Thursday, 22 February 2018

Muktak March 2018


जी जान से उसको चाहता रहा।
दिल में दर्द लिए कराहता रहा।
दीवाना तो मगर दीवाना ठहरा,
खूबसूरती को ही सराहता रहा। 


प्यार का फूल, पत्थरों में भी खिल जाता है।
प्यार के बिना, पत्थर बना ये दिल जाता है।
उसके जिंदगी का चमन महकने लग जाता, 
किसी को फूल जब प्यार का मिल जाता है।

पत्थरों में फूल खिला नहीं करते।
सूरज से सितारे मिला नहीं करते।
मिल ही जाय अगर दिल पत्थर, 
हम ठोकरों का गिला नहीं करते।

देखा है हमने अक्सर वो दो हाथ।
वर्षों से तोड़ते पत्थर वो दो हाथ।
फैले न कभी, रखे मंशा ज्यादा की, 
आगे किसी के मगर वो दो हाथ।

परवाह नहीं किया, कोई अगर कुछ कह गया।
ताने तो दर्पण ने भी दिया, मगर मैं सह गया।
सच ही कहना था तुम्हारा, 'फटीचर' हमको,
पर चीरता दिल के पार गोली की तरह गया।

लगाया बादलों ने बदली का नाका।
मगर उसको चीर मेरे चाँद ने झाँका।
चाहत रखे, वो कितनी हमारे लिए,
हमने भी उनकी बेताबी से आंका।

बदन पे गर्म लिवास, मौसम सर्द का आइना था।
वसूलों के लिये वह लड़ मरा, मर्द का आइना था।
झेला तो बहुत था मगर, शक्ल कभी देखा नहीं, 
देखा तुम्हारे आंसू, लगा, मेरे दर्द का आईना था।


तुमने देखा होगा, काला जब अम्बर था।
तमाशबीनों की भीड़ का गजब मंजर था।
आकाश में दूर तक फैला जो धुआं था,
कुछ और नहीं, जल रहा मेरा ही घर था।


फेस-बुक ने तो बड़ा कमाल कर दिया।
हसरतों को आज मालामाल कर दिया।
मेरे संदेशों को बार बार मिटाते रहे वो, 
फिर सामने, बीतने पर साल कर दिया।


छोड़ा तीर तुम्हारा भीतर तक छुआ।
तुमने देखा भी नहीं असर क्या हुआ।
लगी कि न लगी, हम तो भेजते रहे,
तुम्हारी सदा सलामती की ही दुआ। 

हम पीछे से बुलाते रहे 
वो थे कि चले जाते रहे
जल्दी लौट के आने का  
सब्ज बाग़ दिखाते रहे 

उड़े गुलाल, रंगे हवा के अंग, होली के रंग
धरा जुड़ाई, भिगो दिया बसंत, होली के रंग
टेसू फूले, बौराये आम, महके उठे उपवन 
बागों में उमड़े चुराने मकरंद, होली के रंग


राधा के संग होली खेले नंदलाल ।
मले गुलाल, लाल कर दिया गाल ।
गोपी ने मारी छिप कर पिचकारी, 
बच गए कान्हा बना राधा को ढाल ।

हुई दीवानी पड़ रही सब पे भारी। 
भीगी ननद, अब देवर की बारी। 
नशा फाग का चढ़ा बढ़ चढ़ कर,   
रंग डारी पिऊ को मार पिचकारी।   


आवत देख गली में टोली, तान लई पिचकारी ।
फागुन में मस्त खिली काया, मोहक छवि अति न्यारी ।
मद में डूबे देख सभी, मौसम यौवन का संगम,
आँखन से भंग पिलावै, डारै रँग खड़ी अटारी ।

होली पर हुई दीवानी, पड़ रही सब पे भारी ।
भिगो डाली ननद को अब आई देवर की बारी ।
चढ़ा नशा फाग का ऊपर, बढ़ चढ़ कर के खूब,   
रंग डारी, पिऊ को अपने मार मार पिचकारी ।


रंगों के संग पड़ जाती, होली की गाली।
बुरा नहीं मगर मनाती, होली की गाली।
अपनों का प्यार झलकता, गाली में भी,
आनंद ही लेकर आती, होली की गाली।


भूल जाएँ रंज औ गम होली में ।
खुशियां बरसायें हम होली में ।
सभी को गले लगाते ही चलना,
मधुर संबंधों का हो दम होली में ।


प्यार का वास्ता देता रहा, इश्क के दौर का चक्कर था ।
रोजाना कई बार काटता रहा, मेरे ठौर का, चक्कर था ।
वक्त के साथ हवा में उड़ गया, इश्क का जज्बा सारा,
आँख मिलाने से बचता रहा, किसी और का चक्कर था ।

शुक्रिया उनका, फेस बुक पर ही रंग लगाए ।
तश्तरी भर के गुजिया, पकौड़े पुआ खिलाये ।
होली के पकवानों की मिठास तो ले आये वो,
मगर मधुमेह और पेट ख़राब होने से बचाये ।


कामवाली का तो होता अपना ही जलवा ।
हुस्न के घलवा के फेर में हो जाता बलवा ।
खसम को दिखाया जाता मधुमेह का डर,
उसको खिलाया जाता बचा हुआ हलवा ।


कभी कह के पाप
कभी मजनू छाप
दखल देने लगती 
प्यार में भी खाप


सामने से गुजरी, प्यारी बहुत, नीली वो ऑंखें।
जी चाहा, समा जाने को, पर न मिलीं वो ऑंखें।
कहाँ न भटके, किस्मत को परखे, याद करके, 
हो गयीं पाने की उम्मीदों में, गीली, वो ऑंखें।

जाने वो कैसे, पहुँच गए दिल में, आँखों की राह
बसाने की, सूरत उनकी, आँखों ने बढ़ायी चाह
बसे भी तो, कुछ इस तरह से, इन आँखों में वो
कभी ओझल हो जाते, दिल से निकलती, आह


टूट कर आईना कितना उदार होता है।
बिखरा, दिखाता तस्वीर हजार होता है।
जोड़ कर फिर  देखना चाहो एक कभी, 
आईने के साथ चेहरे में दरार होता है। 

झटक देने से, टूट जिगर जाते हैं।
टूटे आईने सा, टूक बिखर जाते हैं।
टूटे दिल में, वफ़ा तार तार दिखती,
आईने में, टूटे रुख नजर आते हैं।


तेरी याद चली आयी, संग, लायी हिचकी।
तन्हाई से वफाई का जंग, लायी हिचकी।
सोने, जगने का कभी परवाह नहीं की,   
दिल कबसे था बदरंग, रंग, लाई हिचकी। 



समां को मस्ताना बनाया तूने।
अच्छे भले को दीवाना बनाया तूने।
जलने से अब तो डर नहीं लगता,
लौ लगा के परवाना बनाया तूने।


गोरी न ही काली पे हुआ। 
न होठों की लाली पे हुआ। 
दीवाना ये दिल मतवाला,   
किसी दिलवाली पे हुआ। 


इश्क का रोग लगा।
तुम ना भी दो दगा।
कभी जब दूर होगे,
यादें देगीं दर्द जगा।

गहरी वो पीड़ा थी, पंडित बोला, प्रभु की माया है।
ज्योतिष ने बताया, कोई बुरा ग्रह उतर आया है।
ओझा ने ऊपर बुरी आत्मा का साया बता दिया,
डॉक्टर बोला, गोली खाओ, रोग डेरा जमाया है।

कोतवाली गए न थाना
पर वापस हमें है पाना
दिल हमारा खो गया है
गूगल जी ढूंढ के लाना

रखे थे हम भी अरमान, उजाड़ दिया जमाने ने।
इश्क की दुनिया से पांव, उखाड़ दिया जमाने ने।
किया तो कैसे तू, लिए बिन जमाने की इजाजत,
कहकर जीते जी हमको, गाड़ दिया जमाने ने।

समझे दिल के, टुकड़े सीने आती है।
पर हमें मारकर, खुद जीने आती है।
यादें तुम्हारी, पिशाचिनी बनकर,
रातों को हमारा खून पीने आती है। 


सर्पों की माला,
गले में डाला,
शिवजी! भरना,  
मन में उजाला ।

मस्तक पर,
अर्ध चंद्र धर,
हे शिवशंकर!
संकट हर । 

त्रिनेत्र धारी,
मंगल कारी,
सुखमय जग हो,
हे त्रिपुरारी !

माथे पर चन्दन,
तुझको वंदन,
हटा महेश्वर !
पापों के बंधन ।

भभूति रमाये,
जटा उलझाये;
तेरी शरण हम,
नमः शिवाये !



दुःख तेरे बेशक हम लेंगे ।
सुख तेरे नहीं गम लेंगे ।
तेरे कदमों में, ऐ हमदम!
खुशियाँ लाकर दम लेंगे ।

जन्म और मृत्यु हैं दोनों ओर ।
जिंदगी की नदिया के दो छोर ।
बहती इस रवानी पर चलता,
नहीं किसी का कोई भी जोर ।

जमाने की बातों से घबराना नहीं ।
औरों की बात पे हक़ जमाना नहीं ।
जहाँ पर तुम्हारी बेकद्री सी लगे, 
यारों, उस दर पे कभी जाना नहीं ।


दिल किसी का टूट जाता है।
मुंह बयां नहीं कर पाता है।
आँखों से निकल कर पानी,
गालों पर शोर मचाता है।

दिल की कही निभाने चला हूँ।
प्यार किसी का बसाने चला हूँ।
कल तक वो, बस खुद का था,
उसको अपना बनाने चला हूँ।




लड़ती है फिर भी मेरा हम साया है । 
घर पर उससे फटकी तक खाया है। 
नोक झोंक में, दिख जाता है उसके, 
मेरे लिए, दिल में प्यार समाया है। 

मेरी मूंगफली, खड़े साथ में खाया है। 
मेरे ही पैसों से आईसक्रीम मंगाया है। 
विद्यालय में खाने का डिब्बा छीन कर, 
देवी जी ने, बस मेरा ही माल उड़ाया है।


सच है, मेरे बटुये पर उसने नजर गड़ाया है।
उसने पर इश्क की गाड़ी, पटरी पर दौड़ाया है।
कदम कदम पर दिया है, उसने साथ हमारा,
वो ही तो है जिसने जीवन का रंग जमाया है। 




मैं कोई परवाना तो नहीं, मुहब्बत करूँ जल जाने के लिए।  
मैं कोई भौंरा तो नहीं, मँडराऊँ गुल के निगल जाने के लिए। 
मैं कोई चकवा भी नहीं, चाँद को निहारूं और वशीभूत हो जाऊं, 
मैं कोई पपीहा तो नहीं, एक बूँद जोहूं वंश चल जाने के लिए। 
  

इश्क़ियों में मिलती रहीं, सिसकियाँ बेहिसाब।
भीगी आँखें खोती रहीं, झपकियां बेहिसाब।
बंद करके रखी थी जो, पढ़ने में आ ही गयी,
अश्कों की स्याही से लिखी, दिल की किताब।

