेत देखा।।
प्रकृति का उपहार देखा। 
धरती का शृंगार देखा।।
वादियों में हरियाली देखा। 
घूँघट न बुर्के वाली देखा।।
बेल्जियम का ब्रूज देखा। 
कैनाल में क्रूज देखा।।
म्यूनिख एम्सटर्डम देखा।  
पेरिस और रोम देखा। 
बिन चरवाहे चरती गैया देखा। 
नहर में चलती नैया देखा।।
जगह जगह नहर देखा।
नहरों का ही शहर देखा।।
स्वच्छता और सफाई देखा। 
दूध बिना मलाई देखा।।
पानी का भाव देखा।
नलों का अभाव देखा।
बोतलों में अंगूर के ठोप देखा। 
यूरोप देखा।।

नगर साफ सुथरा देखा
आते जाते बदरा देखा।।
लोगों को करते चीयर देखा,
पानी से सस्ती बीयर देखा।।
बीयर से मंहगी चाय देखा
अपनों को करते हाय देखा।।
भोजन का विचित्र राग देखा। 
खाते हॉट डॉग देखा।।
आटा का डब्बा खाली देखा
घरों में ना कामवाली देखा।।
भारतीय व्यंजन में लिप्त देखा।
दाल रोटी खा तृप्त देखा।।
गोरे गोरियों को पीते देखा। 
पीकर ही जीते देखा।।
देशियों को नेपते देखा। 
पीने मे झेंपते देखा।।
सड़क पे सिगरेट के टुकड़े देखा
गोरों को गाते दुखड़े देखा।।
अपनेपन का लोप देखा। 
यूरोप देखा।।

नेताओं का न भाव देखा
अधिकारियों का न ताव देखा।।
शासन देखा, अनुशासन देखा
चुस्ती भरा प्रशासन देखा।।
पटरी पर ना कब्जा देखा
बाहर निकला ना छज्जा देखा।।
सड़कों पर सन्नाटा देखा
भीड़ का न ज्वार भाटा देखा।।
भवनों की भव्यता देखा 
पाश्चात्य सभ्यता देखा।।
साइकिल का अलग ट्रैक देखा
पैदल वालों के लिए ब्रेक देखा।।
उलटे हाथ की ड्राइव देखा। 
माइकल की नौवीं वाइफ देखा।।
तम्बाकू न पान देखा। 
थूकते ना इन्सान देखा।।
डेढ़ सौ की स्पीड देखा।
टैक्सी में मरसीडीज देखा।।
शौचालय बिना पानी देखा।
भारतीयों की परेशानी देखा।। 
सुन्दर सजीले चर्च देखा। 
पी पर यूरो का खर्च देखा।।  .
जबरदस्त महगाई देखा
पुलिस की ढिठाई देखा।।
रफाल, बोफोर्स तोप देखा।
यूरोप देखा।। 

हल्का काम का बोझ देखा 
जीवन के प्रति सोच देखा। 
खामोश गाड़ी के हार्न देखा,
थियेटर में पार्न देखा।।
आस्ट्रिया, बेल्जियम देखा। 
भांति भांति के म्यूजियम देखा।।
नेदरलैंड, इटली देखा। 
स्विट्ज़रलैंड की तितली देखा।। 
फ्रांस का फैशन देखा। 
बुजर्गों में न टेंशन देखा।।  
सुन्दर बने चर्च देखा। 
भारी भरकम खर्च देखा।।
हवा को बनाते बिजली देखा। 
रंग बिरंगी तितली देखा।।
ट्रेन देखा, ट्राम देखा। 
चुम्बन सरेआम देखा।।
चिपके गोपी गोप देखा।
मैंने यूरोप देखा।।

लम्बी गोरी मेम देखा। 
मर्द सेम टू सेम देखा।।
वहां भी कौवा काला देखा
कार्ड से खुलता ताला देखा।।
सत्रह घंटे का दिन देखा। 
जीवन थोड़ा भिन्न देखा।।
तनहा जीता व्यक्ति देखा। 
कैसिनो में बिताते  वक्त देखा।।
सम्बन्धों में खाईं देखा
भाई से दूर भाई देखा।।
रात देखा, भोर देखा
मगर नहीं चितचोर देखा।।
धूप सेंकते नदी का कूल देखा
सबको पालन करते रूल देखा।।
कमाल करते लुटेरा देखा
जालसाजों का डेरा देखा।।
हिटलर का गैस चैम्बर देखा
निर्दयता का अम्बर देखा।।
कार पर चलती साइकिल देखा
चर्च मे रखी बाइबल देखा।।
प्रेम में डूबा पोप देखा
यूरोप देखा।।


पिसा, एफिल टॉवर देखा। 
रोम का ट्रेवी शॉवर देखा।। . 
नेपोलियन का होम देखा।  
ऐल्प्स पर्वत का डोम देखा।।   
पेरिस का फैशन देखा।।
वेनिस वाटिकन देखा।
मोनालिसा की तस्वीर देखा।।
लौरे म्यूजियम का प्राचीर देखा।।  
जुरिक का लेक देखा। 
बनते हुए चॉकलेट देखा।।  
लम्बी लम्बी टनल देखा।
ऑष्ट्रीया का क्रिस्टल देखा।
जंगफराऊ यूरोप की छत देखा।
ऊपर बर्फ की मोटी पर्त देखा।।
राइन का फॉल देखा। 
वर्सेल्स का हॉल देखा।। 
कोलोसियम सा अजूबा देखा। 
गोरों का मंसूबा देखा।।  
सइने नदी क्रूज देखा। 
लव लॉक ब्रिज देखा।। 
स्नोफॉल का कोप देखा। 
यूरोप देखा 

एस. डी. तिवारी



कुछ क्षणिकाएं

समागम में -
दूर दूर से आये लोग मिले,
एक परिवार सा लगा।
चले जाने के बाद,
सूखे के मौसम में
पड़ी बौछार सा लगा।

  ****

नए लोगों से 
मिलने का चाव था 
अच्छा बर्ताव था 
मुलाकात सौगात 
अपनों का साथ था
फोटो खींचने में भी पक्षपात था।

*****   

हर आगंतुक अपनी रोता है,
समागम कुछ ऐसा ही होता है।

हाथ मिलाये, अजनवी से भी मिले
हाथ हिलाये, घर को चले।

 ****

समागम में -
प्रयोजन से अधिक
व्यवस्था की चिंता होती है
फिर भी सेकता तो
आयोजक ही रोटी है।

एस. डी. तिवारी




Sunday, 9 June 2019

Hindi geet


हिंदी हूँ मैं 

मैं हिंदी हूँ। हिन्द की हिंदी हूँ।
अपने ही ठोकर मारते, फिर भी जिन्दी हूँ।

माँ सरस्वती की सबसे दुलारी बेटी हूँ।
संकट आता तो उसी का नाम लेती हूँ।
माँ ने कहा था, भारत पर राज करेगी।
लोगों का इतना प्यार मिलेगा, नाज करेगी।
भारत सरकार ने मुझे राज-भाषा बनाया।
राष्ट्र-भाषा बनने की  पूरी आशा जगाया।
वैज्ञानिक, समृद्ध, गुणों में चुनिंदी हूँ। मैं हिंदी हूँ। 

मुझमें भरा मधु का मिठास है। 
मुझमें धरा युगों का इतिहास है।
राम कृष्ण की गाथाएं मुझमें। 
चिर पौराणिक कथाएं मुझमें। 
स्वाभाव से मैं तो बहुत सरल हूँ।  
बड़ी प्राचीन हूँ और सबसे विरल हूँ। 
पावन जैसे भागीरथी, कालिंदी हूँ। मैं हिंदी हूँ।

हिन्द की मैं सजीव चित्र हूँ। 
कई अन्य भाषाओँ की परम मित्र हूँ। 
दोहा, चौपाई, मुक्तक छंद मुझमें। 
विविध काव्य विधाएँ स्वछन्द मुझमें। 
मुझमें अध्यात्म, स्वर व सुर है। 
जुड़ा मुझसे भारत का उर है।  
आध्यात्मिक ग्रन्थ, पुराणों की नंदी हूँ। मैं हिंदी हूँ।

अपने ही घर में मैं सौत सी क्यों ? 
पल पल झेलती हूँ मौत सी क्यों ? 
उत्तर दक्षिण के राजनीति में जकड़ी, 
हिंदुस्तान में रहना पड़ता सिकुड़ी। 
सारे संसार में आज मैं विस्तृत हूँ, 
पर अपने घर में रहती उपेक्षित हूँ? 
कुछ अपनों की करनी पर शर्मिंदी हूँ। मैं हिंदी हूँ। 

कुछ बनतुओं की बात, कहाँ से कहूं!
उनकी करनी पर, चुप भी कैसे रहूं!
उनको तो है गोरी अंग्रेजी से प्यार। 
उसके लिए करते मुझपे अत्याचार। 
वे रंग देखते; रस, रूप का ज्ञान नहीं। 
दिया जो मैंने गौरव, उसका भान नहीं। 
जब कि मैं सुंदरता की बुलंदी हूँ। मैं हिंदी हूँ।

मेरे पास राग है, अनुराग है,
भ्रमर और बाग है,
फूलों का पराग है, 
स्वरों का तड़ाग है,
चाँद है, चांद का दाग है,
टेसू की आग है,
चोटी का नाग है,
प्रभु का सन्मार्ग है,
रस है, अलंकार है,
सोलह श्रृंगार है,
मेघ है, फुहार है,
भावों का संसार है। 
उसके पास क्या है?
न मधुमास है, न फाग है,
न कोयल, न काग है,
न सिंदूर है, न सुहाग है।
बस जिंदगी का गुणा भाग है।
फिर भी अकड़ रखती है,
प्रशासन पर पकड़ रखती है।
बाहरी हो के भी इतराती है। 
मेरे घर में मुझे चिढ़ाती है। 
किसी तरह सब दुःख सह रही हूँ। 
बस आधे भारत के सहारे रह रही हूँ। 

बाहर मेरा सम्मान कितना! तुम क्या जानो!
मैं भाषाओँ में महान कितना, तुम क्या जानो!
जो निधि छुपाये हूँ, माँ वीणापाणी जानती है।
अपनी वीणा का सुर, ब्रह्मा की वाणी मानती है।
किंचित ही मैं पूरे संसार में व्याप्त हूँ। 
भारत की धाक जमाने हेतु पर्याप्त हूँ।
वसुधा पर आयी, मैं देवलोक की वासिन्दी हूँ।
मैं हिंदी हूँ। हाँ मैं हिन्दी हूँ।

