Monday, 23 March 2015

Haiku - akal / sookha

वर्षा की ऋतु
नदी में बह रही
गरम हवा

बच्चे करते
भीगे बिना ही पार
सूखे की नदी

सूखे तालाब
रात में पशुओं का
विश्राम स्थल

खाली हो गयी
किसान की कोठिली
पृथ्वी है प्यासी  

पड़ा अकाल
पक्षी गये विदेश
पशु बेहाल

सावन मास
दर्शन भी ना देते
रूठे बादल

अन्न आयात
सरकार तैयार
पड़ा अकाल

मेघा बरस
पानी दे तू पानी दे
जिंदगानी दे

हुई गठित
सूखा राहत कोष
खर्च समिति

मंत्री का देखे
सूखा क्षेत्र के बच्चे
हेलीकाप्टर

इन्द्र देवता!
आये सबको याद
पड़ा अकाल

Sunday, 22 March 2015

Shaheedon ka karj

दफ़न आज
शहीदों की मजारें
धन के नीचे

सूख चूका है
शहीदों का माटी से
खून जो सींचे

करती अब
राजनीति सवारी
सहादत पे

बन जाते हैं
नेता जी कारोबारी
सहादत के

गुलाल नहीं
शहीदों के खून से
लाल ये माटी

तुम्हें सौंपा है
शहीदों ने दे प्राण
सम्भाल माटी



शहीदों का कर्ज

खुशियां दी, जवानी दिया
जिंदगी की अपनी रवानी दिया।
वतन की रक्षा के वास्ते
शहीदों ने  क़ुरबानी दिया।

भगत, सुखदेव, राजगुरु और
मंगल ने खून से सींची माटी।
चन्द्र शेखर, सुभाष बोस के
प्राणों के मोल मिली आजादी।

शहीदों कि सूची बड़ी लम्बी
कितने नाम गुम भी गए हैं।
मगर प्राण और खून उनका
इस माटी में सन ही गए हैं।

उन्होंने दी थी क़ुरबानी कि
इस देश को आजादी मिले।
अपने बच्चों को गोदी लिए
भारत माँ मुस्कराती मिले।

आजाद देश की रक्षा में भी
शहीद हुए हैं वीर अनेक।
ताकि शांति, सुरक्षा में जिए
भारत माँ का पूत प्रत्येक।

नेता अधिकारी ऐसे हो चुके
बलिदानों की नहीं सोचते ।
देश को लावारिस जान के
अवसर पा गिद्ध सा नोचते ।

जात, धर्म और पैसे में बाँट
बहुत से लोग कर रहे हैं ठाट।
भोले भाले लोगों के देश के
साधनों का होता बन्दर बाट।

शहीदों के बलिदानों को भी
अब है पैसों से तोला जाता।
जो जितना अधिक बटोर ले
उसको ही बड़ा बोला जाता।

हमने कुछ पत्थर गाड़ कर
बस अपना फर्ज निभा लिया।
कुछ शहीदों के नाम खुदवा
शहीदों का कर्ज चुका दिया।

सबको न्याय नहीं मिले तो
यह देश कैसे है स्वतंत्र भला।
भ्रष्ट, दबंगों के पंजों जकड़ा
स्वस्थ कहाँ जनतंत्र भला।

भारत की यह तश्वीर देख
वे स्वर्ग में सर फोड़ते होंगे।
कोई कुबेर, कोई रंक आज भी
बलिदानों को कोसते होंगे।

जागो हे जन गण जागो
जाने न दो व्यर्थ बलिदान।
सम्मान चाहिए उन वीरों को
तुम्हारे लिए जो दिए थे प्राण।

भारत के हर वासी को मिल
शहीदों का कर्ज चुकाना होगा।
शहीदों के सपनों का भारत
मिलकर हमें बनाना होगा।




शहीदों ने दीं खुशियां सारी
न्यौछावर कर दिया अपने प्राण।
तब जाकर मिला ये तिरंगा
देश वाशियों को सम्मान।