उनके लिए रहा होगा, दिल कितना बेताब।
रात स्याह होती रही, लेने को हिसाब।
अँधेरा तो डराता रहा, कालिख लिए अपनी,
आते ही चुभने लगता, सुबह का आफताब।



प्यार में ना लड़ो, ये अखाडा नहीं। 
प्यार बसावट है, कोई उजाड़ा नहीं। 
मिलता है प्यार, देकर ही प्यार;
देना होता इसका कोई भाड़ा नहीं। 

पका कर के पी जाओ काढा नहीं। 
तोड़ कर खा जाओ छुहाड़ा नहीं। 
रट भर लेने से छा जाये दिल पर,   
प्यार तो होता कोई पहाड़ा नहीं। 


करने वाले होंगे, हम जैसे ढेरों, बंदगी।
सजदे में झुक गया सिर, न फेरो बंदगी।   
सम्भाले रखा कबसे, दिल में बंद करके,
इस अंजुमन में यूँ ही, न बिखेरो बंदगी।


प्यार पाने के लिए दिल देना होता है।  
पार होने के लिए, नाव खेना होता है।  
होता नहीं प्यार करना आसान इतना, 
कूबत के साथ मुसीबत लेना होता है। 


बिन तेरे, ये साँस चलती रहे, रखते वो हम, हौसला तो नहीं।
बिन तेरे बहारें आयीं नहीं, गुल कोई तेरे बिन, खिला तो नहीं।
बिन तेरे बरसात होती ही नहीं, सूख जाते फूल, चमन के सब;
देख कर वीरानियों को मगर, जीने का सिलसिला तो नहीं।


तेरी मर्जी से हंस लेते हैं, वरना अश्क पीने को, मजबूर थे हम

आंसुओं में कटे, यूँ जिंदगी पूरी, रोने का फैसला तो नहीं।

जहां जहां से तू चली जाती है, 
वहां की जमीन ढली जाती है।
तेरी झलक पाने के लिए,
खड़ी भीड़ मचली जाती है।  

खूबसूरत हुई जिंदगी, तेरे साथ में हमदम। 
गुजरता है हसीं वक्त, तेरे पहलू में हरदम। 
कट जाएगी अपनी  राह, यूँ ही हँसते हँसते,
लहरायेंगे ज़माने में मिल प्यार का परचम। 


तुम्हारे लिए ही लाया हूँ, ले लो बंदगी।
माथे पर ढोकर लाया हूँ,  देखो बंदगी।
थक गया हूँ, चल के राह, मैं तो बड़ी दूर,
सांसे रहीं हैं फूल, जल्दी सहेजो बंदगी।

तुम मिल गए थे, सरेराह चलते चलते।
कहाँ खो गए थे, फिर शाम ढलते ढलते।
ढूंढने में तुमको, मंजिल को भी भूले,
चलते रहे अकेले, आंख मलते मलते।  





रातों को आते रहें, सज धज के तारों के साथ। 
सुबह ही धुल जाते रहे, उनके हसीन ख्वाब।
अंदाजा लगाना मुमकिन था, बांचने वाले को,
उनके लिए रहा होगा, दिल कितना बेताब।



दिल से किया काम, बेकार नहीं होता।
लुट जाता है, जो खबरदार नहीं होता।
धीरज से मिलता सदा, मीठा ही फल, 

दिल को दिए बिना, प्यार नहीं होता। 




खुशबू के लिये लोग, फूलों को तोड़ लेते हैं।

मुरझा जाये तो फिर, मिटटी में छोड़ देते हैं।

होता है बड़ा मुश्किल, रिश्तों को निभा लेना

बस मतलब निकालने को, नाते जोड़ लेते हैं। 





बीच दोनों के शिकवे गिले हो गए।  
प्यार के दरमियां फासले हो गए।

तीर बातों के, उनके नस्तर चुभो,

सूखे काटों के जैसे गले हो गए। 



बात बढ़ती गयी, छेद मूंदा नहीं। 

पाटने खांई वो, कोई कूदा नहीं। 

बेरुखी बढ़ गयी उनकी इस कदर,

फल उल्फत में कोई गूदा नहीं। 




फूल है प्यार का, पत्थरों में भी खिल जायेगा।  

रंग इसे मिले न मिले, सुबास तो मिल जायेगा। 
बढ़ेगा कोई हाथ कभी, तोड़ने के वास्ते इसको,    
प्यार की ठण्ड में, कंपकंपी से हिल जायेगा। 

कितना बातूनी था चुप चाप चला जा रहा। 

जिंदगी को हमारी भी साथ छला जा रहा। 
कटेंगे दिन-रैन हमारे, किसके सहारे अब,   
मुसीबतों का पहाड़ मढ़, मेरे गला जा रहा।  

जाने क्या दिल में छुपाये बैठा था। 

अरमान हमारे भी जगाये बैठा था। 
रखे था ख्वाइश, छूने को अधरों को,  
मुआ, मुंह में पान दबाये बैठा था। 

सबने कहा चेहरे को चाँद, जुल्फों को बादल। 

आँखों को समुन्दर, काजल को रात श्यामल।   
पुकारते रहे हरदम उसे, उसका नाम लेकर,  
पूरी दुनिया में, एक हम ही तो ठहरे पागल। 

क्या क्या न सितम सहे, उनकी फरियाद में। 

अर्सा खपा दिए उनसे मुहब्बत की ईजाद में। 
बामुश्किल वक्त आया, सुकून से बिताने का, 
आँखों से बरसात हुई, बस उन्हीं की याद में। 

दिल से लहू बहा और आँखों से पानी। 

आखिर किया भी तो दोनों ने नादानी। 
एक खूबसूरती पे मरा, दूसरा आदतन, 
ढोने को मजबूर हुए, दुखभरी कहानी। 


तुम्हारे प्यार ने जोड़ा, एक अटूट जोड़। 

अब हर पल भारी लगता, तुमको छोड़।  
बांध दिया हम दोनों की तो एक एक,    
चल रही है हमारी, तीन टांग की दौड़। 

खुशियों से दूर रहने का इरादा न था। 

तेरा भी तो साथ देने का वादा न था।  
छोड़ चले जाने की धमकियों से पहले, 
ये दिल कभी इतना खौफजादा न था। 



उनका इस तरह मुस्कराना। 

था तो बहुत ही कातिलाना। 
घायल कर दिया, तब बोले -  
मकसद था हंसना हँसाना। 

कुछ कह गयीं मदहोशियाँ। 

कुछ कह गयी गर्मजोशियाँ।  
बाकी जो कुछ बचा रह गया,    
कह गयीं उनकी खामोशियाँ।  

निकल पड़े हम बाहर, घनघोर बदरी में। 

उपरवाले ने पलटा, रखा पानी गगरी में।     
मजबूरी कहें या उसकी मेहरबानी इसे,     
दोनों ने साथ बिताया, एक ही छतरी में।   

पाने को, क्या ना पापड़ बेला, तेरा चुम्बन। 
बड़ा नशीला, ऊपर से खर्चीला, तेरा चुम्बन। 
बना कर हमको तेरे मुहब्बत की कठपुतली, 
रोज हमारी जिंदगी से खेला, तेरा चुम्बन।  



धन की कमी नहीं, और की चाहत, गरीब बनाती है। 
खोने का डर, मिली हुई बादशाहत, गरीब बनाती है।     
जिसे, जो कुछ मिला, उसी में सब्र तो गरीब कहाँ!  
अमीर को कर्ज से न मिली राहत, गरीब बनाती है।  

जिसका बुराइयों का घड़ा भरा होता है ।
वह तो हर लमहा ही बहुत डरा होता है ।
जिंदगी उसकी खुद पर ही लानत होती,
आदमी मरने से पहले ही मरा होता है ।


8888888888888888888888888888888888


टूट कर आईना कितना उदार हो गया। 
मैं तो एक था, देखा तो हजार हो गया।  
चाहा जोड़ कर देखना फिर से उसको,    
बदन में मेरे, अनगिनत दरार हो गया।    


बरसात की झड़ी, एक छतरी में हम दोनों।
मेरे वो साथ खड़ी, एक छतरी में हम दोनों।
कल तक दिखा रही थी, अपनी जो हमको,
करके आंखे बड़ी, एक छतरी में हम दोनों। 


बीते जाड़ा मेरे गांव चली आती, कोयल काली।
बसंत के स्वागत में जुट जाती, कोयल काली।
ऑंखें ढूंढती रह जातीं पेड़ों के घने झुरमुटों में,
छुपी कहीं बैठी, मीठे गीत सुनाती, कोयल काली।

तुम आये तकदीर ने मुस्करा दिया।
खोयी खुशियों से रूबरू करा दिया।
केवल तुम्हारे साथ चलने के लिए,
हमने भी ज़माने को ठुकरा दिया।

तुम जो मिल गये, दिल चाहता है उड़ जाने को, 
जिंदगी के बचे दिन, तुमसे ही जुड़ जाने को,
झेल ना पायेगा, कत्तई ये दिल, जुदाई तुमसे, 
अब दोनों की एक जिंदगी में सिकुड़ जाने को।

   
जब हम जवां होंगे !
ना जाने कहाँ होंगे !
साथ पाए हैं अब हम   
पकी उम्र में रवां होंगे 

अभी अभी मौसम बदला है, तुम तो नहीं बदले ?
गिरगिटों ने भी रंग बदला है, तुम तो नहीं बदले ?
देखते ही देखते ये जमाना कितना बदल गया है
इंसान का भी ढंग बदला है, तुम तो नहीं बदले ?



किये अपने श्रृंगार को निहार लेता तुम ऐसा एक दर्पण हो।  
उल्टा सही चेहरा अपना बांच लेता तुम ऐसा एक दर्पण हो। 
ऐसा दर्पण तुम जिससे परावर्तित प्रकाश को पाता हूँ नित 
जिसमें जिंदगी का बिम्ब उतार लेता तुम ऐसा एक दर्पण हो। 

कुछ लोग हैं जो लाल कालीन पर जरूर चले हैं।
उनको भी देखो, कंकड़, काँटों में मजबूर चले हैं।
चलने का ढिंढोरा, उनका ही ज्यादा पीटा जाता,
पैरों में धूल लगी नहीं, कहते हैं बड़ी दूर चले हैं। 

पत्थर पर फूल खिला दूं, तुम कहो तो सही। 
तारे तोड़ जमीं पे ला दूँ, तुम कहो तो सही। 
मरू जैसी भूमि में भी हरियाली छा जाये, 
इतना मैं आंसू बहा दूँ, तुम कहो तो सही।


मेरी जेब पर तुम नजर रखो, कोई बात नहीं। 
मेरे हर पल की खबर रखो, कोई बात नहीं। 
तुम्हारे ही दिए गहरे घाव पर, अपने हाथ, 
दुखाने के लिए भी अगर रखो, कोई बात नहीं। 

तुम्हारे दिए उन सौगातों का क्या करूँ !
धुंधली दिखती मुलाकातों का क्या करूँ !
बड़ी कोशिशों के बाद भी सोने नहीं देतीं,
रातों में यादों की बारातों का क्या करूँ !