एस. डी. तिवारी


**************

हिंदी पढ़कर स्कूल सरकारी में। 
पड़ गयी जिंदगी लाचारी में। 

चतुर, चुपके अंग्रेजी पढ़कर। 
बन गए जा सरकार में अफसर। 
हमको झोंक बेरोजगारी में। 

'हिंदी पढ़ो' के नारे लगाए। 
अपनों को वे अंग्रेजी पढ़ाये। 
हम रह गए इस मारा मारी में। 

गिटपिट कर वे कहाँ निकल गए। 
गरीबी के हम गढ्ढे फिसल गए। 
मन लगा के हिंदी प्यारी में। 

लेने आती उन्हें मोटर गाड़ी। 
टाई के आगे हम बने अनाड़ी। 
रहे साईकिल की सवारी में। 

न्याय व्यवस्था है अंग्रेजी में। 
झेले अन्याय रह स्वदेशी में। 
फंसकर भाषा की बीमारी में। 

अंग्रेजी बिन जीवित चीन, जापान। 
मर रहा था फिर क्यों हिंदुस्तान। 
रह मातृभाषा की गद्दारी में। 


********* 

हिंदी गीत

हिंदी त्रिलोक में न्यारी है।
हमको प्राणों से प्यारी है।

हिंदी उर कंठ लगाएंगे,
हिंदी का मान बढ़ाएंगे,
हिंदी से है हिंदुस्तान,
विश्व विजयी बनाएंगे।
सब भाषाओँ पर भारी है।
हिंदी त्रिलोक में न्यारी है।

हिंदी माँ  के जैसी है,
हिन्द जनों की हितैषी है,
शुद्ध, मधुर, पावन उर इसका,
रस, राग में सबसे बेसी है।
परम पूज्यनीय हमारी है।
हिंदी त्रिलोक में न्यारी है।
 
हिंदुस्तान की आन है ये,
भरे अध्यात्मिक ज्ञान है ये,
देवों.और वेदों की वाणी,
जीवन का मंगल गान है ये।
माँ भारती की दुलारी है। 
हिंदी त्रिलोक में न्यारी है।

एस. डी. तिवारी


   ***********


देश विदेश में पल रहीं मेरी अनेक बहनें हैं।
उनमें से कई तो मेरा ही आवरण पहने हैं।
प्यार के दम वो भी बहुत मगरूर रहती हैं।
अपनी सुंदरता पर बड़ा गरूर रखती हैं।
सब की सब मुझसे बड़ी दिखना चाहती हैं।
लघु होकर भी ऊँची खड़ी दिखना चाहती हैं।
नुमाइंदी 

तुम्हें पता ही है, कितने प्यार से मैं उनको देखी भाली।
कई प्लास्टिक सर्जरी करवाकर, रूप तक बदल डालीं।
तेलुगु, तमिल ने तो ऐसा मुंह मोड़ा है।
मुझसे बात तक करना भी छोड़ा है।
नहीं समझना कि भोली भाली हैं।
कन्नड़ और मलयाली भी बड़ी मतवाली हैं।

पंजाबी, बंगला, मराठी, उड़िया, गुजराती,
राजस्थानी भी मुझसे कुछ प्रेम अवश्य जतातीं।
असमी, कश्मीरी भी कुछ अलग सी रहती हैं।
मन चाहे कुछ भी हो, पर मेरा भला ही कहती हैं।
उर्दू तो वैसे अभी सखी बनकर खड़ी है।
पर कौन जाने, बदल जाये कौन सी घड़ी है।

बेटियों को लगता, उनके घर हस्तक्षेप कर रही हूँ।
जब कि उन सभी को मैं एक कर रही हूँ।
मुझे ज्ञात है, अगर मैं न रही, आपस में लड़ मरेंगी।
स्वयं तो डूबेंगी, मेरा नाम मटियामेट करेंगी।
मैं तो तुमसे ही कहती हूँ, समझाओ उन्हें।
बड़ों का सम्मान करना सिखाओ उन्हें।
घर में बड़े का होना, कितना लाभ देता है।
बड़ा ही संरक्षण और सही राय देता है।
बड़े परिवार में मिलजुल कर रहोगी।
अपने राष्ट्र को हिंदुस्तान महान कहोगी।

अवधी, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली,
मालवी, मेवाती, कांगड़ी, छत्तीसगढ़ी, बुंदेली।
ये सब की सब अभी छोटी हैं।
आकर खेलती मेरी गोदी हैं। 
इनको तो मैं स्वयं ही सम्भाल लूंगी।
अपने ही बूते इनको पाल लूंगी।

Tuesday, 28 May 2019

Pyar boond 2


नीले गगन के तले,
इक स्वर्ग बस जायेगा;
यदि प्यार ही' प्यार पले।

सच में ही न्यारी है;
प्यार से देखा मैंने,
दुनिया अति प्यारी है।

बस प्यार ही' मिलता है,
प्यार के बदले सबको;
द्वेष नहीं पलता है।

सभी कुछ समाया है,
प्यार का सागर अथाह;
प्रभु की बड़ी' माया है।

हो जाता जग सारा,
यदि प्यार से रहते सब,
हे प्रभु! कितना प्यारा।

ढोना कठिन है भार,
सिर पे लिए घृणा का; 
तभी मैं करता प्यार।  

चांदी ना सोना यार;
मिलता ना धन से ये,  
प्यार का मोल है प्यार। 

मनुष्य तू न लड़ा कर;
हृदय दिया है प्रभु ने,
दुर्ग प्रेम का' खड़ा कर।

तट तोड़ के' बहता है,
प्यार उमड़ जाता जब,
बांधे न बंधता है।

झोंके सा बहता है;
रोके न रुकता प्यार,
प्रमाद में रहता है।

बांट लो प्यार जितना,
और ज्यादा बढ़ जाता;
मानवता का गहना।

चीज हजारों हजार,
पड़ी हैं इस दुनिया में,
करते' जिन्हें हम प्यार।  

छोड़ो न मूलाधार;
कविता बोली कवि से,
करते मुझे यदि प्यार।

प्यार स्वयं से करता,
संवार लेता तन मन,
अच्छा व्यक्ति वो' बनता।

आपस में है लड़ता;
जग में अवतरित प्राणी,
प्रेम से क्यों न रहता?