ये विडम्बना, जो तिरंगा जलाता
मीडिया की सुर्ख़ियों में आता। 
जो तिरंगे में लिपट कर आता
उसकी न कोई गाता है गाथा।

बस दफ़न कर दिया जाता
उसे यह देश भूल जाता है

Dil ka dhuan दिल से धुआं

यादें धुआँ बनके, उठती रहीं।
जा के बादलों में मिलती रहीं।
उठकर यादें आसमां तक ऊँची,
जमकर के बर्फ वो बनती रहीं।
और जमकर वो पत्थर सी हुई, 
फिर थोड़ा थोड़ा पिघलती रहीं।
इन आँखों से हम देखते रहे,
बर्फ के फाहों में गिरती रहीं।
कुछ दिल की ऊँची चोटियों से, 
नीर बन नयनों से ढलती रहीं।
रोपने को आई ना नदी कोई,
बूदें टपकती व सूखती रहीं।

उठता रहा धुआं फिर फिर यूँ ही,
और दिल में आग सुलगती रही।  

Friday, 20 March 2015

Haiku Jai mata ki / Durga

मित्रो/सदस्यों/माननीय कवियों
नवरात्रि का पर्व प्रारम्भ हो गया है और आज से नौ दिन यानी कि रामनवमी तक माँ दुर्गा के हैं. पूरा भारत वर्ष जग जननी माँ दुर्गा के भक्ति भाव में डूबा हुआ है.  रामनवमी का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र के जन्म दिवस के रूप में भी जाना जाता है. इस उपलक्ष्य में अपने भक्ति भाव भरे हाइकू से आप को मेरी इन दो पंक्तियों में से एक को पूरा करना है -

      'तू भव तारे'   या   ' जय माता की '

उदहारण के लिए मेरे निम्न  दो हाइकू प्रस्तुत हैं

कल्याणमयी
संकट हरणी माँ
तू भव तारे

जो भी पुकारे
माँ उसको उबारे
तू भव तारे

एस० डी० तिवारी

तू ही करती
माँ भव का उद्भव 
भव तारिणी 

तेरी शरण 
माँ सबका उद्धार 
तू भव तारे

तेरे बालक
हम तेरे सहारे
तू भव तारे

जय माता की
मंत्र से प्रसन्न हो
तू भव तारे

मैं हूँ शरण
माँ कृपा बरसा रे
तू भव तारे

जिसका चाहे
माँ तू भाग्य सवाँरे
तू भव तारे

जग रक्षा को
शुम्भ निशुम्भ मारे
तू भव तारे

मधु कैटभ
रक्तबीज संहारे
तू भव तारे

तुझी से देवी
देवताओं की शक्ति
तू भव तारे

देवी! तू देती
वर विधाता को भी
तू भव तारे

सम्पूर्ण सृष्टि
तेरे वश में देवी
तू भव तारे

जीवन नैया
माँ तू है खेवईया
तू भाव तारे

जग, जननी!
तुझसे उजियारा
तू भव तारे

सभी संकट
माँ तू पल में हारे
तू भव तारे



पालनहारी
शक्तिभूता सृष्टि की
जय माता की

शक्ति दायिनी
देवताओं को तू ही
जय माता की

एक ही मंत्र
दूर हों कई कष्ट
'जय माता की'