बंद कमरे में अकेले, पड़े रह जाना छोड़ दिया। 
इश्क का रोग था वो, दवाई खाना छोड़ दिया। 
भले आदमी की तरह हंसने मुस्कराने लगा हूँ,
रूप का नशा चढ़ा, मधुशाला जाना छोड़ दिया। 

दिल में छुपाये थे, जज्बात कह दी। 
इन तीन शब्दों में, बड़ी बात कह दी।  
'प्यार है तुमसे' सुन तुम्हारे मुंह से, 
लगा 'जिंदगी की ले लो खैरात' कह दी। 

तुमने कर ली थोड़ी क्या बात!
चैन से कटने लगे दिन रात। 
जिस दिन बढ़ कर थामोगे हाथ, 
झरने लगेगा प्रेम का प्रपात। 

ये चोट लगाया तुमने, मरहम लगाने, तुम्ही आना। 
कदम  को बहकाया तुमने, राह दिखाने, तुम्ही आना। 
दिल के बिना जिन्दा हैं हम, इस दुनिया में अब भी, 
दिल को चुराया तुमने, वापस लौटाने, तुम्ही आना। 


सूरज तूने रौशनी ये खास दे दिया। 
तिमिर हटाकर के नया प्रकाश दे दिया।  
कोहरे से छनी आती हुई धूप ने तेरी 
उनके] लगा छूने का एहसास दे दिया। 

सूरज तेरी किरणों ने कुछ खास दे दिया। 
जिंदगी महकाकर के मधुमास दे दिया। 
सोई हुई इन साँसों को जगाकर के एस डी, 
मुझे जीने की फिर से नई एक आस दे दिया। 


चले तुम्हारे कहने पर, प्रेम की डगर। 
ढाई हम पर बड़ी कहर, प्रेम की डगर। 
कराई कभी कभी जलवे का दीदार भी,   
थी बड़ी मुश्किल मगर, प्रेम की डगर।  

तुम्हारा शबाब तो, चाहे मिला नहीं। 
छोड़ गये हमको, परन्तु गिला नहीं। 
ढूंढो सरकारी नौकरी बोले थे तुम,  
पाने में छोड़े, कोई छोर ढीला नहीं।  

कुछ तो कहती रहीं, तेरी खामोशियाँ। 
दिल में रहती रहीं, तेरी खामोशियाँ। 
आया वक्त जब करने लगे महसूस, 

शूल सी चुभती रहीं, तेरी खामोशियाँ।  


प्यासी बेचैन धरती है, तू कितना बादल बेदर्दी है।  
तरसा कर बरसात में भी, अति बड़ी तूने कर दी है। 
इसका दिल तड़पता है, ना तेरा दिल समझता है, 
कितनी उदास रहती है, निराशा दिल में भर दी है। 

रखे गहरा समुन्दर है, मगर ताके वो बादल को। 
प्यासी रह जाती फिर भी है, कैसे समझाएं पागल को।  
कहती पी नहीं सकता, कोई भी तन का पानी खुद, 
बहा ले कितना भी आंसू, धो न पाता है, काजल को।  

कभी जब प्यास लगती है, वो बादल को ही तकती है।  
पीती नहीं समुन्दर को कैसी दीवानी धरती है।  
करे खुद से कोई कैसे, है मुहब्बत चीज ही ऐसी, 
लकड़ी हो ना जलने को, कहाँ फिर आग सुलगती है। 

आखिर एक दिन तो बरसेगा, मगर हासिल फिर क्या होगा! 
जल ही जायेगा दिल इसका, तो तुझसे मिल कर क्या होगा! 
चाहता दिल से अगर इसको, फ़ौरन प्यास बुझा आकर,  
गयीं इश्क में साँसें, कहेंगे सब कातिल फिर क्या होगा!



जी भर गया तो ठुकराया दिल किसी ने।  
कबाड़ा सा बनाया दिल किसी ने।  
खिलौना जान कर खेल लिया खूब,      
पांव तले फिर दबाया दिल किसी ने। 


मेरे अरमानों को तूने, कच्चे धागे सा तोड़ा। 
उड़ने को आसमान में, कटी पतंग सा छोड़ा। 
जब जब भी रुख किये, उड़ते हुये तेरी ओर, 
हर बार गर्दन पकड़, वापस ही फिर मोड़ा। 

हमें चांदी सोने की भूख नहीं। 
दौलतें संजोने की भूख नहीं। 
तेरे पहलू में थोड़ी छाँव मिले,   
बादशाह होने की भूख नहीं। 

तुमसे मेरे हमदम, जबसे नैन मिला है। 
मुहब्बत के साये में थोड़ा चैन मिला है। 
बेचैनियों में कितने थे! बयां क्या करें,
सुकून से कटने वाला दिन रैन मिला है। 

रोजाना वो देते रहे, दर्द का प्याला। 
ख़ुशी से पकड़ लेते रहे, दर्द का प्याला।  
पी लिया था मीरा ने, जहर का जैसे, 
चाय की तरह पीते रहे, दर्द का प्याला। 

हम दोनों में, मुहब्बत का जज्बा जरूर था। 
अपनी अपनी ताकत पर, दोनों को गुरुर था।  
चल न सके दूर तक हम, रास्ते पर एक, 
उन्हें दौलत का, हमें मुहब्बत का सुरूर था। 

जिंदगी महकी तो हम समझे, तुम आये हो।  
मुहब्बत का अलबेला, कोई फूल खिलाये हो। 
वीरान पड़ा था, एक अरसे से दिल का चमन,    
बदरंगियों के आलम में तुम रंग जमाये हो। 

तुम्हारी चलायी तेज हवाएं सह सह कर। 
बामुश्किल काटा हमने जिंदगी का सफर।  
कहाँ रह गए शाख पर, हरे भरे पत्ते वो,   
ठूंठ हो चले, अब तो अँधियों से क्या डर!


जुल्फ तो हम भी रख लें, पर वो बात कहाँ!
कमर में लचक भी भर लें, पर वो बात कहाँ!
तुम तो ले के आये हो अदा भी जन्नत से,
हम चाहे कुछ भी कर लें, पर वो बात कहाँ!

मेरे दिल में उड़ने को, कोई बटेरनी निकली।
लगी चोंच मारने, जैसे कठफोरनी निकली।
अब तो वह गुर्रा उठती है, हर बात पर मेरी,
ससुर ने गाय बताई थी, वो शेरनी निकली।


ऐसी गलती नहीं किया करो।
कि फटेहाल ही छोड़ दिया करो।
प्यार के लिवास पे खोंच लगे,
प्यार की सुई से सी लिया करो। 



मुहब्बत के जुर्म का मुजरिम हूँ तेरा।
तभी तो तेरे घर का मारा था फेरा।
कबूल है तेरा देना उम्र कैद मुझको,
करेगी जिंदगी अब तेरे दर पे बसेरा।

इश्क के दुश्मनों की लाग का क्या करें।
दाग से तो निबट ले आग का क्या करें।
चाहे थे सुकून से रह लेगें तेरे पहलू में,
जिंदगी के भागमभाग का क्या करें।

कश्ती तो खेना आता था, आ गया भंवर तो क्या करते!
सपने अभी तो बाकी थे, हो गया सहर तो क्या करते!
छोड़ रखा था जिंदगी को, हमने तो भरोसे पर तुम्हारे,
जीने की तमन्ना थी अभी, दे दिया जहर तो क्या करते!

कैसे कहूं किसी बगिया का  बासिन्दा हूँ।
पाता हूँ दीदार तेरा, तभी तो मैं जिन्दा हूँ।
कितनी सिमट के रह गयी है, दुनिया मेरी,
तेरी मुहब्बत के पिंजरे का कैद परिंदा हूँ। 

कर्ज को रोकने से कर्ज बढ़ता है। 
दर्द को रोकने से दर्द बढ़ता है।   
घाव पर मरहम लगाना जरूरी, 
मर्ज को रोकने से मर्ज बढ़ता है।


शुक्र है तुम्हारा दिल पत्थर है, चोट खाकर मजबूत होंगे हम।
मारने लगोगे बार बार अगर तो, मरहम रखे अकूत होंगे हम।
खाकर पत्थरों की मार भी, छोड़ेंगे नहीं, करना इश्क तुमसे,
इश्क की राह में अगर मर भी गए, मुहब्बत के भूत होंगे हम।  



खेत की मेड़ पर छमछम !
सुन कर हैरत में थे हम। 
लिये जा रहे थे कलेवा, 
आगे वाले खेत में सनम।  
   
तुम्हारी बातों में जो जहर था।  
हम पर ढा रहा, वो कहर था। 
मर ही तो नहीं पा रहे थे बस, 
दम घोंटने का असर, गहर था। 

रौशनी के लिये, तुमने मेरा घर फूंका।  
और नहीं तो घास फूस भी ऊपर झोंका।  
कुछ लमहों में हो जायेगा, स्वाहा यह, 
ताप लो आंच भी, न मिलेगा फिर मौका। 

हालात के चलते, जवानी को स्यापे में की। 
तुमने भी हर बात, खुद के मुनाफे में की। 
कहते हो बूढ़ा हुआ, इश्क के काबिल नहीं,  
हमने तो इश्क की शुरुआत ही बुढ़ापे में की। 

भांप लिया था मैंने भी, शातिर न था।  
सच है कि तेरा दिल कातिल न था। 
तेरे दिल को बनाया आईना, तो देखा,   
मेरा ही दिल तेरे इश्क के काबिल न था।  



दुनिया में हर कोई, एक दिल के लिये तरसता है।
कौन है इस जहान में, खुद ही खुद पर मरता है।
अपने आप से, कोई मिलने लग जाय तो समझना,
वह किसी आदमी से नहीं, खुदा से प्यार करता है।

उम्र बढ़ने पर, लोग आ जाते नसीहत के लिये।  
'बुढ़ापे में इश्क फरमाना है, फजीहत के लिये।'
ऐसा भी नहीं कि बूढ़ों से कोई प्यार नहीं करता,
प्यार करने वाले बहुत हैं, मगर वसीहत के लिये।

पंख हाथ आने से पहले, तितली छुड़ा ले गयी।
हमने खुशबुओं को बटोरा, हवा उड़ा ले गयी।
किसी को देने के लिये, जुटाया बड़ी मुश्किल,
वो भी नन्हां सा दिल, एक चोरनी चुरा ले गयी।

गायी थी जो कोयल रानी,
और तोता मैना की जुबानी,
सुना है तुमने मधुमास में,
वो थी हमारी प्रेम कहानी।


अभी तक ढो रहे दिलवर, पड़े पांवों के छाले।
तेरे दर के काटते चक्कर, पड़े पांवों के छाले।
लगाओगे, भला कब मरहम, तुम मेरे हमदम,
कहीं दिल में भी ना उतर, पड़ें पांवों के छाले।

तुझसे मिला न था, मेरा, दिल काबू में था।
जब तक इश्क ने न घेरा, दिल काबू में था।
शिकायत भी करूँ तो क्या करूँ मैं तुझसे
कौन सा कि बहका तेरा, दिल काबू में था।