हर जन में होता है;
प्रेम करने का लक्षण,
हर क्षण संजोता है।

मदिरा से भी बढ़कर;
सब दुःख भुला देगा,
देखो' प्रेम रस पीकर।

करते जो सच्चा प्यार;
हिचकते नहीं करने से,
अपनों के लिए त्याग।

जाति न धर्म देखता,
होता है प्यार अँधा,
केवल मर्म देखता।

किया स्वार्थ में प्यार,
दिखावा व छलावा बस,
घातक जैसे कटार।

रहस्य का प्यार घड़ा;
ढूंढने पर ही मिलता,
जीवन का मन्त्र पड़ा।

प्यार तो समर्पण है;
प्रेमी करता प्रिय को,
अपना सब अर्पण है।

प्यार एक चाहत है;
उद्वेलित हर दिल को,
देता बड़ी राहत है।

जीने की ताकत है;   
प्यार है ऐसी नीमत,  
मरने का साहस है। 
  
खुशियों का साधन है,
प्यार साथ का बल है,
सफलता' का आंगन है।

प्यार से जुड़ जाता है;
जन जन का मन मिलकर,
गहरा बड़ा नाता है।

हृदय इक ऐसा घड़ा;
रहते जहाँ एक जगह,
संग संग प्यार, घृणा।

होता' न नर मादा का,
प्रेम तो है आकर्षण,
अन्तःमन का नाता।

हो जाय लगाव अगर,
जीव, क्रिया या वस्तु से;
जाता है प्यार पनप।

नसों में' न रहता प्यार;
आत्मा से जुड़ा होता,
हृदय में बसता प्यार।  

जिंदगी' बहुत जरूरी,
प्यार निभाने के लिए;
रखना' मौत से दूरी।

दिल प्यार में बेकाबू,
प्यार का हो जाना तो
बस पल भर का जादू।

राज बड़ा गहरा है,
नफ़रत पर नहीं कोई,
प्यार पर पहरा है।

सर्दी' या मौसम गर्म,
प्यार तो रहता सदा,
कभी भी न होता कम।

है प्यार में ही' उमंग,
जीवन है रंग भरा,
सभी अपनों का संग।

है अपना कर लेती;
प्यार की ऐसी बोली,
सब आपा हर लेती।

रुधिर यूँ  ना बहाओ;
इस प्यार की दुनिया में,
प्रेम से ही निभाओ।

पाये प्यार को तोल,
कोई ना ऐसी तुला;
न धन, दे' प्यार का मोल।

धधकता' अनल है प्यार,
उसे बुझाने के लिए,
जल शीतल है प्यार।

प्यार में' शर्त न होती,
शर्तों वाले प्यार में,
समाहित रति न होती।

ईर्ष्या, घृणा की आग,
जलाकर कर देती है,
प्रगाढ़ प्रीति भी राख।

कोई मिल जायेगा; 
इतनी बड़ी दुनिया में,
प्यार जो निभाएगा। 

रुकता है प्यार नहीं; 
जिओ प्यार को पल पल,  
भाग ना जाये कहीं।  



न ठहरता गंदे' स्थल;
मन की रखना सफाई, 
जाये ना प्यार निकल।  

जो सबसे प्यार करे, 
मानव में कहाँ है दम; 
वह तो बस ईश्वर है। 

ऐसा बल रखता' प्यार;  
बोझ घृणा का भारी,   
सिर से देता उतार। 

गजब शक्ति होती है,
चरम पर होता प्यार,
मन में' भक्ति होती है।

रमा लो प्यार में मन;
जहाँ ना प्रेम बसेरा,
पशु के समान जीवन।

अनुभूति आत्मा से,
करने पर प्रेम साधन,
मिला दे' परमात्मा से। 

देखने प्यारा भुवन,
दिया है प्रभु ने हमको,
अति प्यारे दो दो' नयन।

रसायन की एक क्रिया,
काम के संग समाप्त,
वासना से' प्यार किया।

वासना का ले लक्ष्य,
प्रेम जताने से कहीं,
उचित है रखना पथ्य।

वासना छुपी होती,
जवानी की प्रीति में;
वृद्ध की सच्ची होती।

यौवन से नहीं' नाता,
पति व पत्नी का प्रेम,
बुढ़ापे' में बढ़ जाता।

नर व मादा का मेल,


ना ही प्रेम मुहब्बत,
बस वासना का खेल।

चुम्बकीय आकर्षण,
नर मादा एक दूजे को
समझते प्रेम दर्पण।


५५
**********

प्रकृति

जब लगा बरसने घन,
बून्द बून्द बूंदों में,
खोया रहा मेरा मन।

दीवाना, बन पागल;
प्यार में हवाओं के,
डोलता' रहता बादल।

तकती रहती धरती,
प्यास लिए बादल को;
मुंह फेरता' बेदर्दी।

बारिश का भर पानी;
चल देती है सरिता,
पी के पास दिवानी।

प्यार उमड़ जाता है,
बेसुमार नदी का जब;
तीर बिछुड़ जाता है।

चिड़ी ने' कहा चिड़े से;
बच्चों का मिला दाना,
बीता दिन अच्छे से।

नाच नाच कर मोर,
रिझाया मोरनी को;
फेंकी प्रेम की डोर।

पतझड़ आते पत्ती;
सोच निकालेगा पेड़,
घर से, रोने लगती।

ताकता रहा चकोर,
भर रात चाँद की राह ;
तकते हो गयी भोर।

गगन चूमते गिरवर;
हो न किसे भला प्यार!
पड़े नजर जब छवि पर।

रात को' चाँद से प्यार;
जाने क्यों पड़ा रहता,
पीछे सूर्य बेकार।   

बाग़ में कोयल कूकी;
सुनने आयी बहार,
मधुमास पूरा रुकी।

घेर के मेघ आये;
अंक में करने विश्राम,
पर्वत ऊपर छाये।

गरम हो जाता मरू,
गर्मी के मौसम में;
मारुति का खेल शुरू।

चाहती' जवां हो धुंध,
सूरज को रख लेना;
अपने कक्ष में मूंद।

रात को रात की रानी,
चांदनी में नहाकर,
लगती बड़ी सुहानी।

हवा जो' पछुआ आयी;
ग्रीष्म में प्यार जताने,
देह को ही जलाई।

दुखी बहुत था किसान;
प्यास के मारे देख,
फसल को देते जान।

धार पे धार बरसा;
सावन के महीने में,
पर पपीहरा तरसा।

पंछी का इक जोड़ा,
करने बैठा है प्यार,
फेंको न उन पे' रोड़ा।

धरती से हो के' दूर,
आंसू बहाता सूरज,
जाड़े में गम में' चूर।

ऋतु वर्षा में चल दी;
वादा रहा सागर से,
जल लिए मिलने नदी।

पर्वतों से है प्यार;
चूमने चले आते,
मेघ सातों ही वार।

पिया मिलन का जोश;
चट्टानें भी न पातीं,
राह सरिता की रोक।

सारा पानी बटोर;
बरसात में मस्त नदी,
चल दी सिंधु की ओर।

देखते ही जल प्रपात,
ज्यादा और बढ़ जाती,
प्यासे दृगों की प्यास।

कल कल करता झरना;
गिरता है जब नीचे,
मोहित अति ये नयना।

प्रेम से मिलने जाती,
सागर से अपने नदी,
दिल में जा के समाती।

होता न प्यार का' अंश;
तो कैसे चला पाती,
चींटी भी' अपना वंश।  

ऐसा ना किया करो;
बिना बात के बादलों!
तुम तो न रूठा करो।

सुन के मधुर संगीत,
लहरों का भोला मन,
कहीं पे' खोया प्रतीत।

नदी बनी महबूबी,
पहुंची जलधि के पास;
हिय में सीधे डूबी।

रहता है बड़ी दूर;
सागर पिया से मिलने,
सरि चली प्रेम में' चूर।

यौवन को छलकाते,
सिंधु पिया से मिलने;
चली सरि गुनगुनाते।

उमंगों से वो भरी,
सरि सावन में मचलती,
पिया से मिलने चली।

चूम समुन्दर का मुख,
प्यार की मारी नदी,
सुख पाती हिय में घुस।

देख के बहती नदी,
बहाने लग जाता है,
प्रेम की दिल भी नदी।

नदी का रत्नाकर से,
प्रेम है ऐसा अटूट;
लुटाती' दिल जाकर के।

घुमड़ के आये मेघ,
मुहब्बत का सावन में,
ले के' आये सन्देश।

प्यार से' रहते पंछी;
पंखों में घुसा के चोंच,
दिल की कहते पंछी।

आती' सुबह गौरैया;
मेरे अंगना से प्यार,
चुगने' दाना चिरैया।

बदन को अपने रगड़,
शेर शेरनी भी वन में,
बिताते प्रेम के क्षण।

सूरज ने हैं छोड़े,
ढूंढने राजकुमारी;
सात रंग के घोड़े।

निकल पड़े हैं सारे,
रजनी को सजाने,
चमकते हुए सितारे।

चाँद हरामजादा,
आकर विरहन के मन,
नित आग लगा जाता।

कभी वो उपर वाला,
बेदाग सूरज को भी,
दिखला देता काला।

देकर भोर ही' दस्तक,
प्रभात खोलता रोज,
वसुंधरा का घूंघट।

ऊषा के आते ही,
बेशर्म निशा अपनी,
घूंघटा हटा देती।

चला रवि अपने शहर,
कमल दल में रहा फंसा,
प्रेम का मारा भ्रमर।

खेता रहा था चाँद;
रमणीय प्यार की नाव,
घटा में पूरी रात।

चाँद को घेरे' बादल,
दर्शन के अभिलाषी,
प्रेमी हो रहे' पागल।

बरसात की उस रात,
झिंगुरन को बुलाया,
झिंगुर दे के' आवाज। 

दिखाती रहती धरा,
घूम घूम दिवाकर को,
रोज ही अपनी अदा।

झुक जाता है अम्बर,
चूमने हेतु धरनी को,
जा के दूर छितिज पर।

माँ से बढ़कर धरती,
जग के सभी जीवों को,
अपनी गोदी धरती।

1०५

खून चूसती फिर भी,
आकाशबेल को पेड़,
उठाये' रखता सिर ही।

पशु, पक्षियों को' प्यारा,
होता उनका जंगल,
जिंदगी का सहारा।

अपना मुख लटकाई,
सूरज के जाते ही,
सूरजमुखी' मुर्झायी।

रहती दिन भर तकती,
मगर वो भाग जाता,
सूर्य को सूरजमुखी।

होते ही नव विहान,
गुड़हल के मुखड़े पर,
लौट आती मुस्कान।

काला चाहे सफेद,
गुलाब कभी ना रखता,
मगर सुगंध में भेद।

देख के बादल कारे,
प्यार में मोर सारे,
लगाने लगते' नारे।

होते प्रातः बेला,
लगा देतीं हैं चिड़ियाँ,
आंगन प्रेम का' मेला।

हवाएं और किरण भी,
फूलों को सब चूमते,
तितली और भ्रमर भी।

नाच दिखा के' मोरनी,
बन जाती सावन में,
मोर की' चित्तचोरनी।

काली है पर प्यारी,
लगती कोयल रानी;
मधुर है क्योंकि वाणी।

गौरैया नहीं' करना,
भूलकर भी तुम कभी,
सूना मेरा' अंगना।

रहती है चिपकाये,
नन्हें वानर की माँ,
अपने वक्ष लगाये। 

रस के लोभ का' मारा,
कमल दल में हो जाता,
कैद भ्रमर बेचारा।

देश छोड़ कर जाते,
जाड़ा से बचने पंछी;
लौट बसंत में आते।

भाग गयी कहीं आज,
छोड़ के उसकी धूप;
प्रभाकर पड़ा उदास।

लगाये रखी थी टक,
चकोर के साथ वह भी,
कल चाँद का सुबह तक।

धरती को अति भाया,
सावन का मिलना संग;
निखरी उसकी काया।

चुग के लाती चिड़िया,
बच्चों के मुंह में दाना,
डाल खिलाती चिड़िया।

तार पर बिजली के,
करता सुख दुख की बात,
खग का जोड़ा बैठे।

नाग के हत्यारे को,
ढूंढ रही थी नागिन,
चीर के अंधियारे को।

सुग्गा पिंजरे में बंद;
रोती रही दिन रात,