माँ से विनती
भरे झोली सबकी
जय माता की

दुःख हो दूर
जो करे जयकारा
जय माता की

प्रेम से बोले
है कृपा बरसाती
जय माता की

भक्ति करते
ऋषि मुनि देवता
जय माता की

सुख करनी
नमो नमो माँ दुर्गे
तू भव तारे

सिद्धिदात्री माँ
पूरे हों मनोरथ
तू भव तारे

तुझसे ही माँ
यह जग रक्षित
तू भव तारे

देती सद्बुद्धि
करते हैं सदा जो  
तेरी ही भक्ति

करती है माँ
पुरुषार्थ की सिद्धि
तेरी ही भक्ति

सुख संपन्न
कर के होता जन
तेरी ही भक्ति

रक्षा करती
हर पग सबकी
माँ तेरी भक्ति

जो भी करता
सारे वैभव पाता
माँ तेरी भक्ति



देती है देवी
देवताओं को शक्ति
तेरी ही भक्ति 

तेरी शरण
माँ सबका उद्धार
लगाना पार

सम्पूर्ण सृष्टि
तेरे वश में देवी
लगाना पार

भंवर फंसी
माँ अपनी नईया
लगाना पार

जग, जननी!
तुझसे उजियारा
होता है सारा

सभी संकट
माँ तू पल में हारे
लगाना पार

तू करती माँ
भक्तों के कल्याणार्थ
दैत्य दलन

आता जो द्वारे
कर देती माँ पूरी
मनोकामना

तू ही सहारा
माँ नष्ट कर सारा
जग से पाप 



Wednesday, 11 March 2015

Hindi Haiku - abhooshan / dil ki baat

लगती नारी
गहने से भी प्यारी
पहने हया

नहीं छुपता
गहने पहने भी
असली रूप

नहीं जचती
लगा के रूग्ण घोड़ी
लाल लगाम

जूड़े में लगे
फूल में दब जाते
सौ सौ गहने

डाल सजाया
सोने के आभूषण
मिट्टी की काया

डाल देती है
सुंदरता में जान
एक मुस्कान

खिले प्रसून
उद्यानों के गहने
देते शकुन

ढूंढें हीरे में
सुंदरता की खान
आचरण में

सुन्दर नारी
लाख आभूषण पे
अदा है भारी

पत्नी का प्यार
यदि पाना तो लाना
गले का हार

गोरी के माथे
खिलती बिंदी जैसे
नभ पे चाँद

चले ऊंट जी
पहन आभूषण
मेले बिकने

गुड़िया रानी
लाने झुमका हार
चली बाजार

पिया को भायी
चूड़ियाँ खनकाती
सजी कलाई

गला है सूना
कठिन खरीदना
मंहगा सोना

ननदी सुन
रात में रुन झुन
हंस पड़ती

प्यार की नदी
बहाती रहती हैं
फरमाइशें

बीच बैरन
बन जाती सौतन
रात नथनी 

गांव की छोरी
चोटी में मुस्कराता
भूसे का तृण

गांव की गोरी
चूसे गन्ने की पोरी
झूमता तिल

लगा रखी है
हल्दी दूब का लेप
नाक छिदायी

भेद खोलती
चूड़ियों की चुगली
आधी रात को


अधेड़ दूल्हा
साली की ठिठोली
सरका विग

दिखाने के हैं
खाने को मोहताज
नकली दांत

पति हैरान
बाली ने खींच डाली
पत्नी के कान

************

रहे ना छुप
होंठ हों चाहे चुप
दिल की बात

बोले न होंठ
आँखों ने कह डाली
दिल की बात

ले आया हार
पूरी हुई पत्नी की
दिल की बात

कह लेने से
मन हल्का हो जाता
दिल की बात

दिल में रखे
मुह सुजाये बैठी
दिल की बात

ढूंढते प्रेमी
करने को एकांत
दिल की बात

किससे कहे
पिया है परदेश
दिल की बात


***********************

लोभ का जाल
खींच कर ले जाता
गहरे ताल

जब भी देखूं
बनारसी जलेबी
मुह में पानी

करता पार
विवेक पतवार
लोभ सिंधु से

मन की चाह
दुनिया की दौलत
हो मेरी राह

प्रेरणा स्रोत
बुराई का बनता
मन का लोभ 

Sunday, 8 March 2015

Adhunikata me Maa


तब तू दूर थी आज मैं तुझसे दूर हूँ
तब तू मजबूर थी आज मैं मजबूर हूँ।
तू पैसे कमाती, मेरा भविष्य सवारने
मै भी कमा रहा हूँ, मेरे बच्चे पालने।
न तेरी गलती थी. न मेरी गलती है
हालात के वश ही, दुनिया चलती है।
मैं बड़ा हुआ, पीके शिशु सदन का दूध
अब तू पी रही है, वृद्धाश्रम का जूस।
तेरी पतोहू रोज रोटी बना नहीं सकती
तू है की पिज्जा, बर्गर खा नहीं सकती।
पैसे के लिए हम दोनों ही कमाते है
मंहगाई में, तब जा के घर चलाते हैं।
कई बार मन को मारा, पैसे के कारण
तुझे कमी न होने दूंगा, मेरा है ये प्रण।
यूँ थोड़े में भी, कमी नहीं खलती थी
क्योंकि पूरी दुनिया थोड़े में चलती थी।
तब पैसे से अधिक प्यार का महत्त्व था
अपनेपन में जीने का सारा तत्व था।
आज पैसे से ही आदमी का अस्तित्व है
निर्धन का भला कोई कहाँ व्यक्तित्व है।  
पैसे की तंगी में, कमाने को दूर होते
ज्यादा हो जाता तो, अपनों से दूर होते।
हमारी ही नहीं, दुनिया की ये बात है
बुढ़ापे में पाना, हमें भी यही सौगात है।
जग में अकेले ही आना और जाना है
समय के अनुरूप ही जीवन बीताना है।
तुम फोन से नित्य बात करती रहना
और अपनी कुशल क्षेम कहती रहना।