होते ही बरसात, उछल पड़ी नदी।
बाँध कर सामान, चल पड़ी नदी।
उमड़ा पिया समुन्दर का प्यार ,
डूबने को उसमें, मचल पड़ी नदी।  

यादों का मंजर जब जब आता।
लगता, कोई द्वार खटखटाता।
जब भी बढ़ कर के खोलता मैं,
हर बार डोलती हवा ही पाता।

तुम्हारी नजर ने कमाल कर दिया।
वीरान था चमन गुलजार कर दिया।
खिल गए फूल रंगीनियों को लिये,
महक बिखेर खुशबूदार कर दिया।

छोड़ गए जबसे, दिल बड़ा बोझिल था।
क्या जानो! जीना कितना मुश्किल था।
समझ लिया, जैसे कटी पतंग हो कोई,
लूटने को सारा जमाना मुश्तकिल था।

मुझे, मेरे हालात पर रहने दो।
अंधेरों के बिसात पर रहने दो।
तुम्हारे उजाले, कहीं चौंधिया न दें,
पुरानी, उन्हीं बात पर रहने दो।

अमीर तो वो, जिसकी जरूरत सबसे कम।
हमें दरकार होती, तुम्हारे दीदार की हरदम।
तुम्हारे बिन, रह पाना बहुत ही मुश्किल है,
सोचो, कितने गरीब हैं, इस दुनिया में हम।

यौवन के सरूर में हर एक हूर दिखती है।
ढोल सुहानी, बजती जब दूर, लगती है।
परछाईं नहीं, दिल की सुंदरता को देखो,
तस्वीर में नागिन भी बड़ी खूब लगती है।

तेरी गलियों में भटकता रहा।
तेरे इश्क में हवा के जैसे बहा।
फिर दोष क्यों दूँ, लोगों को मैं,
तभी तो मुझको आवारा कहा।


सच्चा दिल, सबके लिये खैर रखता है।
प्रेम नहीं पाता, जो दिल में बैर रखता है।
ज्यादा दूर तक कत्तई नहीं जा पाता !
बेशक झूठ भी अपना कोई  पैर रखता है।

शाम को तुम निकले, निकल पड़े सारे।
उनको भी लगे होगे तुम बहुत ही प्यारे।
मदमाती शाम में खो बैठे थे होश वो,
शायद, तुमको ही चाँद, समझे थे तारे।

प्यार के लिये पास होना, जरूरी कहाँ था।
तुमसे मुलाकात होना, जरूरी कहाँ था।
तुम तो रहते ही थे, हर पल दिल में हमारे, 
तुम्हारे संग रास होना, जरूरी कहाँ था।

दिल का मेरे करार हो तुम।
मन, उपजे विचार हो तुम।
दिल, दिमाग पर छाये तुम्हीं,
तभी तो मेरा प्यार हो तुम।

जबसे मुहब्बत की सुध आयी है।
तुम्हारी ही सूरत सामने आयी है।
सिकुड़ गयी मेरी जिंदगी कितनी,
मेरी दुनिया तुम्हीं में समायी है। 


जुल्फ झटक देते हो, बादल घिर जाते हैं।
तुम हंस भर देते हो, मोती झर जाते हैं।
अदाओं की मार से, घायल कर देते तुम,
छिछोरे तो क्या, बड़े शूरमा डर जाते है।

हमारी आपस की छोटी सी खटपट थी।
दिल की ही हरकत, कोई नटखट थी।
रूठ कर तुमसे, दूर भी कहाँ जाते हम,
वो तो जिंदगी की बस एक करवट थी।

नन्हां सा दिल, मगर कैसे अंदर बहता है।
सागर से बड़ा, प्यार का समंदर बहता है।
ज्वार-भाटा और तूफान भी आता मगर,
एक बून्द भी न बाहर निकलकर बहता है।

मुहब्बत के लिए आंसू पीना सीखा।
मुहब्बत ठुकराना कभी ना सीखा।
मरता होगा कोई किसी की खातिर,
मुहब्बत के लिए हमने जीना सीखा।



प्यार में किस्मत का खेल देखा  है।
कइयों का असंतुलित मेल देखा है।
मुहब्बत में कोशिश तो सभी करते,
मगर कोई पास, कोई फेल देखा है।

मेरा क्या बूता था, तुझे पाता मैं।
तेरा हुस्न ही, देखता रह जाता मैं।
ऊपरवाले की मेहरबानी न होती,
बना कर के दुल्हन, कैसे लाता मैं।

हम उन्हें अच्छा, वो हमें अच्छा कहते रहे।
एक दूसरे की हम दोनों प्रसंशा करते रहे।
अच्छाई क्या थी, न उन्हें पता, न हमें पता,
मगर ऐसे ही एक दूसरे के पास बढ़ते रहे।

तुझे फूल की पंखुड़ी कहूं कि शबनम कहूं!
या मुहब्बत की बारिश का झम झम कहूं!
होती न तू, ये दिल गया होता, बैठ कबका,
दिल को धड़काने का, क्यों न, दमखम कहूं।

तोड़ कर चले, सोचा फिर जोड़ लेंगे।
बिछोह के कारवां को फिर मोड़ लेंगे।
उन्हें क्या पता, टूटा दिल जुड़ता नहीं,
दोनों की किस्मत, साथ ही फोड़ लेंगे। 


दिल में हैं तेरी बातें वो मीठी मीठी।
तेरी बातों की यादें वो मीठी मीठी।
रहती है तमन्ना, दिल की हरदम,
होती रहें मुलाकातें वो मीठी मीठी।

इश्क के नाम ने तो दिल को बड़ा खुश किया।
पर, कभी उसने, कभी हालात ने मायूस किया।
हमने जब शब्दों की ताकत को आजमाया,
इश्क की गहराई को शब्दों से महसूस किया।

तुम्हारे मुस्कराने को हम, इश्क समझे।
तुम्हारे आंख मिलाने को हम, इश्क समझे।
खुद को दिखाने को सुन्दर, सज संवर कर,
तुम्हारे पास आने को हम, इश्क समझे।

तुम हो दिल के बाजीगर।
मैं हूँ शब्दों का सौदागर।
तुम दिल मेरे नाम कर दो,
दूँ मैं उसको शब्दों से भर। 



बोतल से निकली और गिलास में आ गयी।
होठों से लगकर वो अपना ढंग दिखा गयी।
ढूंढा है इंसान ने शराब भी क्या चीज ऐसी,
उसी के दिमाग पर छाकर, होश उड़ा गयी।

सड़ कर के चीज ख़राब होती है।
हमेशा ही नहीं, यूँ जनाब होती है।
देखा है हमने, ऐसा भी होते हुए,
चीज सड़ती है तो शराब होती है।


शबाब पिलाने के लिए साकी कहाँ होता है।
कोई पैमाना, और कड़वा भी कहाँ होता है।
ये तो घूंट है ऐसा, नज़रों से पीया जाता है, 
पीने के बाद होश फिर, बाकी कहाँ होता है।

मजा तो दोनों में है, कर देतीं मुश्किल पर।
चलातीं जिंदगी भी, दोनों ही कातिल पर।
मारती हैं दोनों ही, अपने अनोखे ढंग से, 
शराब दिमाग पर छाकर, शबाब दिल पर।

मंहगाई के ज़माने में।
जाने में, मयखाने में।
जेब ये खाली हो गयी,
होश को बस गंवाने में।

तेरी यादों का दर्द तो होता है, मगर मीठा मीठा।
तेरी बातों का अर्थ तो होता है, मगर मीठा मीठा।
मुहब्बत की राह का तू, जबसे बना है हमसफ़र,
चलना कष्टप्रद तो होता है, मगर मीठा मीठा।

कितना खोटा हमारा ये नसीब था। 
जब जब भी आता कोई करीब था। 
सोचते, कटेगी अब ऐश से जिंदगी,
मगर अक्सर पाते, वो गरीब था।

दिल तो उसके लिए बेक़रार होता है।
टूट जाता, कड़का जब यार होता है।
पेट की आफत, दिल पर भारी होती,
भूखे पेट भी किसी से प्यार होता है !

मुहब्बत में इतनी नादानियाँ कर लीं।
सरेआम अपनी वो कहानियां कर लीं।
जिधर निकलते, उंगलियां उठ जातीं,
खुद के लिए खड़ी परेशानियां कर लीं।



तुम पेड़ से खड़े थे।
हम बेल से चढ़े थे।
उल्फत की राह में,
तेरी टेक से बढ़े थे।

हमने प्यार का पेड़ लगाया।
तुमने आकाश बेल चढ़ाया।
हमको जलाकर क्या मिला,
खुद को भी तुमने सुखाया!

बहके थे कदम, तुमने सम्हाला।
गुमराह थे हम, तुमने सम्हाला।
हुयी जा रही थी, बंजर जिंदगी,
मुहब्बत के दम, तुमने सम्हाला।

भौरा फूल पर मड़राता है।
रस चूस कर उड़ जाता है।
प्यार तो परवाने से सीखो,
लौ के लिए जल जाता है।

देख के लग जाती है लगन।
तुमसे प्यार की हमारे मन।
दूर क्षितिज में झुक कर के,
धरा से मिलता जब गगन।

किन्हीं जलवों में भटके थे हम।
तुम्हारा रूप था, अटके थे हम।
अब भी पड़े हैं, घाव के निशान,
चोट खाये, तुम से सट के थे हम।

पास पास हैं, दिलों को मिलने दो।
ये तो दिल की बात है, बहलने दो।
दोनों का मुकद्दर था कि पास आये,
मिल ही गए हो, फूल भी खिलने दो।

उम्र की सोपान चढ़ता गया।
कर्मों की रेखा पढ़ता गया।
ज्यों ज्यों उम्र घटती गयी,
जिंदगी से प्यार बढ़ता गया।

मैं प्यासा पथिक, तुम गहरी नदी हो।
भूखा हूँ मैं, तुम वृक्ष, फल से लदी हो।
काटना है पल पल तुम्हारी छाँव में
मेरे भाग्य में क्योंकि तुम्हीं बदी हो।



सिर पर न झाम ले
जरा अक्ल से काम ले
मुहब्बत की दरिया है
पार करना तो हाथ थाम ले

चैन की नींद कहाँ सोये होंगे
रात को तकिया भिगोये होंगे
हमसे दूर, चले तो गए जरूर
पर वो भी बहुत ही रोये होंगे

ढूंढता हूँ मेरा यार, कोई तारा ही बना होगा
छोड़ गया था संसार, कोई तारा ही बना होगा
देखने लग जाता आसमान में, होते ही शाम
सितारों में सुमार, कोई तारा ही बना होगा

प्यार किया, चोरी से मुलाकात करता है !
शादी की बात आती तो बाप बाप करता है
लोभी कहूं, बुझदिल कहूं, या मतलबी उसे
कहता दिल दिया, दहेज़ की बात करता है !