सुग्गी फाड़ के कंठ।

पेड़ बेकार काट कर,
गिलहरी व खगों से क्यों?
छीनते प्यार का घर।

घास भी' कितनी प्यारी;
बस सींच भर देता हूँ,
शोभा घर कि बढ़ाती।

जाड़े में तन्हाई,
रात भी सह ना पाई
आंसू ओस बहाई।

वाह री जलती आग,
जो तुझसे प्यार करता,
उसी को करती खाक।

दिवानों का क्या दोष,
मदिरा से किया प्यार,
वो ही उड़ाई होश।

इक पेड़ का कट जाना;
प्यार भरा चिड़ियों का,
उजड़ जाता ठिकाना।

खेलते हुए' पानी में,
बड़ी प्यारी लगती हैं;
मछलियां रवानी में।

दिखाते हैं सितारे,
अम्बर में अति सुन्दर
दिन ढलने पे' नज़ारे।

झूमती मस्ती में सुन,
दीवानी हुई नागिन,
बजे जब बीन की धुन।

बारिश के पानी में,
मेढकों का जीवन तो
मौजों की' रवानी में।

जीवन मीन का' पानी;
मगर भी होते, मगर
जी लेती जिंदगानी।

लिपटी रहती है' बेल,
वृक्ष से पाने को प्यार;
रहता पर अकड़ा पेड़।

तोड़ देती' लिपटे दम;
पेड़ से बेल का प्यार,
कभी भी होता न कम।

जिस पेड़ पे' चढ़ जाती;
आकाशबेल डायन,
उसी' का रक्त सुखाती।


१३६
*****************


कैद में सताते रहे,
तनहा कर तोता को,
खुद प्यार जताते' रहे।

पालतु पशु भी करते,
अपने स्वामी से प्यार,
उनके दिल में रहते।

असीम प्रेम जताता;
अपने स्वामी को देख,
श्वान दुम को हिलाता।

पशु पक्षी का घर वन,
वन से क्यों न प्रेम करें!
है माँ मही का वसन।

प्यार से थपथपाता,
घुड़सवार उसकी पीठ;
घोड़ा दौड़ लगाता।

सहलाने से हाथी,
प्यार से उसका माथा;
महावत का साथी।

हमको देता जीवन;
जंगल को कुल्हाड़ी,
दिखलाता निष्ठुर जन।

प्रकृति से प्रेम में मन,
जिस किसी का ना होता,
न वो प्रेम योग्य जन।

पशु पक्षी के कई' गुण,
गले से लगाकर ही,
मनुष्य हुआ है निपुण।

जानवर से कर प्यार,
दुनिया लगती सुन्दर,
अन्तः पशु को निकाल।

बहुरंगी, बहुगुणी,
जीवन में रस भरते,
पशु, पक्षी के हम ऋणी।

पशु, पक्षी और पौधे,
प्रकृति व हमारे बीच,
प्रेम का सेतु होते।

जब होते थे' अकेले,
जाकर सागर तट पर,
लहरों से' बहुत खेले।

डॉल्फिन की' उछल कूद,
मन में हर्ष भर देती,
जलधि में जाती डूब।

सार्क से डर लगता,
समुन्दर में घुसने में,
देखे दिल ना भरता।

अति प्यारे' तस्वीरों में;
और भी सुन्दर लगते,
पशु अपने' जजीरों में।

हमसे अच्छा कुत्ता,
न तो रूठता है कभी,
ना ही करता गुस्सा।

पढ़ लेते' इरादों को,
लिए प्यार की चाहत,
पशुओं की आँखों को।

झुण्ड में' उड़ते पंछी,
सुन्दर गगन बनाते;
प्रीति जगाते मन की। 

फूलों की वो डाली,
अपनी ओर आकृष्ट,
मन सहज ही' कर डाली।

रखकर ही है पाया,
पर्यावरण से प्यार;
निरोग अपनी काया। 


*******************

वस्तु, स्थल, अन्य

नन्हीं सी' होती जीभ,
लगा देती आग बड़ी,
भस्म कर देती प्रीति।

बैठ नाक पर जाती,
कान पकड़ ऐनक मेरी,
फिर भी मुझको भाती।

गिर कर के टूटी थी,
कीमती थी वो प्याली,
हाथों से छूटी थी।

घर मेरा प्यारा है,
रहता है इसमें प्यार,
जग में बड़ा न्यारा है।

बने' पकवान का स्वाद,
और अधिक बढ़ जाता;
माँ का लगा हो हाथ।

है ये गजब संसार;
काले से रखता पथ्य,
गोरे रंग से प्यार।

किसी को नीला' पसंद,
किसी को भाये बसंती,
किसी को पीला रंग।

गुलाब खिले की सुगंध,
और कुमुदनी का रंग,
दोनों ही मुझे पसंद।

आते हैं बहुत याद,
मेरे गांव के पेड़,
हुए थे' बड़े जो साथ।

लहलहाता हुआ देख,
झूम उठता है किसान,
प्यार से सींचा खेत।

अलग अलग परिधान,
पहन कर के मनुष्य,
जमाता अपनी शान।

दिल की लगी हुई' आग,
दिल से ही बुझती है,
प्रेम जब जाता जाग।

फूलों का बना हार,
दिलों को देता जोड़,
बाँट कर जग में प्यार।

हर उम्र से' प्यार किया,
बचपन, जवानी और
बुढ़ापा' बिंदास जिया।

पाने गए रोजगार;
परदेश से खींच लाता,
मातृभूमि का प्यार।

प्यार पाने की आस,
लिए मंद बुद्धि बालक,
ताके मुंह बारम्बार।

प्रसव की पीड़ा गहरी,
नवजात के रोते ही,
ममत्व की खुशलहरी।

माँ की गायी लोरी,
धीरे धीरे ले गयी,
नींद में कहीं डुबोई।

लिखी है' कविता हजार,
तभी तो करता हूँ मैं,
मेरी कलम से प्यार।

निर्बल से पूछो क्षेम,
अवसर आने पर वह,
बदले में देगा प्रेम।

चिर निद्रा में सोया,
हरेक उसका अपना,
विदा करने' में रोया।

वाहह! सुन्दर अतीव,
कैमरे में लें लें थोड़ा,
गृह हेतु दृश्य सजीव।

लहर देख लहराया,
फंस प्यार के भंवर में,
दिल बाद में, घबराया।



बड़े दिनों बाद मिले,
कितना बड़ा लगाव था,
यूँ ही' न आंसू निकले।

एक ने यदि दगा दिया,
इतनी बड़ी है दुनिया,
दिल अन्यत्र लगा' लिया।

करके प्रशंसा' लूटा,
छुपाया मुंह तो जाना,
कितना बड़ा था' झूठा।

रूठने मनाने में,
प्यार की घड़ी न बीते,
दिल को समझाने में।



&********



कलाकार को' कला से,
कवि को कविता से प्यार,
भक्त को' राम लला से।

उपयोग तो कभी मोल,
वस्तु वास्ते देती है,
प्यार मन में घोल।

प्यार अपनी कृति से,
अपने आप हो जाता;
और सदा की' वृत्ति से।

किसी को ठण्ड सताती;
गर्मी से तंग अनेक,
जीव को सर्दी भाती।

वो लहरों के रेले,
होते सिंधु के तीरे,
होते न हम अकेले।

अपना' तो कहता रहा,
पर थी बेबसी उसकी,
अपना तक नहीं सका।


जीभ को खींच लेती,
हलवाई की दुकान,
दही छनती जलेबी।

सागर जैसा अथाह;
लगा पाना है मुश्किल,
गहरे प्यार की थाह।

कैसे मनुष्य के कर्म!
प्यार को बांध देते,
सीमा, जाति और धर्म।

पहाड़ों ने बुलाया,
छटा में खो गया मन,
वापस साथ न आया।

जिधर भी जाती दृष्टि;
देख रमणीय पर्वत,
टिकी रह जाती दृष्टि।

हिमाच्छादित पर्वत,
स्वर्ग सा स्वच्छ सुचि स्थल,
लगता मन को मोहक। 

पर्वतों से प्यार हुआ;
जाकर मिलने का मन,
मेरा सौ बार हुआ।

सरवर व निर्झर जड़े,
प्रेमियों को बुलाते,
ऊँचे महीधर खड़े।

जा बात कर लेता हूँ;
गिरि संग गरजेश से,
मुलाकात कर लेता हूँ।

लहरों से करती' खेल,
थाम लेती कुछ पल को
किसी के मन को व्हेल।

भर कर ज्ञान आनंद,
पाठकों के प्यार की,
पुस्तक हो जाती अंग।

पढ़ रही थी किताब,
भिगो दी आंसुओं से,
अचानक उनकी याद।

प्यार का ऐसा जादू,
चोट तो रहती छिपी,
दिखते केवल आंसू।



परिवार

चांदी ना ही सोना,
जीत लेता शिशु का मन,
बस नन्हां सा खिलौना।

थमाती है' घरवाली,
उसका प्यार ही तो है,
रोज चाय की प्याली।

हमने' हैं नाते धरे,
सास, चाचा, बुआ ताकि
जीवन में प्यार भरे।



खिड़कियों दीवारों से,
प्यार है घर से अपने,
गली और चौबारों से।

दीवार के दृश्यों से,
प्यार है बहुत मुझको
कुटुंब के सदस्यों से।

होता अति प्यारा घर;
रसोई का खजाना है,
सुख धरा बिछौने पर।

२०३


कोकिला की कूक से,
मगन नृत्य में, मुझको
प्यार मोर की मूक से।

यशोदा का दुलारा,
सुख दुःख में साथ देकर,
गौओं का भी प्यारा।

सम्पदा दबी अकूत,
बसा वहीं खँडहर में
रखवाली करता भूत।

जीवन सार सिखाया,
धर्म से हमको प्यार;
मानव, योग्य बनाया। 

जुड़ते ही उनसे तार,
बिजली गिरी गजब की;
बचा मुश्किल से यार।

प्यार छलक जाता है;
दर्शाने आँखों से,
अश्रु ढलक जाता है।

बुढ़ापा चढ़ आया है;
मिले प्यार थोड़ा और,
बाल को रंगाया है।

रहती अनजानी है;
कब किस पर हो लट्टू,
दिल की ये कहानी है।

चुभती है ये रजाई;
गया जाड़े में देकर,
बेदर्दी तन्हाई।

एक फूल तोड़ा था;
कद्र प्यार की क्या जाने
माली तो निगोड़ा था।

होता' मैं कभी उदास;
गम दूर कर लेता हूँ,
बच्चों से करके प्यार।

हिचकी मुझे आती है;
समझ जाता हूँ फ़ौरन
याद उसे सताती है।

चेहरा है कि दिल है,
समझ नहीं पाते हम,
जो प्यार के काबिल है।

दो वक्त की रोटी है;
प्रेमी, फरेबी सबको,
याद जिसकी होती है।  

हम तो जिए जायेंगे;
प्यार किया है तुमसे,
प्यार को निभाएंगे।



तुममें मैं, मुझमें तुम,
नजर ना आते दोनों,
प्यार के परदे में गुम। 

उनकी गली में जाना,
किया ही था शुरू अभी,
बदनाम किया जमाना।

पहले लाया सौगात,
वरष थोड़े ही बीते,
आ गया ले के बरात।

तन में आग लगी थी,
छुआ जब पहली बार,
जीते जी ही जली थी।

जीवन की पंखुड़ी है,
ले प्यार सुरभि अनोखी,
पथ महकाती खड़ी है।

रातों को खो जाता;
दर्द प्यार का थपकी से,
शिशु जैसा सो जाता।


तस्वीर मंगवाए थे;
प्रियवर की रख कर,
दर्द ही बढ़ाये थे।

उनकी हुई विदाई थी;
भोली इन आँखों को,
आयी बड़ी रुलाई थी।

ऋतु बदली कई बार,
किसी मौसम में तुमसे
मैं बदला नहीं प्यार।

२२९

कहते' लोग पागलपन;
प्यार को समझा था सच,
क्योंकि बहका था मन।

चलता गर्मी का दौर;
मांगने लगता है दिल,
तब शीतल पेय और।

दिल पत्थर हो चाहे;
प्यार का पाकर लेप,
वो भी पिघल जाये।

रूप व अदा का मारा,
विवेक से शून्य हुआ;
तड़पता दिल बेचारा।