haiku 8.3.2015 patni


ज्यों दीया बाती
सुख दुःख के साथी
पति व पत्नी

जन जीवन
बना देता सुविध
ज्ञान विज्ञान

हो सम भाव
धुप हो चाहे छाँव
महान वही

निकले सारे
रजनी को सजाने
चाँद सितारे

शाम सवेरे
धनवानों का पैसा
एक ही रट

बीते सुन्दर
नाती पोतों के संग
बूढ़ों के क्षण



सर्दी जुकाम
जकड लेता नाक
साँस में झाम

कभी ताकत
कभी बन जाती है
पत्नी आफत

पत्नी का सच
जीवन की गाड़ी का
गियर क्लच

धागे में बंधा
बहन से मिलता
अटूट प्यार

नारी का बल
पाकर ही बनता
नर सबल

पत्नी की बात
रावण ठुकराया
काल बुलाया

पति की बात
सीता ने नहीं मानी
हर ली गयीं


हाथ नकेल
थामे राह दिखाती
पति को पत्नी

खाने को देती
अक्सर जली रोटी
बातूनी पत्नी

दूध पिलाती
कई बार चूल्हे को
बातों में पत्नी

मुहल्लानामा
बाँचती कामवाली
आकर नित

कैसे पचाए
पेट में होते बात
पेट का खाना

रोपती कान
कामवाली हमेशा

लगाये ध्यान

कहती जाती
पड़ोस की कहानी
करते काम

बिना सोच के
बन जाते विवाद
बोले संवाद

न्यायालय है
संवादों का अखाडा
पिटता न्याय
.
कभी ठिठोली
कभी घातक गोली
हो जाती बोली

निशुल्क शब्द
संवाद में ढलके
चुकाते मोल

शब्दों को तोल
लिए तराजू हिय
तो फिर बोल

कड़वे तीर
बोलो मीठे बोल तो
हरते पीर

मरना भी  है
जन्म लेने वाले को
कड़वा सत्य

सूर्य व सत्य
कितना भी छुपाओ
छुपते नहीं

अंततोगत्वा
सत्यमेव जयते
चाहे कुछ हो

चल जाता है  
राजनीति का खेल
झूठ के बल

पांव न आँख
नहीं जा पाता झूठ
दूर तलक

झूठे साक्ष्य से
न्याय हार सकता
कभी न सत्य 

सच से यदि
किसी का कटे गला
मौन ही भला

लोभ का जाल
खींच कर ले जाता
गहरे ताल

जब भी दिखे
बनारसी जलेबी
मुह में पानी

करता पार
विवेक पतवार
लोभ सिंधु से

मन की चाह
दुनिया की दौलत
हो मेरी राह

धकेल देता
मन का असंतोष
गर्त में नीचे

प्रेरणा स्रोत
सब बुराईयों का
मन का लोभ

लोभ का मारा
रस में फंस जाता
भौरा बेचारा 


लेकर जाता
रूढ़िवादी संस्कार
अँधेरी राह

अच्छे संस्कार
जीवन राह पर
शीतल छाँव

अच्छे संस्कार
जीवन बना देते
सुगम राह

रखो तो पाओ
समाज में सत्कार
अच्छे संस्कार

भटक जाता
संस्कार के बिना
इंसान राह

पास नहीं तो
