स्वाद की दीवानी दिल्ली।
खाने में मस्तानी दिल्ली।
नाना पकवानों का रेला है।
दिल्ली में स्वादों का मेला है।
डोसा, समोसा, चाट, कचौड़ी,
नुक्कड़ पे नूडल, पकौड़ी।
खाती पूरी-पानी दिल्ली।
स्वाद की दीवानी दिल्ली।
आलू की टिक्की का राग,
तंदूरी, सरसों का साग।
आलू पराठा करता दंग,
पिज्जा, बर्गर का भी रंग।
दावतों में मर्दानी दिल्ली।
स्वाद की दीवानी दिल्ली।
रसगुल्ला, राजस्थानी थाल।
रस मलाई, फालूदा कुल्फी,
गाजर हलवा, जलेबी, बर्फी।
गाजर हलवा, जलेबी, बर्फी।
लड्डू भी बखानी दिल्ली।
स्वाद की दीवानी दिल्ली।
No comments:
Post a Comment