किसी ने तोड़ डाला,
जनाब का दिल नाजुक;
पहुँच गए मधुशाला।

लग गयी' मदिरा की लत,
हारे प्यार का खेल,
बाकी अभी है दुर्गति।

छाँव ना, ना घूप है,
ये जो प्यार उमड़ा है,
बस तेरा ही रूप है।

जैसे उसने बोला-
फ़ोन पर 'आई लव यू'
बैटरी ने दम तोड़ा।

विलोक कर घेरे घन;
प्रेमियों का सावन में,
मुदित हो जाता मन।

जब लड़ते हम दोनों,
एक दूजे के सिर पर,
दोष मढ़ते हम दोनों।

कभी बिन बात लड़े हम;
एक छतरी के नीचे,
दोनों आज खड़े हम।

तूने भी समझाया,
रहा नहीं दिल तेरा;
मैंने भी समझाया।

घर से थी वह निकली;
मिलने को तो मुझीसे,
रस्ते  में लिफ्ट मिली।

खिसकाते रहे' खटिया,
रात भर छप्पर तले,
फूलमती और बुधिया। 

होती है मन की चाह;
ठंडक के मौसम में,
इक प्याली कड़क चाय।

जाड़ा जब आता है;
तन और मन दोनों को,
धूप सेकना भाता है।

प्रेम में पागल पी गयी,
मीरा विष का प्याला;
जीवन अमर जी गयी।

हरि प्रेम प्रह्लाद का,
बना दिया अधिकारी;
प्रभु के आह्लाद का।

दमयंती ने तप से,
छीन लिए थे प्राण;
पति नल का यम से।

सहज ही सह ली कष्ट,
राम प्रेम में सीता;
दारुण वन के विकट।

उर्मिला चौदह वर्ष,
समय बिता ली अकेले;
वियोग में भी सहर्ष।

अपना सारा जीवन;
कर दिया था राधा ने,
मनमोहन को अर्पण।

पति-प्राण लेने आये,
यम दूतों को बैरंग,
सावित्री ने लौटाए।



****

आते थे अस्पताल
तुम रोजाना एक बार
अब पूछते ना हाल

भटक रहे थे
जीने का सहारा मिला

बना जो मेरा कातिल
नहीं था कोई खंजर
उनके गालों का तिल

करते रहे खतायें 
हमारा क्या था दोष 
ऐसी तेरी अदाएं 

हमसे तुम दूर रहे
अंदाजा तो था इतना 
जरूर मजबूर रहे

बड़ी मुसीबत झेले 
चले थे सिर पर लेकर   
हम प्यार के झमेले

थोड़ा लड़ झगड़ कर
शेर भी प्यार दिखाता
अपना देह रगड़ कर 

है वो तुम्हारा प्यार
दिलाएगा पशुओं को
उन्हें उनका अधिकार

जाते ही पास भैंस
घुस जाती पोखरे में
नीर में करने ऐश

चलती मंद बयार से
मुझको बहुत है प्यार
बहती सरि की धार से

खुले नीले गगन से
चाँद सितारों से प्यार
करता हूँ मैं पवन से 

खिले पुष्प की महक से
प्यार मुझे है अतिशः
विहंगों की चहक से 


होगा प्यार तुम्हे महबूब से 
बच्चों को तो प्यार
\अपने खिलौनों से 

बजते तबले की धुन 
घुंघरू बँधे  दो पांव 
थिरकने लगते सुन

बुढ़ापा 
चश्मे 
दवा की पुड़िया 


Friday, 12 April 2019

Pyar boond 1


तेरा मेरा प्यार

बरसा है बहुत यार,
मेरी इन आँखों से,
बूंदों में देख प्यार।

तुम तो थी अनजानी;
तुमसे मिलना हमारा,
बना दी' प्रेम कहानी।

प्यार तुम्हारा' पाकर,
खुशियों से भरा ये दिल,
चढ़ा नीलाम्बर पर।

गगन में उड़ने लगी;
पायी है तेरा साथ,
जबसे' मेरी जिंदगी।

पड़ी है जबसे नजर,
तेरे रूप पर दिलवर;
चौंधियाई है डगर।

मैंने लौ को' जगाया;
दिल में पड़ा था कबसे,
अँधेरे को भगाया।

दिल की जलती चाहत,
सूरत देख तुम्हारी;
पा जाती है राहत।

सोच में है बसाया,
तेरा ही केवल नाम;
ना कुछ और समाया।

नक्षत्रों का चमत्कार,
कहूं तुझको पा लेना;
कि मेरा गहरा प्यार।

हो चुके हैं बेकार,
काम के थे हम बन्दे,
जबसे किया है प्यार।

दिल ने पीया मेरे -
नशे में जीया हर पल;
प्यार को बहुत तेरे।

होता अलग कुछ और;
होते तुम साथ मेरे,
सुन्दर हर एक ठौर।

उनके गुस्से को हम,
मेरा क्रोध वो थूके,
दोनों का प्यार न कम।

खोल रखा था बाहें;
थाम लेने की तुझको,
मन में' बसी थीं चाहें।

तुम्हारे' लौ से भरा,
दिल का प्रत्येक कोना,
रहता तो ही उजला।

रहता है डरता दिल;
तुम्हें न खो दे फिर से
पाया है अति मुश्किल।

बरसा दिया है प्यार,
मुझ पर तूने इतना;
भीगा पड़ा हूँ यार।

प्यार का तू समुन्दर;
डूबे पड़े नीचे हम,
गहराईयों में अंदर।

प्यार में तुम भी धोखा,
बैठे हुए हो खाये,
किस्सा नहीं अनोखा।

खोदा है दिल पे' नाम;
रोये ना तो क्या करे!
घर में पड़ी गुलफाम।

पड़े हैं हम बदनाम,
गली में तेरे कारण;
अभी तक तू अनजान।

खेत में जैसे खाद,
जिंदगी के लिए प्यार,
होती जरूरी बात।

आग लगी सावन में,
बुझा तू आ के साजन,
इस ऋतु अति पावन में।

ये' दर्द मेरे मन के,
दिए तो हैं सब तेरे;
आँसुओं में ढलके।

साथ तुम्हारे बैठ,
खो जाता जहाँ में उस;
चमकते तारे देख।

चलाती तेरी चिन्तन,
दिन हो या चाहे रात;
दिल की मेरे धड़कन।

करते परस्पर प्यार;
अनुरक्ति भरे दो दिल,
क्यों जलते' उनके यार?

प्यार में हो यदि हार,
उसका नहीं करना गम,
जीत ही समझो यार।

छीन लिये श्रीमान,
मेरी प्रशंसा करके;
अधरों की मुस्कान।  

तुम जब तक न थे मिले,
दिल अनजान था बिल्कुल;
प्यार के ना सिलसिले।

न प्यार में तड़पा हो,
शायद ही' होगा कोई;
इक कहर न बरपा हो।

तड़पाया' जिसे न प्यार,
जानते किसी को अगर;
दिखाओ हमको यार।

पीया वो जीवन भर,
तेरी आँखों का नशा;
पाया न दिल से उतर।

वो तो सताये खूब,
थे हम भी कहाँ के कम;
प्यार जताये खूब।

रति में गंवाया है,
कितना बड़ा सा अरसा;
जिंदगी बिताया है।

प्रेम में' अँधा होकर,
दौड़ तो लगाए बहुत;
अंत में मिली ठोकर।

कितने अच्छे लगते,
आते जब सपनों में;
अब तो हम्हीं भगते।

ले आऊंगा' उठाकर,
यदि प्यासे हो प्रियवर;
हेतु तुम्हारे' सागर।

संग में तुम नहीं थे,
क्या बताऊँ मैं कैसे,
सारे मौसम बीते।

मेरे हाथ न आया,
प्यार का कोई छोर;
दीवाना कहलाया।

टांक दूँ लाओ बटन,
तुम्हारी कमीज की,
टूटी पड़ी है, सजन।

फिर गाओ न मनमीत,
मिले हम पहली बार,
जो गाये थे' तुम गीत।

हुआ' स्वर्ग सा आभास;
जिंदगी में तुम आये,
मेरे' होकर के खास।

हुआ चलने का समय,
निकल आये चाँद तारे,
अब बस भी करो प्रणय।

खोये' रहते हैं यार;
हुआ है दिल को जबसे,
तेरे' रूप का दीदार।

इसमें क्या' मेरी खता;
आ पाया मैं न तुझ तक,
दिया ना तूने पता।

लो, बाँहों में भर लो,
मुझे मेरे सनम तुम;
ऑंखें बंद कर लो।

हमसे तो ये अच्छे,
लटके गले से तेरे,
मोतियन के गुच्छे।

हुआ कुछ ऐसा असर;
तेरे प्यार में रहता,
दिल नीले अम्बर पर। 

अब दे दे तू पतवार,
प्यार खेवने की नाव;
मेरी पड़ी मझधार।

बदल जाय ऋतु भरसक,
इस प्यार के मौसम में;
न आने' देंगे पतझड़।

फिरते हो आंख चुराए;
करना था ये ही अगर,
फिर दिल में क्यों आये।

कैसे कहूं मैं यार'
कहीं का न छोड़ा तेरा,
बोलना 'तुमसे प्यार'।

लगा ज्यूँ उड़ने लगी,
जबसे मिला तेरा साथ,
यूँ पंख लिए जिंदगी।

तुझसे ही छूटा था;
सुनी क्या तूने आवाज,
जब दिल ये टूटा था।

सतह थी खुरदरी, पर,
घूमते रहे हम दोनों;
प्यार में इक धुरी पर।

जबसे हुआ है प्यार,
छाया रहा इस दिल पर,
केवल तेरा खुमार।

जिंदगी थमी थी' पड़ी,
होते ही तुमसे प्यार
अपने ही' चलने लगी।

झुका ली' तूने गोरी,
इस तरह से नजरों को,
अब पकड़ गयी चोरी।

जागा या फिर सोया,
नाम के तेरे घूंट,
पी के' नशे में खोया।

बीत न जाए पूरी,
जिंदगी तू तू मैं में,
बातें और जरूरी। 

मारो न दृग के बाण,
ऐसे मेरे प्रियतम,
निकल ही जाय प्राण।

आ रहा' धीरे धीरे,
देखो वो मेरे पास,
मेरा चाँद सखी रे।

इन आँखों में तुम हो,
बसे ही रहना सदा,
सांसों में भी तुम हो।

तेरे' दीदार में है,
मदिरा में कहाँ नशा,
हमारे प्यार में है।

मैंने लौ क्या' लगायी,
दिल में प्रेम की तेरे;
स्वयं को ही जलाई।

दिवस, सुबह और शाम
प्यार में मैंने किया,
जिंदगी तेरे नाम।

लुक छुप चाँद सी छटा,
बिखरी तेरी जुल्फें,
छायी ज्यूँ' काली घटा।

दोगे कुछ तो' सौगात;
पता तो होगा तुमको,
है खास बड़ी ये रात।

आया तेरे करीब,
होता जा रहा तब से,
थोड़ा थोड़ा गरीब।

पाये जब से' सोहबत,
खुद खोये कि पाएं हम,
तुम्हारी मोहब्बत।

चुभ गया है जिगर में,
तेरी नज़रों का तीर;
लगा है' दर्द उभरने।

तब तक ना प्यारे थे,
हम तुमको न प्यार किये;
तुम भी न हमारे थे।

प्रेम के पुष्प खिले;
हो गया जी सुगन्धित,
इस तरह जो तुम मिले।

तुम हो इतनी सुन्दर;
दिल हो गया मेरा ये,
गहरा प्रेम समुन्दर।

निकाल के तुम मौका,
चले आओगे खुद दर,
था ये मुझको' भरोसा।

तुम्हीं तो इक चारा;
खा गये बेईमान,
फिरता है बेचारा।

करे रखे थे चौड़े,
दिल के मैंने रस्ते;
चले' आओगे दौड़े।

एक ही बिस्तर पर,
मुंह करके थे सोये,
मैं तो इधर, तुम उधर।

कसम खा लिए थे तुम,
आओगे ना फिर कभी;
आये थे फिर भी तुम।

यहाँ कभी आते हो;
घर के वातावरण में,
शहद घोल जाते हो।

कहाँ से तुम आये हो!
हमको भी ले लो साथ,
ऋतु सुहानी लाये हो।

जबसे उठाया बोझ,
दिल ने प्यार का तेरे;
भार से खा रहा लोच।

उपर कब्र के दीया,
जीते जी तो प्यार की
ज्योति ना तूने दिया।

खोल रखे थे कबसे,
दिल के दरवाजे को;
प्रिये! फिर क्यों भटके?