सज के चली
इश्क की गली
ख़ुशी में देख
दुनिया जली

डाल के डाका
दिल में झाँका
देखा तो भीतर
वही था बांका

वो अजनवी थे
पर महजबीं थे
साथ जन्नत सा
आसमाँ जमीं थे

अबकी सावन
लगा मनभावन
पकड़ लिया कोई
मेरा भी दामन 

बारिश पहली
लेकर के चली
सरि भर पानी
पिया की गली

रेशमी जुल्फें
भा गयीं हमें
भोला ये दिल
अटका उनमें


माना, प्यार के बिना, अधूरी है जिंदगी
प्यार से मगर ज्यादा, जरूरी है जिंदगी
प्यार को ही बस पाने, संभालने के लिए
दीवाने कई, बर्बाद किये, पूरी हैं जिंदगी 


नन्हां सा होता है, प्यार भरा दिल।
सपने संजोता है, प्यार भरा दिल।
खा जाता है ये, फूलों से भी चोट,
रात दिन रोता है, प्यार भरा दिल।

कोई छेड़ जाता है दिल नाजुक को।
कोई छोड़ जाता है दिल नाजुक को।
दुखाना होता है, बड़ा आसान इसे, 
कोई तोड़ जाता है दिल नाजुक को।


सुर्ख अंगारों की दहक,
हजारों फूलों की महक,
जब समायी हो तुममें,
दिल क्यों न जाये बहक।

तूने तो झुकाई,
इतनी बड़ी खुदाई,
हम भी क्यों न दें,
तेरे आगे दुहाई।

लेकर नूर,
तू मगरूर।
हम तो हुए,
नशे में चूर।

गली से गली,
ये बात चली,
तेरे प्यार में,
गयी मैं छली।

कोई लगा गया।
इश्क जगा गया।
ढूंढता रात दिन,
दिल ठगा गया।

रूप में उलझाए। 
दिल में समाये। 
जीना मुश्किल,
मर भी न पाये।


चढ़ी क्या जवानी।
तू तो हुई दीवानी।
इश्क में खतरे बड़े,
करना ना नादानी।

तेरा ये मुस्कराना,
कर देता मस्ताना।
पा जाता मानो दिल,
प्यार का नजराना।

जता के हक़ पद्म पर, 
भ्रम में रहता भ्रमर।
उसे अपना समझता, 
कैद हो जाता मगर।

लाद दिए हो तुम दर्द इतना।
मुश्किल बहुत हो गया सहना।
तसल्ली मगर, वजन से दब कर,
दर्द को होगा खुद ही पिसना।  


उनके के लिए, अपना दिल दुखाते कैसे!
टूटना मंजूर था, झुक कर जी पाते कैसे!
तने रहे दोनों ही अपनी अपनी जगह,
उनसे रिश्ता निभाते तो निभाते कैसे !

रूठे हुए को मनाना बड़ी बात है।
साथ लेकर चल पाना बड़ी बात है।
दूसरे का दर्द भी ढोना होता कभी,
रिश्तों को निभाना बड़ी बात है।


शंका की डोर, रिश्तों को भगा देती है।
लोभ की डोर, नियत डगमगा देती है।
नेक नियती ही लेकर जाती सही राह,
विश्वास की डोर, डर को भगा देती है।

छोटा ओढ़ना हो तो सोने वाला टिकुर जाता है।
पका फल गिर जाता, जब समय पूर जाता है।
कितना भी ऊँचा उड़ने वाला पक्षी हो चाहे,
जब घोसले में आता तो पंख बटुर जाता है।

इस दिल के कुंएं में, दर्द का पानी भरा है।
बाहर निकालें कैसे, मुंह भी तो संकरा है।
तुमने भी मुंह मोड़ा पीने से पानी इसका,
आखिर इसमें, तुम्हारा भी तो बखरा है। 


बरसात से भी हालत नहीं सुधारा है।  
घेरा है आखिर, काला ही तो बदरा है। 
आता भी तो कौन ऐसे पनघट पर, 
लम्बे वक्त से सन्नाटा सा पसरा है। 

अकेले रहकर, बरसात बहुत रोई थी।  
सुबह, शाम दिन रात बहुत रोई थी। 
मुरझाई पड़ी रही पूरे ही मौसम वह,   
बहार भी देख के हालात बहुत रोई थी। 



समझे थे, तू ही दिल का हीरा है।
दिया पर सन्नाटे का जखीरा है।
अकेले रहकर भी हम हारे न थे,
देख ले हमने, वीरानों को चीरा है। 

दिया तुमने तो क्या! पिया तो मैंने था ।
जहर का स्वाद कैसा, लिया तो मैंने था ।
शिकायत करें तो किस बात की तुमसे,
काम भी कुछ ऐसा, किया तो मैंने था ।


आखिर एक दिन तो बरसेगा, मगर हासिल फिर क्या होगा?
जल ही जायेगा दिल इसका, तो तुझसे मिल कर क्या होगा?
चाहता दिल से तू धरती को, फ़ौरन प्यास बुझा आकर, 
कहेंगे कातिल तुझे बादल, छिन गयीं साँसें फिर क्या होगा?


तुमने जो खुशियां दीं, खुश होकर उड़ाता गया।
कभी जो गम दिया तो, बर्फ सा गलाता गया।
न खुशियों से फूला बहुत, न ग़मों से दबा बहुत,
हालात को समझ, यूँ जिंदगी को चलाता गया।

सिखाने वाले प्यार का पहाड़ा भी तुम्हीं हो।
पीटने वाले नगर में नगाड़ा भी तुम्हीं हो।
ले तो लिया था, पर सम्हाला न गया तुमसे,
करने वाले, इस दिल का कबाड़ा भी तुम्हीं हो।

जान देने को बोला, सरासर झूठ था।
बुलवाने वाला भी तुम्हारा ही रूप था।
तुम्हें पटाने का और नुस्खा न मिला,
जान दे देता! क्या इतना बेवकूफ था।

मैंने तो हर सख्श से नाता तोड़ दिया।
जिंदगी, तेरी गली की ओर मोड़ दिया।
तेरे प्यार का नशा चढ़ गया इस कदर,
अब तो मयखाना भी जाना छोड़ दिया।  



तुम्हारे स्वागत में, डोलता पवन होगा।
चहकती चिड़ियाँ, महकता चमन होगा।
तुम आओगे जब, हम होंगे ही समर्पित,
झुककर ये गगन, कर रहा नमन होगा।


प्यास बुझाने का इसका तू ही तो सहारा है ।
कबसे ये प्यासी धरती, तू फिरता आवारा है।
आखिर आ ही गया इस पर तरस तुझको,
फिर भी तू मेघ! मुख पर बस छींटा भऱ मारा है !


जुल्फों को संवार, तुम मेरे घर आना।
तनिक लूंगा मैं निहार, तुम मेरे घर आना।
उपरवाले ने उतारी है, छवि जो तुममें, 
लूंगा दिल में उतार, तुम मेरे घर आना।


चकवा, रात की नींद न्यौछार होने से नहीं डरता।
भौरा, कमल में गिरफ्तार होने से नहीं डरता।
इश्क का जूनून लिए, पतंगा आस पास झूमता, 
जलती लौ का इफ्तखार होने से नहीं डरता। 

जिसे पढ़ने का रोज जी चाहे, किताब है तू।
महक हरदम बिखेरे, वो फूल गुलाब है तू।
दिन रात सोते जागते हर लमहा जिसे,
दिल बसा के रखना चाहे, वो ख्वाब है तू।




दिल बनाया क्या चीज, प्यार में रोना आया।
गाया दर्द भरे ही गीत, प्यार में रोना आया।  
झुक गए प्यार की दुनिया में, बड़े वीर, योद्धा,   
नृप ने झुकाया शीश, प्यार में रोना आया।