मिलेगा तिरस्कार
सभ्य संस्कार

अटूट जोड़
वैवाहिक संस्कार
दो दिलों का

मनु की गति  
अंतिम संस्कार के
बिना न होती

मृत्यु को भी
संस्कार बना देता
खास प्रसंग

करके बने
ये संस्कार अपने
वर्षों साधना

एक दूजे का
विज्ञानं व संस्कार
साथ जरूरी

वो रोता रहा
व मुंडन संस्कार
यूँ होता रहा

पाले हुए है
अनेक संस्कारों को
अंध विश्वास

दफ़न आज
शहीदों की मजारें
पैसे के नीचे

करती अब
दबंगई सवारी
सहादत पे

एक दायें व
एक भीगता बायें
एक ही छाता

आषाढ़ माह
फटे पुराने छाते
ठीक करा लो

स्कूल को चले
बरसाती ओढ़ के
नन्हे विद्यार्थी

मुझे भी ले लो
अपनी छतरी में
वहां तलक


भीगे सनम
वर्षा में भूले हम
छतरी लाना

मेढक कूदा
तालाब के अंदर
आई बारिश

छतरी ना दे
बड़े दिनों में आई
भीग लेने दे

कहाँ जाये वो
बस नीली छतरी
वो भी टपकी

पड़ी फुहार
चमन गुलजार
झूमता माली

भगवान का
चल पड़ा फव्वारा
कूदते बच्चे

सिंधु की बेटी
चल दी मचलती
साजन घर

उन्मत्त गिरे
सर पर झरना
रोती चट्टानें

बहे झरना
आँख कान होकर
मन भीतर

कानों में गूंजे
झरने का संगीत
मुग्ध नयन

सिंधु की बेटी
चल दी मचलती
साजन घर

उन्मत्त गिरे
सर पर झरना
रोती चट्टानें

बहे झरना
आँख कान होकर
मन भीतर

कानों में गूंजे
झरने का संगीत
मुग्ध नयन

निहारने को
मेघ हुए बेताब
चाय बागान

दयालु मेघ
छाँव पाकर खुश
चाय की पौध

चाय का पौधा
तुम्हारे होठ तो क्या
छू ले बादल

मेघों का प्यार
पर्वत शिखर को
चूम के मस्ती

हरी वादियां
झिलमिल चादर
बिछी मेघों की

करो विश्राम
पर्वतों की गोद में
बादलों आज


देख बादल
लुभाये भौरे बने
चाय बागान

प्यार किया तो
पर्वत से बादलों
झुकना होगा

कहाँ रोकता
कौवे को उड़ने से
काला हो जाना

मधुर वाणी
काली हो के भी प्यारी
कोयल रानी

विश्राम में भी
रखता काग दृष्टि
चैतन्य कागा

निगाहें कहीं
निशाना और कहीं
काग भिशुण्डी

हरी वादियां :: मेघों की बिछी झिलमिल चादर

चाय बागान देख :: भौरे बन लुभाये मेघ 


पत्नी हो जाती
उर्मिला सी वक़्त पे
त्याग की मूर्ति
रूठे करे तबाह
कैकेयी सी महल

पुत्र मोह में
अंधी भई कैकेयी
वन में राम
विछोह में  कौशिल्या
लिए मन में राम