तुम देते रहे जहर,
हमें प्यार का पल पल;
हम पिये आठों पहर।

तुमने है हमें दिया,
प्यार की ऐसी सजा;
तन्हाई में जीया।

फेंका तुमने पत्थर,
चोट मुझे पहुँचाने;
चुना प्यार समझकर।

देखते रहे तारे,
बेचैनी को हमारी;
साथ में' जागे सारे।

कहूं क्यों तुमको चाँद;
कहाँ दिखता है बोलो,
एक जैसा हर रात।

हममें खूब जमेगी;
लगता है देख तुम्हें,
शहनाई' जब बजेगी।

चुटकी भर सिंदूर,
लगाया तेरे माथे;
तुम मेरे हुए' हुजूर।

अग्नि के सात फेरे,
लगा के तुम्हारे साथ;
हो ही गए' हम तेरे।

सितारों को बुलाया,
बनने खातिर साक्षी;
जब तुमको अपनाया।

१००

जब क्रोध हमें आया,
पी गए मैं और तुम;
हम दोनों ने' निभाया।

अम्बर हो गया लाल;
रहा नहीं अब जाता,
आकर तू ही संभाल।

उड़ जाती है मेरे
इन नयनों से निंदिया;
मीठे प्यार में' तेरे।

तुम्हारी' मुलाकातें;
भुला देती हैं अक्सर,
जरूरी कई बातें।

मटक के' चलना तेरा;
हिरनी सा बल खा के
देख के' गिरना मेरा।

सुन हे मेरे सजना!
अपने से तुम हमको
युदा कभी ना करना।

बसाया था घरौंदा,
प्यार का मेहनत से;
तुमने फिर क्यों तोड़ा।

लाया सितारे तोड़,
तेरे लिए ही दिलवर;
मुझको गयी क्यों छोड़?

देखता हूँ' सुन्दर मुख,
जब कभी मैं ये तेरा;
मिलता प्यारा सा सुख।

विगत जनम का नाता,
होगा तभी तो जोड़ी;
तुमसे गढ़ा विधाता।

कूड़े में बिना खुला,
भेजा सनम जो तुमको,
मेरा' प्रेम पत्र मिला।

तू और तेरा प्यार,
मिल जाए अगर दिलवर;
हो जाय जीवन पार।

कहीं की तू है परी;
तो मेरी भी ये चिट्ठी,
मुहब्बत से है भरी।

प्रेम पत्र तुम्हारे,
लिखे थे जो तुम हमको,
रख लिए हैं संभाले।

गलतफहमियां तोड़ीं,
हमारे बीच का प्यार;
कहीं का नहीं छोड़ीं।

रूप की' रानी हो तुम;
मन में समाकर मेरे,
प्रेम कहानी हो तुम।


चाही हवा मिटाना,
दिल से तुम्हारा नाम;
पड़ी मुंह की खाना।

प्यार इतना' पाओगे,
मेरे पास आकर तुम;
लौट फिर न जाओगे।

न मिटेगा' तेरा चित्र;
यह तो मेरा दिल है,
न दर्पण मेरे मित्र।

देख सुबह मुंह तेरा,
तस्वीर से होता दिन,
रोजाना शुभ मेरा।

छपे दोनों का साथ;
निमन्त्रण पत्र पे नाम,
जोहा था कई साल।

देखे' दिल तेरी ओर,
बन के पागल पखेरू;
चाँद को जैसे चकोर।

थामा है तूने' डोर;
जीवन पतंग मेरी,
अब आसमान की' ओर।

दे देना अपने गम,
हमको बेहिचक तुम;
मानो ढो लेंगे हम।

दिल उदास हो जाता;
तुम बिन ज्यूँ चाँद बिना 
वो' आकाश हो जाता।

दिल को हुआ है प्यार;
नित चाहता है प्रियतम,
तेरी बाँहों का हार।

था कितना भोला दिल;
प्यार में तेरे खाया,
भांग का गोला दिल।

यौवन में' तुम और हम;
प्रतीक्षा इक दूजे की,
करते रहते  हरदम।

जिंदगानी को गढ़ा,
कितने ही चोट खाकर;
जीवन में' तेरे मढ़ा।

देख रहे थे मंजर,
ऊपर से चाँद तारे;
तुम घोंपे थे खंजर।

कर लेते' कैसे बंद;
आँखों में उतरे तुम,
आँखों की पुतली बन।

रहती है आँखों में
हरदम तस्वीर तेरी;
मूंदूँ तो कैसे मैं।

छीन लिए मेरे' चैन,
तेरे चंचल दो नैन
और मृदुल ये बैन।

तेरे नैनों का रस,
हो गया है पीकर मन,
आज नशे में बेबस।

बार बार वही गीत,
सुनने को जी होता
गाया जो' तुमने मीत।

मैं तो लगा कांपने;
धधकती जिया में आग,
लगाया जो आपने।

अकेले रह रही थी,
पड़ी माघ की सर्दी में,
विरहन जल रही थी।

अपने आप नहाता,
सौतेला था वो बच्चा,
दिन भर नाक बहाता।

अब तेरे दुःख मेरे,
और मेरे सुख तेरे,
पड़े प्यार के फेरे।

अगर नहीं तुम होते,
प्यार को तरस जाते,
हम भी हम ना होते। 

न कि जी बहलाने को,
प्यार किया है तुमसे,
जीवन भर निभाने' को।

माथे डाल सिन्दूर,
जीवन में प्रियवर ने
प्यार का भरा सुरूर। 

कहते, प्यार करते हो!
साथ मेरे तपने से,
फिर क्यों तुम डरते हो ?

१४० 


*********

राग अनुराग

विचित्र प्रेम की गली;
ग़मों की हुई बरसात,
बही आंसू की नदी।

कौन है' भला नगर में,
हँसता चले अकेला,
इस प्यार की डगर में।

न लड़ाई ना संग्राम;
प्यार ने लिया कितना,
बलिदान मेरे राम!