धुआँ बनके, यादें उठती रहीं।
जा के बादलों में मिलती रहीं।
उठकर आसमां तक ऊँची वो,

बर्फ बन के सिर पर गिरती रहीं।

Friday, 12 January 2018

Haiku 2018 lohari valentine rashtra

हाट बाजार
हो गया गुलजार
ईद का दिन

बहा के रक्त
मिला है गणतंत्र
करना कद्र


कहीं न कहीं 
रहा होता चमक 
अस्त सूरज

कुड़िये सोंणी
बने तेरी वी जोड़ी
मन्ने लोहड़ी

कुड़िये सोंणी
तेरा सोणा विचारा
नच दे थोड़ी

कुड़िये सोंणी
खा के लावा रेवड़ी
मन्ने लोहड़ी

जीवे सौ साल
रब दी रची जोड़ी
दे दे लोहड़ी

करे भांगड़ा
होवे जे नवीं जोड़ी
आयी लोहड़ी


सलोनी जोड़ी
सुन्दर मुंदरिये
मिले तेनु वी
जीवे सौ साल तक
मुबारक लोहड़ी

पेट की गैस 
निकालने को घुसी 
पानी में भैंस 

ऑंखें मलता 
जाग रहा सूरज 
संक्रांति पर्व 


संक्रांति पर्व
बना कर खिचड़ी
खुश गृहिणी

स्नान व दान
किया संक्राति पर
पुण्य महान

आयी खिचड़ी
अभी पीछा न छोड़ी
शीत लहरी

जायें किधर
कोहरे का कहर
खोई डहर


ऋतु बदली
रवि ने जिद्द छोड़ी
आयी लोहड़ी

लहरा रहा
बसंत परचम
धुन्ध है नम

धरा कदम
ऋतुराज बसंत
संवरी धरा

छटा कोहरा
बसंत की पसरी
अद्भुत छटा


उठा के फेंका
सूरज ने घूँघट
ऋतु बसंत

धरती लुप्त
देर तक धुन्ध में 
सूरज सुप्त

राह न सूझे
पगडण्डी हो गयीं
धुन्ध में धुआं

रुधिर बहा
मिला है गणतंत्र
करना कद्र

हित सबका
गणतंत्र राष्ट्र का
तभी है सच्चा

नभ को चीर
वायुसेना के वीर
किये कमाल

समुद्र अथाह
भारत की नौसेना
देती खंगाल

भूमि रक्षित
राष्ट्र की इंच इंच
जय सैनिक 

किये पश्चात्
फहराया तिरंगा
अनेकों त्याग


डसने हेतु
खड़े हैं कई नाग
भारत जाग

रखने हेतु
राष्ट्र ध्वज बेदाग
भारत जाग 

आतंकवाद
आस्तीन का है सांप
भारत जाग

खुद का स्वार्थ
बाँट रहे तुझको
भारत जाग

तेरा भी हक़
किसी और के सम 
भारत जाग

किये जवान
तिरंगा की रक्षा में
जान कुर्बान

झुके न शान
राष्ट्र ध्वज की कभी
रहे ये ध्यान

मिली आजादी
शहीदों ने लगाई
प्राणों की बाजी

सबको गर्व 
गणतंत्र दिवस
राष्ट्र का पर्व

देखेगा जग
भारत की बढ़ती
सैन्य ताकत

इशारा काफी
समझने के लिये
हाइकु वही 

धरा बसंत
धरा पर कदम
हसीं मौसम

लहरा रहा
बसंत परचम
कोहरा नम

सर्दी का अंत
ऋतुओं का सम्राट
आया बसंत

आया बसंत
बहारों ने चुराया
फूलों की गंध


लगाया केतु
क्यों मेरे चाँद पर ? 
बुरी नजर

केतु को भाया
मिलने चला आया
चाँद का रूप 

जाकर मिला
केतु चाँद से गला
ग्रहण लगा

शर्मा के चाँद
पृथ्वी के पीछे छुपा
ग्रहण लगा 


थाम के दिल
प्रेम दिवस पर
शाम को मिल

बसंत ऋतु
जवां दिलों का मेला 
प्रेम दिवस

खाने कसम
साथ का चले साथ
प्रेमी युगल

फूल विक्रेता
आया प्रेम का दिन 
ख़ुशी से झूमा

बढ़ाये बिक्री
प्रेम दिवस पर
फूलों की प्रेमी

प्रेम दिवस
पार्कों में फुदकते
प्रेम के पंछी

दिखाया भाव
आज खूब गुलाब
प्रेम दिवस

दिखावा मात्र
एक दिन का प्यार
प्रेम दिवस

खोखला दिल
प्रेम का प्रदर्शन 
किया सजन

जताने आये
एक दिन का प्रेम
प्रेम का दिन

थाम के दिल
प्रेम दिवस पर
शाम को मिल

प्रेम दिवस
एक दिन का प्यार
फिर उजाड़ 



कैसे सम्भालूँ
तुम्हारे छोड़े तीर 
बड़े गंभीर  

शिकवा गिला 
भेजा शुभ सन्देश 
बदले मिला   

दामिनी है वो 
छूना मत दामन
जल जाओगे


साँस के बिना
आग  को समर्पित
मानव देह

तुम्हारा दम
बुलंद हिंदुस्तान
जय जवान

संदूक धरे
सर्दियों के कपड़े
होली बिता के

छात्रों के सिर
इम्तहान का झाम
नींद हराम 


बहुत खूब
तेरा सुन्दर रूप
फिसले हम

हार पहन
दो दिलों का मिलन
पाणि ग्रहण 

रंग बिखेर
बसंत को रंगीन
बनाते फूल

विलोक छटा
बसंत की मोहक
मन बहका

खिल पलास
जंगल में अंगार
दहका दिया

आकर छुई
दे दी बुखार मुई
गरम हवा



फूलों का वंश
फैला चलता भौंरा
पराग कण

डूबा सूरज
शाम को लगाकर
झील में आग 


नेता जी चले 
क्षेत्र वोट के लिये   
शिकवे गले

हो चुका यह  
अपाहिजों का घर 
लगे नौकर 

बेच कर के 
गरीबों की तस्वीर 
धनी हो गए 

रहने चला
झोपड़ी में श्रमिक
महल बना

सरल किया
श्रमिक का पसीना
हमारा जीना

छाँव की छत
बनाता मजदूर
सिर पे धूप


मैं और तुम
रखे युदा जनून
एक ही खून

सुदृढ़ होगा
होगी बेटी सबल
राष्ट्र का कल

मिली दौलत
बेटी की बदौलत
दुनियां हंसीं

जग का भार
बेटी के कांधे पर
चाहती प्यार

आंको न कम 
बेटी को दो सम्मान
वो भी संतान



जन्म लेते ही
दरिंदों का आतंक
कब्र में बेटी

झेलेगी बेटी
देश में दरिंदगी 
और कितना ?

किसी से और
बेटी का नहीं कम 
जीने का हक

अपना बचा
निकाल रहा मेघ
हमारा स्वेद



बेटी ही धन
दुल्हन को सहेज
छोड़ दहेज़


पाने को कुछ
दिखाते हैं जो प्रेम
होता फरेब

प्रसन्न होगा
भर देगा वो घर
चिंता न कर

कभी न सोता
किसी पल पुकारो
सुन वो लेता

कहीं तो होगा
एक दिन हमारी
वो सुन लेगा

बहुत हुआ
इतना न सताओ
बादलों आओ
छानें चाय पकौड़ी
मिल साथ उड़ाओ

रंगीले मेघ!
क्या मुंबई ही भाती
दिल्ली भी आओ

सताती गर्मी
कैसी ये हठधर्मी
रूठे बादलों !

भाता नहीं क्यों
मेरी नगरी आना
तुम्हें बादलों

आ ही गए हो
शर्माते क्यों बादल !
बरस भी दो

स्वागत मेघ !
मन प्रसन्न देख
आओ बरसो 

निभाओ वादा
बरसने का तुम
घेरे बादलों


करके योग
रख सकते लोग
काया निरोग

स्वस्थ रहना 
जगाता है चेतना   
योग दिवस 

धरा है गोल  
बस यही जानने 
पढ़ा भूगोल 

Monday, 8 January 2018

Muktak 2018


दीवानों की जमात चली, शबाब इतराने लगा।
प्रेमियों की तादाद बढ़ी, गुलाब इतराने लगा।
किस्मत से थाम लिया मेरा भी गुलाब कोई,
फिर मैं भी कहाँ से कम, जनाब इतराने लगा।

जम के रहे बतौर, तुम्हारे दिए घाव ।
गए न किसी तौर, तुम्हारे दिए घाव ।
मरहम लगाए, मगर काम न आये,
गहरे हुए और, तुम्हारे दिए घाव ।

सुबह, फूल को माली का इंतजार होता है।
हमको तो कामवाली का इंतजार होता है।
जबसे लगी है, बीबी ने बनाना छोड़ दिया
चाय की एक प्याली का इंतजार होता है।

अलग रंगो में, मुल्क को बांटने वालो !
तीन टुकड़ों में, तिरंगे को टांगने वालो !
खेत न केसरिया, न चेहरा हरा होगा;
सुनो! रंगों से, मजहब को आंकने वालो !


गंगा जमुनी तहजीब तो कहते हो ।
अलग धार में फिर भी बहते हो ।
दो नदियों के संगम की तरह मिल,
मुख्य धारा में क्यों नहीं रहते हो ?


सपनों में आते हो तुम ही तुम।
सोये से जगाते हो तुम ही तुम।
तुम क्या जानो, दूर हो जाते हो
रातों में रुलाते हो तुम ही तुम।



समाये तुम जिगर में।
पिटा ढिंढोरा नगर में।
तुम हो बेखबर अभी,
हवाएं पूछतीं डगर में।


बड़े दिनों बाद मिले हो, कुछ कहो न ।
ऐसे क्यों होंठ सिले हो, कुछ कहो न ।
लम्बी ये खामोशियाँ कह रही हैं कुछ,
रखे क्या हमसे गिले हो, कुछ कहो न ।

बनाये रखी तुमसे सानिध्य, प्रेम की डोर।
बांधे रखी दोनों को, अदृश्य, प्रेम की डोर।
होता है जिंदगी का बोझ बहुत ही भारी,
ढोयेगी अब अपना भविष्य, प्रेम की डोर।


कभी बिखरी तो सी लिये जिंदगी।
रूठते मनाते यूँ जी लिये जिंदगी।
खारा, सादा, ठंडा, गरम, जैसी रही, 
पानी के घूंट सा पी लिये जिंदगी।

रहे हैं दिल में वर्षों से पैठे।
जरा सी बात पर ऐसे ऐंठे।
मनाते देख रही है दुनिया,
पार्क के बेंच पर रुसे बैठे।


न्यायाधीश चला है जनता से न्याय मांगने ।
अन्याय का शिकार, राहत का उपाय मांगने ।
शक में सराबोर है जनता, चला न कहीं हो -
छिछोरी राजनीति का कोई अध्याय मांगने ।



ऋतु बदली, अब सूरज ने जिद्द छोड़ी, आयी लोहड़ी ।
खाके मनाई लावा और गज्जक, रेवड़ी, आई लोहड़ी ।
सुन्दर मुंदरिये! रब भर दे झोली, लगे तेरी भी जोड़ी, 
कर लो भंगड़ा जिसकी नई है जोड़ी, आयी लोहड़ी ।

खामख्वाह ही तो नहीं, तुमको अपनाया मैंने।
तुम्हारे आने के लिये घर को चमकाया मैंने।
हमारे तुम्हारे बीच न आये कोई, इस डर से,
कितने ही अपने अरमानों को दफनाया मैंने।

बागों के फूल मुस्कराते हैं, तुम साथ होते हो।
गिरने से सम्हल जाते हैं, तुम साथ होते हो।
अकेले होते हैं, रात काली स्याह ही रह जाती,
सितारे भी झिलमिलाते हैं, तुम साथ होते हो।

पहली बार तुमने जब छुआ था।
तन में अजीब सा कुछ हुआ था।
दिल में खूब आतिशबाजी चली,
न ही आग लगी, न उठा धुआं था।

जहाँ कहीं आईं चट्टानें, तुम साथ आ गये।
पड़े राह के रोड़े हटाने, तुम साथ आ गये।
रह जाती है खड़ी, तुम्हारे बिन गाड़ी मेरी,
चलने को ऊर्जा जुटाने, तुम साथ आ गये।  



तुम्हारा प्यार पाने को, दिल में जूनून होता है।
तुम्हारे कंधे पर सिर रख, बड़ा सुकून होता है।
तुम साथ नहीं होते, जमीन से आसमान तक,
कहीं कुछ सूझता नहीं, सारा जहां सून होता है।

मेरी जिंदगी की एक किताब हो तुम।
कई जटिल सवालों का जबाब हो तुम।
दिल के भीतर जितना समा सकता,
उससे गहरी मुहब्बत बेहिसाब हो तुम।



उधेड़ बुन में ही, चुक जाती है जिंदगी।
वक्त के आगे, झुक जाती है जिंदगी।
दिखता नहीं, कौन लगा देता है ब्रेक,
चलते चलते कभी, रुक जाती है जिंदगी।

औरों को सताने वाले, पाप कमाते रहते हैं।
आराम पाने के लिये, संताप कमाते रहते हैं। 
दूसरों के कल्याण से, मिलता है सुख बड़ा,
भलाई करने वाले, प्रताप कमाते रहते हैं।


तुम्हारा प्यार पाने को, दिल में जूनून होता है।
तुम्हारे कंधे पर सिर रख, बड़ा सुकून होता है।
तुम साथ नहीं होते, जमीन से आसमान तक,
कहीं कुछ सूझता नहीं, सारा जहां सून होता है।


चाँद चमकता है, तुमसे रोशनी पाकर।
कान तृप्त हैं, तुम्हें सुभाषिनी पाकर।
छन जाती है रस भरी जलेबी दिल में, 
तुम्हारे प्यार की मीठी चासनी पाकर। 

माली ने तोडा फूल, भौरा तरसता रह गया।
हक़ के लिये वकील सा बहसता रह गया।
हमको तो मिल गये तुम, खुशियों से झूम,
रिमझिम सावन निरंतर बरसता रह गया।

कभी उबाऊ सी, तो कभी सुहानी है।
कुछ ऐसी ही जिंदगी की कहानी है।
तुम्हारा हाथ थामे रेल की पटरी पर,
कभी धीमी, कभी दौड़ती तूफानी है। 

जिंदगी आधुनिक हो गयी है। 
स्वार्थी भी तनिक हो गयी है। 
तकनिकी में सुकून खोदती,  
मंजिल की खनिक हो गयी है।  


पुलिया पर बैठे कभी याद करते हैं, अठारह की बातें।
अस्सी के हो गये अब, तुम्हारे नौ दो ग्यारह की बातें।
बहाना बनाकर नहीं आना, कभी जल्दी चले जाना,
कभी साथ तुम्हारे चल पड़ना, नौ से बारह की बातें।

हम तो तुमको यूँ ही दे देते, चुराने क्यों आये ?
कर के दिल को घायल, मुस्कुराने क्यों आये ?
खेले लावारिस समझकर, हम कुछ न बोले,
वापस फिर से कुरेदने, घाव पुराने क्यों आये ?