किस्मत का था मारा,
बस रस के लिए भौंरा,
कैद हुआ बेचारा।

वो रूठे तो समझे,
प्यार के गहरे कितने,
अपने रिश्ते उनसे।

ये कैसा अचम्भा है,
मार देता है प्यार,
पर रहता जिन्दा है।

दिल उनको चाहा था,
बाद में बनकर पागल;
दिन रात कराहा था। 

दर्पण हरजाया है,
सामने जिसको पाया,
गले से लगाया है।

रहना सदा मुस्काते;
ना जाने तुमसे कहाँ,
किसे प्यार हो जाये।

बना के रखा अँधा,
प्रेम का चढ़ा सुरूर;
अब न काम का बंदा।

रखते फूल औ इतर,
बदौलत हुस्न के ही,
अपनी शान औ कदर।

किसी से' हो गया प्यार,
क्या चीज अजीब है ये,
जीना हुआ दुस्वार।

हुआ उनका दीदार,
लगीं उठने तरंगें,
बज उठे दिल के तार।

समझो मेरे दिलवर,
न उगाओगे यदि प्यार,
बनाओगे' दिल बंजर।

देख ना पाये चाँद,
मुआ हो गया अस्त भी,
ढूंढने में ही दाग।

छायी मेरे ऊपर,
याद तुम्हारी मीठी,
आकाश बेल बनकर।

तुम्हीं ना सम्भाले;
जो प्रेम पत्र भेजे,
पाते ही' फाड़ डाले।

आंसू ही न बहाते;
कई बार प्यार के खत,
फाड़े भी हैं जाते।

शुरु प्यार का सिलसिला;
उनका भेजा वो पत्र,
मुझे जैसे ही मिला।

खोल दी पोल पट्टी;
प्यार की हम दोनों के,
दिवार खोंसी चिट्ठी।

पढ़ लिया मेरा' भाई;
छुपा कर रखी चिट्ठी,
गाल पे' चपत लगायी।

चलाया प्रेम गाड़ी,
फ़ोन पर करके चैट;
समझा मुझे अनाड़ी।

वो तो दिया ही था,
नंबर बदल फ़ोन भी
प्यार में दिया धोखा।

दे गया' फोन सौगात;
जोहती रहती हूँ मैं,
कभी ना करता बात।

ना ही माल घुमाता,
ना सिनेमा दिखलाता,
मुफ्त में' प्यार जताता।

जाते हो जब कहीं' मिल;
कितना खुश हो जाता,
तुम क्या जानो ये दिल।

होते नहीं हो पास;
कैसे कहूं कि कितना,
दिल हो जाता उदास।

यादों में उनकी' मरें;
बढ़िया तो यही है न!
चल उनसे चैट करें।

प्रेम की उठी जो  लहर;
पायी नहीं किनारा,
ढा डाली बड़ा कहर।

प्रेमी गले' जब मिलते,
पवन मदिर बह चलती,
अनेकों फूल खिलते।

भिगोये थे हम पांव,
आती हुई लहरों में,
दोनों पकड़ के हाथ।

दूर सिंदूरी शाम,
हम दोनों देखते थे,
एक दूजे को थाम।

तारों में' देखा जोश;
छुप के कहाँ बैठ गया,
चाँद तेरा खामोश।

ऊँची दिल में उठकर,
डुबोई मुझे जबरन,
प्यार की कोई लहर।

भिगोई हमारा तन,
आकर झमाझम बारिश;
पर भीग न पाया मन।

आकर कारे बदरा,
बरसे थे कुछ ऐसे;
धुल गया' मेरा कजरा।

अवगुण चित्त ना धरो;
प्रभु ने जैसा बनाया,
उस रूप में प्यार करो।

देखा है होते प्यार,
चुप चाप दबाकर पांव
ढोल बजाकर व्याह।

बनाकर मुझको टट्टू;
सवार पड़ी वो अब तक,
जिस पर था मैं लट्टू।

दर्द बहुत होता है;
कोई बड़ा सा रहता,
ये दिल अति छोटा है।

पल भऱ में होता है,
किसी से किसी को प्यार;
सालों संजोता है।

रखे जिया हम खोले;
वो चले गए पर दूर,
मुंह से कुछ ना बोले।

उनके दिल में देखा;
समझ के कोई दर्पण;
छवि थी मेरे लेखा।

असर प्यार के विष का,
मार देता घोंट गला,
प्यार ही दवा इसका।

लगाये रहा चकोर,
सारी रात टकी एक,
रति में चाँद की ओर।

रुधिर बहा ना बेशक;
प्रेम की दुर्घटना में,
चोट से हुआ था' कष्ट।

बस आने जाने में;
खो दिया प्यार कितना,
रूठने मनाने में।

पहले ही ये सोचा;
प्यार में एक दिन तो,
खाना होगा धोखा।

दबाये अपना पांव,
चल के आता है प्यार,
हमारे दिल के गांव।

साथ ही मेरे चला;
तन्हाइयों में विस्मृत,
स्मृतियों का काफिला।

निस दिन ढूंढते रहे,
प्यार की तलहटी को;
गहरे में डूबते रहे।

मिले वो पहली बार;
उठते औ झुकते रहे,
दृग उनके बार बार।

गये थे पहली बार,
उनके घर तो आकर,
वो ही खोले किवाड़।

धीरे मुझे छुआ था,
उसने जब पहली बार;
बेहाल दिल हुआ था।

जाने की तो कर दी;
अभी तो तुम आये हो,
इतनी भी क्या जल्दी।

आसमान में आके,
सब तारे टिमटिमा के,
दिल में प्यार जगाते।

१९५  

*******

विरह विरक्ति

अति रोया था बादल;
किससे किया था प्यार,
गयी रात, वो पागल।

रहा दिल सदा उदास;
देकर गया था सब कुछ,
पर वही नहीं था पास।

जबसे हुआ है दीद,
इश्क में हमको गम का;
दूर ही रहती नींद।

क्या दिन दिखाया खुदा,
ऑंखें देखतीं तारे,
दोनों की युदा युदा।

मेज पे होती सुबह,
एक ही केवल प्याली,
कोई तो' होगी वजह।


होकर के' तुझसे युदा,
है रहना बड़ा मुश्किल;
तू तो रूप का खुदा।

बैठा हुआ' फूलों पर,
तुम ना थे साथ मेरे,
सदा चिढ़ाता भ्रमर।

फूलों में न थी गंध,
तुम थे ना मेरे संग,
नहीं थी कहीं सुगंध।

हमसे गए तुम दूर,
रखे संजोये हमने,
सपने हो गए चूर।

उदास दिनों में साथ,
निभाती रहती है मेरा,
तुम्हारी मधुर याद।

जितना मैं बिसराई,
तुम्हारी भूली यादें,
और अधिक गहराई।

आकर के' उनकी याद,
रख देती भिगो कर के,
खुली वो' मेरी किताब।

रखा संभाले याद,
प्रेम का' बचा तुम्हारे,
यही है बस सौगात।

घिस भी चुके हैं शब्द;
पर आज भी पढ़ती मैं,
पायी जो पहला खत। 

अकेले ऊब जाता;
जाकर समुन्दर पर,
लहरों में डूब जाता।

जाने के' उनके बाद,
छत पर आना जाना,
कर दिया' है बंद चाँद।

१२६

काटी अँधेरी रात;
कैसे कहूं अकेले,
मैं जुगनुओं के साथ।

देखते रहें हम उन्हें;
तारे भी सारी रात,
जागते रहे नभ में।

ताने मारते' तारे,
तुम बिन देख के मुझको,
अम्बर में मिल सारे।

बड़ा विकल कर जाती,
तुम्हारे बिना मुझको,
कोयल बाग में' गाती।

नभ में सबसे प्यारा;
खोजते रही अकेले
लगता कौन सितारा।

सूखा रहा आकाश,
आये ना लौट बादल,
हिया था बड़ा उदास।

तरसा कितना ये मन;
दूर रहे सांवरिया,
बरसा भी नहिं सावन।  

जाय बसा वो विदेश;
रिझाता रहता मुझको,
फ़ोन पे' भेज सन्देश।

क्या करती मैं बतियाँ!
रे सखि चैट पर उनसे,
चैन न पाऊं रतियाँ।

करना' पड़ता संतोष;
निहार फ़ोन पर सूरत,
दिल रह जाता मसोस।  

भेजता' रहा ईमेल;
छुपा परदे के पीछे,
खेला प्यार का खेल।

मुआ' लाया ही क्यों घर;
दिया तलाक की अर्जी,
प्यार का नाटक कर।

आग लगे' अदालत को,
दे देती है इजाजत
तलाक की' वकालत को।  

टूट के बिखरा यहीं;
दिल टूटने की आवाज,
तूने सुना भी नहीं।

तूने ही दिल तोडा;
जिंदगी को हमारी,
नर्क की ओर मोड़ा।

तूने दिया भरोसा,
निकाल अपना रुमाल
आंसू मेरे पोंछा।

क्या क्या मैंने सोचा,
कहाँ छोड़ गया बैरी,
प्यार में दे के' धोखा।

प्यासा रहा' ये जीवन,
निर्मोही ने तरसाया,
उम्र भर मरूस्थल बन।

चुप चाप घर से निकल,
औरों से  निभाया साथ,
करके मुझसे वो छल।

रातें रोयीं तुम बिन,
गये विदेश तो पलकें,
भीगी रहीं' तारे गिन।

किसी और की हो ली;
लौट के आये हो तुम,
जा ली उसकी डोली।

ये कैसा है हिसाब,
दे रहे हो तलाक तुम
ले के मेरा शबाब।

काटी थी सारी रात,
बदल बदल कर करवटें;
दिल में' तुम्हारी याद।

दिल में लगा लिया लौ;
उन्हीं के प्रेम की आग,
पूरी' जला दी मुझको।

रात बुझा के दीया,
तुझे याद कर भोर तक,
जलाई अपना जिया।

पूछती रहतीं गलियां;
तुम नहीं होते साथ,
गया कहाँ तेरा' पिया।

करते रहे प्रतीक्षा,
तुम्हारी देर तलक;
तुम ले रहे परीक्षा।

बनाया था' मैंने घर,
तेरे ही घर के पास;
बदल लिया तूने पर।

हम बड़े उदास हुए;
जब कभी भी तुम मेरे,
नहीं आस पास हुए।


१९ ६ 



मौसम

आयी रिमझिम फुहार,
भीग हुआ मतवाला
धरे मन हर्ष अपार।

कैसे' कहूं इस सावन,
सखि भीगी मैं कितना;
संग में रहे साजन।

सावन में सखियन संग,
झूलूँगी जी भर झूला;
मन में भर के उमंग।

सखि री सावन आया,
धरा पर धाक जमाया,
सजन मगर तरसाया।

सावन बैरी आया;
बिरह में मुझे जला के,
रोज रोज तड़पाया।

सावन पड़ी अकेली,
सुलग रही हूँ विरह में;
बता उपाय सहेली।

आये कारे बदरा,
पिया बिन देख अकेले,
धोये मेरा कजरा।

सखि! मन में सावन की,
रे! ख़ुशी बहुत समायी,
अबकी पी आवन की।

बैरी बहुत सताया;
छीना रातों की नींद,
सावन में ना आया।

काला हुआ आकाश,
घन ले अषाढ़ महीना,
जगाने आया प्यास।

निर्दयी बड़े थे' मेघ,
अकेला पाकर करते,
भावनाओं से खेल।

पी रहे मेरे पास,
बारहों महीने मैं तो
मनाई सखि! मधुमास।

घुमड़ कर आये मेघ,
सागर से भी गहरा
तेरा मेरा प्यार देख।

होते तुम अगर पास;
लगता है सुनो प्रियवर,
हर मौसम मुझे खास।

जगा है मन में प्यार,
सखि! सुन देख के गिरती
सावन की बौछार।

है हमें अब तक याद,
दोनों भीगे थे साथ;
बरसात की वो रात।

लम्बी होतीं रातें,
पिया न संग जब होता,
किससे करूँ' मैं बातें।

ऋतु बसंत आता है,
फूलों को हँसते देख,
मन रसिक हो' जाता है।

मधुर मधुर जब कोयल,
बसंत में गाने लगती,
प्रेम में आकुल युगल।

बसंत में ले अंगड़ाई,
प्रेमियों का दिल झूमा,
बागों में कोयल गाई।

बागों में उतरे अलि,
और प्रेम के रसिया,
देखकर खिलती कली।

रंग गया ऋतु के रंग;
हुआ ये मन मतवाला,
सखि देखो आया बसंत।

छा जाती है बहार,
बसंत की जब धरती पर,
जाग उठता है प्यार।

प्रियतम कब आओगे;
अब आ गया मधुमास,
मुझको मधु लाओगे।

रे सखि! अबकी मधुमास,
मिल गयी उनको छुट्टी;
है पिया मिलन की' आस।


सावन में कष्ट विकट;
घुड़क घुड़क डराया घन,
पी न था मेरे निकट।

जाड़े की वो ठिठुरन;
तुम चले गये थे दूर,
जलाती रही तन मन।

आ' जाती खिलखिलाती,
अंगना जाड़े की धूप;
मन भीतर से छू जाती।

पड़ते ही' करती छन्न,
जाड़े में ठंडी ओस;
जल जाता मेरा मन।

बसंत के' वो खिले दिन,
तनिक ना भाये अबकी;
अकेले' तुम्हारे बिन।

तुम बिन सताया बड़ा,
कैसे कहूं मैं साथी,
अकेले में ये जाड़ा।

सर्दी हो चाहे गर्मी;
होती नहीं कभी कम,
सजना की बेशर्मी।

गर्मी की लेती आड़,
तो बोल पड़ता पिया,
चल चलते हैं पहाड़।

गर्मी का ऐसा असर;
आने को पास आतुर,
होता पिया तर बतर।

गाने लगा मन कजरी,
सखि! सावन के महीने,
घेरे देख के बदरी।

चले जा रहे बादल;
जोहती रह गयी वाट,
लिए मैं सूखा आंचल।

ले के मधु का प्याला,
सखि री! आ गया बसंत;
था न पिलाने वाला।

खिले सुमन, महका चमन,
धूम मची बसंत की;
मधुमास में बहका मन।

फूले टेसू के फूल;
गाती है कोयल रोज,
प्रियतम न जाना भूल।

सखि! अमवा बौराये,
अबकी ऋतु बसंत में,
निष्ठुर पिया न आये।

ना दे मुझको छतरी;
ऋतु की पहली बारिश,
भीगने का करता, जी।

बदले मौसम हजार,
अडिग रहा हर ऋतु में
हम दोनों का प्यार।

मछली दबी मिट्टी में,
कैसे तैर के जाये,
पी मिलन को' गर्मी में।

प्रेम ऋतु पूरे साल;
रूखा सूखा मन रखे,
रखता क्यों मलाल!