हम पर गिरी है गाज, तुमने सुना होगा।
टूटने की हुई आवाज, तुमने सुना होगा।
छिटके पड़े जो टुकड़े, वो मेरा दिल था,
चीख का नया अंदाज, तुमने सुना होगा।


ढूंढते रहे सुख, बंगले, कार में।
पूरी जिंदगी बिताये बेकार में।
उसके नाम का घूंट पिया नहीं,
डूबे रह गये मन के विकार में।

हमने चाँद को बुलाया, तुम आये।
हमारा घर जगमगाया, तुम आये।
दिल ने जलसा मनाया, तुम आये,
हमने नींद को भगाया, तुम आये। 

मुरझाया चेहरा खिल गया, आने की आहट पाकर।
ख़ुशी का आलम मिल गया, तेरी मुस्कराहट पाकर।
चलाया था दोनों ने मिल, मुहब्बत की बयार ऐसी,
भौंरों का दिल हिल गया, तेज सनसनाहट पाकर।

जाड़ा, गर्मी, बरसात भी आयी,
तेरे ही संग में पल पल बिताई;
तेरी मुहब्बत की वो कहानियां,
दिल पर लिखीं, मिटा न पायी।



माघ शुक्ल पंचमी, धरा पर धरा बसंत कदम।
सर्दी का अंत, लहर उठा ऋतुराज का परचम।
पुष्प, भ्रमर, पक्षी और प्रेमी, नभ स्वछन्द में,
लगे हुए हैं ह्रदय सजाने, अनुराग का सरगम।


खुदा! उन जालिमों को कुछ अक्ल दे दे।
कायम रहे इंसानियत, थोड़ा दख्ल दे दे।
इंसान होकर के भी बने हुए हैं भेड़िये जो,
पहचान के वास्ते उन्हें, वही शक्ल दे दे।


संस्कृति को बचाये न होते, आज कहाँ हिंदुस्तान होता।
खून में लथपथ जमीं होती, कराह रहा आसमान होता।
खुद की रोटी सेकने के लिये, मौकापरस्त घूमते फिरते,
आवाम में लगी आग होती, सीरिया या तालिबान होता।


ऐसा न हो पैसे के लिये, तुम्हारी हर सांस जंचवा दें।
संतों से ग्रंथों की जगह, अश्लील उपन्यास बंचवा दें।
फिल्म वाले अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर,
आज रानी पद्मावती, कल कहीं देवियों को नचवा दें!


ले जाना चाहते हो तुम किस डहर को।
जलाये चले जा रहे अपने ही शहर को।
सुबह होते ही धधका कर दावानल;
बच रहे हो तपिश से, अब दोपहर को।

गणतंत्र मिला है हमको देकर, अनेकों ही कुर्बानियां ।
स्वाहा हो गए पुत्र कितने, और कितनी जवानियाँ ।
अपने अपने के चक्कर में, लगा रहे हो बन्दर बाँट,
खो मत देना अनमोल रत्न ये, कर के तुम नादानियाँ ।

दुनिया देखे, अनुपम छवि की इसकी बुलंद इमारत हो।
शांति, संस्कृति का पाठ पढ़ाता, प्रगति में महारत हो।
दबाये रखे हुए कुछ लोग, निकल कर लगे विकास में वो,   
काला धन बने बसन्ती रँग,सोने की चिड़िया भारत हो।


लाउडस्पीकर से खुश होता भगवान,
लाउडस्पीकर से खुदा सुनता अजान,
तो बस्तियों में क्यों ? पर्वत श्रृंग पर,
क्यों न ले जाकर बजाता है इंसान?

कबसे संजोये हुए मुहब्बत का ख्वाब,
अलमारी के खाने में पड़ी रही किताब;
कोई तो दीवाना आकर कहे 'तू मेरी है' 
जोहती रही वाट, वह होकर के बेताब।

ऐसा नहीं कि केवल शकुनि और कंस हुए हैं ।
मामा और भी हुए, जिनमें उनके अंश हुए हैं ।
कुटिल चाल लिये, आये पृथ्वी पर पापी और,
विधाता के हाथों ही उनके भी विध्वंस हुए हैं ।


करते रहे कारनामा तुम काला।
मौज के वास्ते पापों को पाला।
फेर लिया जब नज़रों को उसने,
सांसों का बोझ न गया संभाला।

गुजर जायेंगे हम, जिधर से वक्त चाहेगा।
रह लेंगे अकेले भी, गर वो विरक्त चाहेगा।
कब तक रहेगा छुपा, आसमानों के पीछे,
आना होगा एक दिन, अगर भक्त चाहेगा।

पैसे से ही जिंदगी को चलते देखा।
पैसे के लिये लोगों को मरते देखा।
पैसा था जिंदगी में सब कुछ अगर,
पैसा होते भी जिंदगी ठहरते देखा।

सब कुछ तो नहीं, मगर बहुत कुछ है पैसा।
जिसके पास होता, उसी की पूछ है; पैसा।
गलत काम में लगने से ये तुच्छ हो जाता,
सही काम में नहीं लगता तो छूछ है पैसा।

वो रहे हमारे खिलाफ, वक्त हमारे साथ था।
हम करते रहे थे माफ़, वक्त हमारे साथ था।
फैलाते रहे वो गन्दगी, जिंदगी की राह में,
हम करते रहे थे साफ़, वक्त हमारे साथ था।

देख कर हम डर गये उन हंसीं आँखों को।
कैद न कर लें कहीं, कोमल मेरी पाँखों को।
मालूम है हमें, तोड़ना कितना मुश्किल,
मुहब्बत के कैदखाने की उन सलाखों को।  



रास्ता कट जायेगा, कुछ वक्त की बात है।
अँधेरा छंट जायेगा, कुछ वक्त की बात है।
तुम्हारा साथ भी मरहम से कुछ कम नहीं,
उठा दर्द घट जायेगा, कुछ देर की बात है।

दबंग, आतंक के आगे झुका गये,
और वो जमीर की कीमत पा गये।
जो भी कहलवाना था, और जैसे;
अपनी झूठी गवाही देने आ गये।

सच को सच कहने की हिम्मत चाहिए।
मुफ्त में मौज के लिये किस्मत चाहिए।
बनाये रखना है अगर किसी को अपना,
लगाव के साथ उसकी खिदमत चाहिए।


मंजिल कहाँ छाँव के नीचे हुआ करती है।
वो तो हमेशा पाँव के नीचे हुआ करती है।
हासिल होती हौसला से चलने वालों को,
पड़े छालों के घाव के नीचे हुआ करती है।

जब कभी आंधियां आतीं थीं।
हमें हिला तक नहीं पातीं थीं।
हम ठूंठ बनकर खड़े हो जाते,
मजबूर होकर चली जातीं थीं।

जब दिल है तो मुहब्बत होगी ही।
कर लिया तूने तो कूबत होगी ही।
अब आंसुओं से घबराता है क्यों,
इश्क की राह में मुसीबत होगी ही।

जैसे ही जलाई दीप, उसे बुझाने आयी हवा।
थी फटी पुरानी चीर, उसे उड़ाने आयी हवा।
बजा सकती थी घुस, बांस के छेदों में मगर;
बांसुरी की संगीत, नहीं सुनाने आयी हवा।

सबसे बड़ी बेइंसाफी तो उसी की गरीबी थी।
पैसे बिना इन्साफ कहाँ, यही बदनसीबी थी।
इन्साफ दिलाने के वास्ते आता भी तो कौन,
किसी रुतबे वाले से भी उसकी न करीबी थी।


धर्म से बड़ा हर किसी का देश होता है।
पालन पोषण का वही परिवेश होता है।
जन्म तो लेना होता मातृ भूमि पर ही,
धर्म, मजहब का पाठ व आदेश होता है।


पहले तो संविधान की कसम खाई ।
फिर जी भर उसकी धज्जियाँ उड़ाई ।
जब कभी बात खुद पर बन आती,
देने लगते उसी संविधान की दुहाई ।

संविधान, मजहब और पार्टी से बड़ा होता है !
तो रसूकदार लोगों के साथ क्यों खड़ा होता है?
सत्ता के गलियारों में तो खजाना भरा होता,
आम आदमी खुद के हाल पर पड़ा होता है ।

जाने न दो व्यर्थ, हमारे वीरों के बलिदानों को ।
कुचल, धूल धूसरित कर दो, अरि के अरमानों को। 
राष्ट्र का गौरव है ये, और तुम्हारी शान तिरंगा,
ऊँचा कद इसका रखना, बचाना स्वाभिमानों को ।


काले बादलों में सूरज को पड़ते नम देखा।
आसमानों से जमीं पर मुड़ते तम देखा।
कुदरत का खेल भी गजब बहुत है एसडी,
सड़क पर इंसानियत को तोड़ते दम देखा।

उन्हीं रास्तों पर आना जाना सीख लिया।
खबरों की सुर्ख़ियों में आना सीख लिया।
दस बीस के पीछे चलने के लिये, मैंने भी,
नफरतों की आग भड़काना सीख लिया।

माना कि वह, नेक इंसानों में है।
खुदा न हिन्दू, न मुसलमानों में है।
खुदा नहीं, ढूंढते दूसरे की खामियां,
इसीलिए तो वह आसमानों में है।

दूसरे धर्म को गुनाह बताने वालों।
खुदा पर फतवी हक़ जताने वालों।
कभी खुद पर डंडा लगाकर देखो,
दुनिया को सबक सिखाने वालों।

पाप को बोने को मजबूर न कर।
फांके से सोने को मजबूर न कर।
एक तेरा नाम ही तो है पास मेरे,
उसे भी खोने को मजबूर न कर।

भगवान मंदिर में है तो बजती घंटियों में कौन है।
भगवान मूर्तियों में है तो उड़ते पंछियों में कौन है।
कैसे हँसते इंसान, बागों में फूल, कैसे डोलती हवा,
भगवान घाटों पे है तो जल की मछलियों में कौन है।

नदी थोड़ी बौराई तो क्या ! मेरे गांव की थी।
किनारों से उतर आयी तो क्या! मेरे गांव की थी।
बाद में पूरे साल तक खेतों को सींची थी वही,
मेरे खेत में भर आई तो क्या! मेरे गांव की थी।


हाथ पकड़े हम चलते रहे, चांदनी बरसती रही।
तुम प्यार की बातें करते रहे, राह महकती रही। 
चले आये हम दूर इतना, पता तक नहीं चला,
छूटता रहा वक्त पीछे, मंजिल चहकती रही।

गली में उनकी जाने न कितने घायल हुए।
उँगलियों से उन, बहुतों के नंबर डायल हुए।
इधर को तो रुख करने से भी कतराते रहे,
वैसे उनकी अदाओं के हम भी कायल हुए।

उनसे इश्क का तो हम भी रखे खुमार थे।
नज़रों में उनकी मगर कहीं न सुमार थे।
होती भी कैसे इधर उनकी इनायत एसडी, 
चाहने वाले उनके पहले ही बेसुमार थे।


हम तो बने हैं मिट्टी के, मिटने का डर क्या है! 
थोड़ी हवा में सांस लेते, घुटने का डर क्या है! 
होगा कोई बड़ा लुटेरा तो मेरा क्या बिगड़ेगा,  
सच को सच ही बोलेंगे, लुटने का डर क्या है!

रखना तुम ना बुरी नजर;
दुनिया वालों, भारत पर ।
शांति, अहिंसा की है निति,
राणा प्रताप से वीर मगर ।  


मजबूरी थी उसकी, सहना पड़ा।
सहमी पड़ी बड़ी, चुप रहना पड़ा।
सिर से ऊपर हो गया जब पानी,
उनकी करतूतों को कहना पड़ा।

बाहर की हवा बाहर ही खड़ी हंसती है। 
भीतर वातानुकूलित हवा की मस्ती है। 
लगी तो होती, पैसे वालों के घर में भी,
मगर खिड़की वो खुलने को तरसती है। 

बनवा सकती उसे, इतनी रकम नहीं जुटी।
तभी तो वर्षों से है वह अब तक पड़ी टूटी।
आधी बंद रहती और आधी खुली खिड़की, 
बार बार खोलने व बंद करने से भी छुट्टी। 


रेल की पटरी पर, चलती रही एक कहानी। 
हमारी, तुम्हारी रही अनकही एक कहानी।
एक ओर तुम थे और एक ओर हम पहिया,
जिंदगी का बोझ ढोने की वही एक कहानी।




देखता हूँ, गुजरता जब उधर से, पार्क का वह बेंच। 
शोभा पाता है एक जोड़े से नये, पार्क का वह बेंच। 
याद कर वक्त अपना, सोचता और दुआ देता हूँ,   
उनमें से न कोई एक बदल ले, पार्क का वह बेंच।  
   
अब सब कुछ हुआ, हमारी मर्जी के बिना जा रहा ।
पिछली करतूत हमारी, अपराध सा गिना जा रहा ।
अधिकारी भी अधिकारों के प्रति सचेत हो रहे हैं,  
संविधान बचाओ! परिवार से यह छिना जा रहा ।

हिन्दू कहीं भी पत्थर की मूर्ति लगा पूजा कर लेता है। 
मुसलमान कहीं भी लुंगी बिछा नमाज पढ़ लेता है। 
फिर भी जोर आजमाइश व नाक ऊँची के सवाल पर,    
मंदिर और मस्जिद का नाजायज फसाद गढ़ लेता है।  


हम जब भी आगे जाते रहे, 
वो थे कि रोड़े अटकाते रहे। 
निकल सकते थे आगे कहीं,   
पर हमें रोक, जीत पाते रहे। 


लगा देने से महक गयी महफ़िल, गुलाब का फूल। 
तुम्हारे हाथ देख खिल गया दिल, गुलाब का फूल। 
जान नहीं पाये कि लाये हो मौत का सामान तुम,
बन जायेगा हमारा वही कातिल, गुलाब का फूल। 


तुम्हारा दिया, कितना खुश किया था, गुलाब का फूल। 
कुछ ही अरसे में तुमने छीन लिया था, गुलाब का फूल। 
किसी और को देखा, हाथ में लेकर के मुस्कराते हुए,  
वही, जो तुमने कभी हमको दिया था, गुलाब का फूल।   


हमारा सहारा लिए राह जो चलते रहे।  
कल तक हमारी ही छाँव में पलते रहे। 
दिखाने आ गए हैं हमें ही रास्ता अब,     
उनको साथ लिए जो हमसे जलते रहे। 

अभी सुबह ही उनसे मुलाकात हुई। 
होने तक दोपहर प्यार की बात हुई। 
शाम होते ही ढलने लगी मुहब्बत,   
अँधेरे में गायब कहीं, जब रात हुई।  

अजनबी से क्यों जानेमन हुए जाते हो। 
चमन के मुरझाये सुमन हुए जाते हो। 
हुआ इश्क पे उतारू, क्या खता किया,    
खुद के ही दिल के दुश्मन हुए जाते हो।  




नदी के किनारे, संध्या अँधेरे, धधकती किसी की चिता जल रही थी।
लपटों के आगोश, शव को लपेटे, काठ पे सूखे शिखा पल रही थी। 
आगोश अपने, शव को लपेटे, लपटों की ऊँची शिखा निकल रही थी। ********
लेकर उजाला, चल दी थी ज्वाला; धुंए में ले यादें, हवा चल रही थी। 
धरा रो रही थी, गगन रो रहा था, अश्कों में भीगी, निशा ढल रही थी।

गांव से उठ ऊँची गूंजती रुलाई, चीरती सन्नाटा तूफां भर रही थी। 
था लाल किसका, पति या पिता था, रोने की चीखें बयां कर रही थी। 
चुनी अस्थियों को अंदर समाने, रोती नदी वह इल्तजा कर रही थी। 
नीड़ को लौटी पेड़ों पे टोली, पंछियों की शोक सभा कर रही थी।

एस० डी० तिवारी 


नन्हें नन्हें पांवों से घूम आएगा। 
अंगना में मेरे खुशियां लुटायेगा। 
लड़का या लड़की हमें क्या पता,
कुछ हफ़्तों में जग जान जायेगा।   

अथक परिश्रम करके उसने भवन बनाया ।
रहने के लिए उसमें कोई और चला आया ।
झोपड़ी में रहने को मजबूर, मजदूर तो, 
काम का उचित पारिश्रमिक भी नहीं पाया ।

तुम्हारा खुमार न जाने कबसे हावी है।  
तुम्हारे स्वागत की रखे बड़ी बेताबी है।  
लगा पड़ा एक अरसे से ताला दिल पर,  
तुम आये तो मिली खुलने की चाबी है।   

जितना भी चढ़ पाए तुमने उतार दिया। 
आगे बढ़ने के जजबे को पूरा मार दिया। 
जब तुमने मांग ही लिया तारा नभ का,   
सीढ़ी ढूंढने में हमने उमर गुजार दिया। 


हिन्दू मुसलमान का भेद नहीं करती है गोली। 
क़त्ल तो कर देती, खेद नहीं करती है गोली।  
मिल जुल नहीं रहता जान कर भी इंसान ये, 
कि प्यार मुहब्बत में छेद नहीं करती है गोली।    


हमें मालूम था किसी मोड़ पर मिल जाओगे तुम। 
जिंदगी के आकाश पर चाँद बन के छाओगे तुम। 
हो जायेंगे सराबोर, हम नहाकर के जी भर उसमें, 
ऐसी प्यार की साफ़ ठंडी चांदनी बिखराओगे तुम। 


लहू बहता रहा, उसे हम छुपाते रहे। 
तुम थे कि मुंह फेर के आते जाते रहे। 
नजर तुम्हारी भीतर को गयी कब थी, 
टूटकर के भी हम, कहकहे लगाते रहे। 

गैरों के मिले खत को गौर से ताड़ा उन्होंने 
हमारे लिखे खतों को पाते ही फाड़ा उन्होंने 
खत लिखने की जुर्रत हुई तो कैसे उसकी 
सुनाकर जोर से, सरेआम चिंघाड़ा उन्होंने 

टिक टिक करती अभी भी पड़ी, दादा जी की घडी
हम्हीं तो थे, चलने के लिए रोज चाभी भरनी पड़ी 
वैसे तो ले आता नई, किन्तु समय वो अब से देती   
ये तो लिए हुए है, अपने पुराने समय को भी खड़ी   

फोन की घंटी पूरी की पूरी जाती रही। 
जबाब देने से मगर वो कतराती रही।   
अनुत्तरित उन फोनों की सूची बड़ी,    
मेरे जानम को रात भर रुलाती रही। 

तुम्हारे पीछे, अपने घर को घर न कहा। 
तुम मुंह मोड़ते रहे, बेवफा पर न कहा। 
होगी तुम्हारी आदत, दिखाने की अदा,  
आ जाओगे एक दिन, सोचकर न कहा। 

लग रहा आजकल बीबी मुझे जवां कर रही है। 
च्यवनप्राश खिलाकर उम्र को रवां कर रही है।  
कब कब क्या खाया, देना होता हिसाब उसको, 
उम्र उतरने की राह को ढलवां कर रही रही है। 


मैं, जी रहा बचपन अपना, बीबी टोक निहाल करती है।  
खाने, पीने, सोने को लेकर अम्मा सा सवाल करती है।  
साठ का पाठा हो चले, करते अब भी हरकतें बचकानी, 
पड़े हुए निठल्ला, निकम्मा, हर बात पर बवाल करती है। 



घर भी तू ले ले, बगीचा भी ले ले,
भले खेत ससुर का सींचा भी ले ले; 
मगर मुझको लौटा दे ससुराल मेरी,
पैसा और धेला समूचा ही ले ले;  
वो रौनक, वो लमहे खुशहाल मेरी ।


कहाँ मेरी सरहज, वो साले और साली; 
बच्चों के नाना और प्यारी सी नानी ।
पैसा और धेला समूचा ही ले ले;  
मगर मुझको लौटा दे ससुराल मेरी, 
वो रौनक, वो लमहे खुशहाल मेरी ।

Sunday, 7 January 2018

Chahane lagoge ghazal


२२२ २१२ २२२ १२१२२ 
तुम चाहने लगोगे
आएगा दिन मुझे तुम जब चाहने लगोगे ।
मुहब्बत के सभी सलीके निबाहने लगोगे ।
झांकोगे सही मायने में, जब दिल में मेरे तुम,
उल्फत की हर बात मेरी, सराहने लगोगे ।
चले सोचे बिना, बाजार में मुहब्बत पाने को,
खा लोगे धोखा तो, देने उलाहने लगोगे । 
मिलती है कहाँ सच्ची मुहब्बत इस ज़माने में,
दे दिया चोट अगर कोई, कराहने लगोगे ।
तुम्हारे ही लिए रखे, मुहब्बत दिल में हम,
बेरुखी की ही बातें, तुम भी दाहने लगोगे ।
बना के रखे हो रेत से, दिया और किसी के,
कच्चे, खुद उन महलों को तुम ढाहने लगोगे ।
खा लोगे जब ठोकर, इस सारे जहान की तुम,   
गहराईयां प्यार की मेरी, थाहने लगोगे ।