बारिशों ने सताया
तन्हाई में बूंदों से
मुझे प्यार हो आया

मुझे तो भायी बड़ी
अकेले में साथी बन
पड़ती बूंदों की' झड़ी

२३२  


घर परिवार समाज

बड़ा हुआ हूँ पलकर,
इन चार दीवारों में;
यह मेरा प्यारा घर।

ये प्यारा सा' घर बार;
करता हूँ मैं इसकी,
दिवारों से भी प्यार।

ये छोटा सा' परिवार;
रखता है मेरे लिए
खुशियां समेट अपार।

साथ में जो, परिवार,
रखता है बांधकर के;
है वो परस्पर प्यार।

नन्हां सा इक बालक,
खींच लेता है सबका,
प्यार हृदय का नाहक।

होता जहाँ है प्यार;
लगते नहीं हैं अपने,
कभी भी ऊपर भार।

माँ का प्यारा आंचल;
छाँव कहाँ दे सकते,
घने कितने' भी बादल।

प्यार और सत्कार;
अपनी मनवाने के,
सर्वोत्तम हथियार।

कारोबार से प्यार,
होतीं इसी से पूरी
आवश्यकता हजार।

कुत्ता पूंछ हिलाता;
स्वामी से मिलकर वो
अपना प्यार जताता।

खेलों में लगा ध्यान;
बना लगन व प्रेम से,
खिलाड़ी आज महान।

कहाँ बजी शहनाई;
उछलने लगा है दिल,
बारात किसकी' आई।

कही आंसू की धार,
डोली के चलते ही,
कितना सुता से प्यार।

ऐसे हुए दीवाने,
शाम को उनकी गली
दीया चले जलाने।

जिंदगी बुर्के में ढका,
मौत ढक दिया कफ़न में
वो रह गया झांकता।

मुझे नहीं है चिंता,
प्रेम में पास फेल की
ले लेने दे परीक्षा।

समझ पाये हम खेल,
कितना कठिन है प्रेम
परीक्षा में रहे' फेल।

कंधे पर रखा हाथ,
अचानक ही उन्होंने;
दिल पर डोला नाग।

राही से करके' प्यार;
पछताना पड़ता है,
बिछुड़ के एक दिन यार।

गले फूलों का हार,
डाला एक दूजे के;
दिल को गये थे हार।

सामने' जो भी होता,
प्रेम की इस नगरी में;
अपनी अपनी रोता।

बड़ी सिद्दत से लिखा,
किताब मेरे प्रेम की;
मुझसे' भी पैसा लिया।


ढूंढ के पढ़ते रहे,
प्यार की पहली चिट्ठी;
अश्रु भी झरते रहे।

एक दिन हम न होंगे;
प्यार के तब भी मेले,
जहाँ में कम न होंगे।

दिलवर को' मुझसे प्यार,
लगता है बहुत ही कम,
थैली से बेसुमार।

सोचा होगा मीठा;
चखने पर पाया स्वाद,
प्रेम का बहुत तीखा।

हम तुम जवान होंगे;
दिखा देंगे दुनिया को
प्रेमी महान होंगे।

बढ़ के' छोकरे होंगे;
दुनिया में मुहब्बत की,
खाते ठोकरें' होंगे।

बाल सहलाते रहे;
दिल धक् धक् करता रहा,
खंजर पजाते रहे।

होंठ सिल जीना पड़ा;
लगे न आरोप कोई,
अश्रु भी पीना पड़ा।

तोड़ दिया आईना;
सूरत तुम्हारी उसमें
नजर मुझे आई ना।

हम दोनों का प्यार
टूटा कि लगे ढूंढने;
ढालने को' गजलकार।

लगी है देख जलने,
हमें ये दुनिया सारी;
लगी तू साथ चलने।  

अनुरक्ति के' होने में;
सुना है आनंद बड़ा,
छुप छुप कर रोने में।

विवेक यदि खोना है;
प्रेम क्यों ना कर लेते
नशे का' क्यों रोना है।

बुढ़ापे में' रोपाया,
देकर के पैसे बाल;
फिर भी कुछ ना पाया।

पीये थे बेहिसाब,
जाकर मदिरालय में;
तोड़े थे दिल जनाब।

जुड़ते तो हैं दो मिल;
छुड़ाने पर मगर क्यों?
टूटता एक ही दिल।

हिया की अपने लगी,
जता पाते वो जब तक;
उन्हें ही छोड़ भगी।

जीवन को किया खाक,
छीन के नूर सारा;
कह दिया तीन तलाक।

प्रेम की रखते चाह;
जिंदगी भर की तुमसे
तब ही तो किया व्याह।

मेरे घर भी' बजी थी,
उस रात को शहनाई;
दुल्हन बन के' सजी थी।

छोड़ी थी एक न गत;
प्यार में धोखा खाकर,
पीने की डाली लत।

टूटे सभी अरमान,
जब प्यार में जनाब के;
करने लगे मधुपान।

दिल को गए थे हार;
डाल दिया जब उन्होंने
गले फूलों का हार।

सारे जग से कह दी,
मैं तो उसकी हो गयी;
लगा हाथों मेहदी।

माथे लगा सिंदूर;
देखते ही समझे थे
अब हो गयी वो दूर।

मेरी प्यारी गुड़िया;
चूम लेता हूँ गाल,
है वो प्यार की' पुड़िया।

वह तो बड़ी भोली थी;
प्यार में जिसने बांधा,
मधुर उसकी' बोली थी।

जो रचा स्वयंवर है,
हमारा और उनका;
साक्षी ये अम्बर है।

बनीं कई थी साली,
गांठ में जब था दाम;
दूर जेब जब खाली।

अपनी शादी के' बाद;
अब होगा एक ही घर,
रखेंगे हम आबाद।





३१०


सावन की ये बदली;
देख उन्हें मौसम में,
तबियत अपनी बदली।


दिल ये' बोलता होता,
प्यार में उनकी भाषा
कैद में' जैसे तोता।

जिंदगी बेहद जली;
पड़ी इस दोपहरी में,
आये तुम छाँव मिली।


प्रकृति 

फूल पर बैठी तितली;
इठलाती रही जी भर,
उसी के रंग, रंग ली। 

हवा के झोंकों में झूम;
अठखेलियों में डूबे,
दो फूल परस्पर चूम। 

वो पीला, वह भी पीली;
एक ही रंग में रंगे
प्रेमी फूल व तितली। 

होकर के मतवाली,
झूला रही फूलों को
गुलाब की एक डाली। 

गुलाब की दो टहनियां,
यूँ मिला रहीं दो फूल;
दूल्हा और दुल्हनिया। 

गुलाब पंखुड़ी शर्मीली,
राह में रोक के ओस
होठ कर रही गीली। 

टहनी पर लदे समूल;
हवा में झूल हिंडोला,
मस्तियाँ कर रहे फूल। 

राह चलती चीटियां;
मिल कर सब आपस की
क्षेम कहतीं चीटियां। 

कली ने ऑंखें खोली;
तेरे प्यार की दीवानी,
तितली मीठे बोली। 

प्यार का गाना गाया;
रस का प्यासा भौंरा,
फूल को तान सुनाया। 

मंडराया आ कुमुद पर,
मान अपमान को छोड़;
प्यार में पागल भ्रमर। 

दिन भर ही सूरजमुखी,
उसका प्यार पाने को
सूरज का मुख तकती। 

खाये मैंने तमाम;
जिस पेड़ का भाता था,
यह उसी का है आम।


319


जूड़ा व चमेली का
प्यार है कितना गहरा;
जमा रंग गोरी का।

निकली लगा सहेली;
मंडराने लगे भौरे,
गेसुओं में चमेली।

मैं हूँ भक्त बताता,
फूलों का ले सहारा,
प्रभु से प्रेम जताता।

मन को दौड़ाती हूँ;
बसा है पिया विदेश,
कहाँ ना घुमाती हूँ।

पायल को झनकाती;
मन झंकृत हो जाता,
पास चली जब आती।

लगता अम्बर सूना;
चाँद है गायब मेरा,
तम में सारा कोना।

देखा है जब से उसे;
जन्नत के परी जैसी,
लगने लगी है मुझे।



343




मैं तो' हुआ मतवाला;
इन आँखों से पीया,
उन आँखों का प्याला।

प्यार बहती नदी है;
बांध कोई ना रोके,
उफान में रहती है।

अधिक यौवन से प्रेम
बूढ़े और बुढ़िया में,
बार बार पूछें' क्षेम।

बता ही दी कहानी;
ढलका कर के चुनरी,
हाय बैरी जवानी।

लेती है वो निहार;
चढ़ी उमर यौवन की,
दर्पण रोज कई' बार।

वह तो' बड़ी भोली थी;
उसकी तो वो थी अदा,
मारी जो गोली थी।

थी आँखों ने' की खता;
पड़ा काटना दिल को,
जिंदगी भर की सजा।

समक्ष वो जब आये,
देखकर सूरत उनकी
दोनों नैन जुड़ाये।

नदी तकती मेघ को;
अपनी प्यास बुझाने
देखूं' मैं पी नेह को।

मेरे हृदय का तार,
छेड़ दिया है तुमने;
गाता प्रेम मल्हार।

जलाया तूने' चिराग;
ज्योति जरा मिली नहीं,
घर में लगाया आग।

मेघ ने' आंखें मूंदे;
श्रावण मास बरसाया,
रिमझिम प्रेम की' बूदें।

आंचल छोड़ हटी थी,
मेरी परछायीं भी;
जैसे शाम हुई थी।



381



बांध आयी' पीपल पर
खोलेगी अब धागा
प्यार सफल होने पर

प्यार से सींचे बाबा
आज उस वृक्ष का फल
चाव से' पोता खाता

घर जब बनाया था
मिस्त्री को कुछ ईंटें
मैंने' भी थमाया था

यत्न से चीजें लाया
इच्छानुसार घर मैं   
बड़े प्यार से' सजाया

सजाया फुलवारी है
सींचता हूँ रोजाना
मुझे बड़ी प्यारी है

अपने कर कमलों से
रोपा पुष्प प्रिय मेरे
खुश होता गमलों से

पा जाता है महफ़िल
फुदकने लगता बहुत
सीने में सोया दिल

रुतबे वाली बीबी
रुतबा ही थोपेगी
प्यार तो क्या ही देगी